Ajab Gajab

15 इंच की कमर वाली महिला और ऐसे ही 15 हैरतअंगेज़ सच

15 इंच की कमर वाली महिला और ऐसे ही 15 हैरतअंगेज़ सच

कुछ फोटो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही आप हैरानी में पड़ जाते हैं। लेकिन फिर उन्हें नकली या फोटोशॉप का कमाल मानकर आगे बढ़ जाते हैं। आपको कभी पता ही नहीं चल पाता कि वो फोटोज असली थीं या नकली। हम आपको बता रहे हैं, ऐसी ही 10 अचंभे में डाल देने वाली तस्वीरों की सच्चाई। इनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है…

इस महिला में बहुत कुछ नकली है

पिक्सी फॉक्स नामक यह महिला भीतर से बहुत नकली है। इसकी कमर मात्र 14 इंच की है, लेकिन वह पैदाइशी नहीं है। इसने अपनी 6 पसलियों को सर्जरी से निकलवाकर कमर को पतला बनाया है। इस चक्कर में उसका लिवर भी खराब हो गया, लेकिन पिक्सी अपनी कमर के लिए खुश है। जब आप पिक्सी की तस्वीर पर गौर करेंगे, तो आपको साफ समझ में आ जाएगा कि उसने अपने कई और अंगों की सर्जरी भी कराई है।

यह औरत असली है और इसकी कमर भी

इतनी पतली कमर देखकर लगता है कि यह फोटोशॉप का कमाल है। लेकिन कैथी जंग की 15 इंच की कमर 100 परसेंट असली है। गिनीज बुक में इनका नाम कई दशकों से दुनिया की सबसे पतली कमर वाली महिला के रूप में दर्ज है। 1937 में अमेरिका में जन्मी कैथी फैशन डिजाइनर रही हैं।

इन कुत्तों के पैर एक्सीडेंट में नहीं कटे हैं

कंगारू की तरह दिख रहे इन कुत्तों को डॉगरूज नाम दिया गया है। इनके अगले पैर न तो एक्सीडेंट में कटे हैं, न ही इन्हें फोटोशॉप किया गया है। ये फिलिपिनो डॉग्स ऐसे ही पैदा हुए हैं। बाद में इन्होंने दो पैरों पर चलना-दौड़ना सीख लिया। अब इनकी जिंदगी मजे से कट रही है।

मछली के मुंह में इंसान के दांत कैसे आए?

ऐसा लगता है कि इस मछली के मुंह में इंसानों के दांत लगा दिए गए हैं। लेकिन यह मछली असली है। खतरनाक पिरान्हा प्रजाति से नाता रखने वाली इस मछली के दांत ऐसे ही होते हैं। इसका नाम पाकु फिश है। यह मछली दक्षिण अमेरिका में ताजे पानी में पाई जाती है। पिरान्हा मछलियां बहुत छोटी होती हैं, लेकिन पाकु फिश का वजन 25 किलो तक भी हो सकता है।

क्या बादलों से ऊपर आ गई हैं बिल्डिंग्स?

यह दुबई की तस्वीर है और एकदम असली है। हां, इसमें बादल नहीं, बल्कि सुबह-सुबह छाई रहने वाली धुंध है। फोटोग्राफर डेनियल चेआंग ने इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के 99वें फ्लोर पर खड़े होकर खींचा था।

जी हां, यह है डकैत केकड़ा

पहली नजर में यह केकड़ा न होकर उसका मॉडल लगता है। लेकिन यह जीता-जागता, असली केकड़ा है। यह जमीन पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा ऑर्थोपॉड है, जिसका वजन 4 किलो तक होता है। इसके डरावने आकार को देखते हुए इसे डकैत केकड़ा नाम दिया गया है।

एक हाथ ने इन्हें बनाया वर्ल्ड फेमस

ये हैं मैथियास शिटे। इनके दोनों हाथ असली हैं और इनमें जन्म से ही इस तरह का अंतर है। अपने भारी-भरकम दाहिने हाथ की वजह से मैथियास ने हैंड रेसलिंग के कई कॉम्प्टीशन जीते हैं।

क्या इस पहलवान कुत्ते ने बॉडी बिल्डिंग की है?

वेंडी नाम का यह कुत्ता इतना ही पहलवान है। इसमें एक आनुवंशिक गड़बड़ी के कारण जन्म से ही डबल मसल्स हैं। इसके कारण यह इतना मजबूत और भारी नजर आता है। यही वजह है कि वेंडी को हल्क ऑफ हाउंड्स नाम दिया गया है।

बेचारी बकरियों को पहाड़ पर किसने टांग दिया?

इन बकरियों को देखकर लगता है कि किसी ने मशीन या रस्सी की मदद से उन्हें खड़े पहाड़ पर ले जाकर टांग दिया है। लेकिन नहीं। ये बकरियां खुद वहां तक पहुंची हैं और ये उनका रोज का काम है। इन माउंटेन गोट्स में खड़े पहाड़ पर यूं उछलते-कूदते चढ़ जाने की अद्‌भुत योग्यता होती है।

क्या यह बिल्डिंग सचमुच पिघल रही है?

यह फोटो सच्चा है, यानी इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। लेकिन यह इमारत असली नहीं है। यह पेरिस में मौजूद इमारत है, जिसे मेल्टिंग हाउस नाम दिया गया था। किस्सा यह है कि इस इमारत की सामान्य फोटो लेकर उसे फोटोशॉप पर पिघलता हुआ रूप दिया गया। इसके बाद बहुत बड़े कैनवास पर उसका प्रिंट लिया गया और उस प्रिंट से इमारत को ढंक दिया गया। इस तरह यह मेल्टिंग हाउस असली होते हुए भी असली नहीं है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved