Ajab Gajab

एलियंस के लिए कुख्यात एरिया 51 से जुड़े रोचक तथ्य

एलियंस के लिए कुख्यात एरिया 51 से जुड़े रोचक तथ्य

US स्टेट्स एयर फाॅर्स के अंदर आने वाले एरिया 51 के बारे में काफी कम लोगों को पता है। ये एरिया दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगहों में एक मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां अमेरिकी सरकार के कई सीक्रेट्स दफन हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एरिया 51 से जुड़े 9 रोचक फैक्ट्स-

एलियंस का गढ़ माना जाता है एरिया 51

दुनिया में कई जगहों पर एलियंस के देखे जाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन एरिया 51 में इन दावों में छुपी हकीकत देखने को मिलती है। इस जगह के आसपास कई बार ऐसी चीजें मिली हैं, जो इस दावे को पक्का करती हैं कि एलियंस होते हैं। अमेरिका के सीनियर साइंटिस्ट बॉयड बुशमैन एरिया 51 में जा चुके हैं। उन्होंने 2014 में अपने एक स्टेटमेंट से तहलका मचा दिया था। उन्होंने बताया था कि वो दूसरी दुनिया के प्राणी यानी एलियंस से बात कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने वो तरीका भी बताया था, जिससे ये एलियंस मात्र एक घंटे में पृथ्वी से अपने ग्रह का सफर तय करते हैं।

लोगों के मन में इस जगह को लेकर बैठा है डर

कई ऐसे लोग हैं, जो इस जगह पर जाना नहीं चाहते हैं। एडवर्ड लोविक नाम का एक शख्स, जो इस जगह पर 30 से ज्यादा सालों तक रह चुके हैं, उन्होंने लोगों के मन में बैठे डर को कम करने के लिए इस जगह का नाम पैराडाइज रैंच रखा था। लेकिन अब भी लोग इस खुफिया जगह पर जाने से डरते हैं। कई एलियंस की डेड बॉडीज वाली फोटोज भी इस एरिया से सामने आ चुकी हैं।

जानलेवा है ये जगह

अगर यहां आपकी जान एलियंस और न्यूक्लियर हथियारों से बच जाए, तो भी आप खतरे में हैं। दरअसल, इस जगह पर कई जहरीले मटेरियल्स अनसेफ तरीके से डंप किए गए हैं। इस वजह से यहां रहने वाले लोगों को स्किन डिजीज से लेकर कैंसर तक हो जाता है।

किसी को नहीं पता आखिर क्यों बनाया गया है ये सीक्रेट प्लेस

CIA ने सबसे पहले इस बात की घोषणा की थी कि अमेरिका में एरिया 51 नाम का कोई सीक्रेट प्लेस है। इससे पहले लोगों के बीच बस इस बात की चर्चा थी कि ऐसी कोई जगह मौजूद है। हालांकि, CIA ने इस बात का कभी जिक्र नहीं किया कि ये सीक्रेट प्लेस आखिर क्यों बनाया गया है?

नील आर्मस्ट्रांग कभी चांद पर गए ही नहीं!

जी हां, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो ये मानते हैं कि नील आर्मस्ट्रांग कभी चांद पर नहीं गए। एरिया 51 में अमेरिका ने फेक सेटअप लगा कर उनसे मून पर लैंड करने की एक्टिंग करवाई थी। हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।

शायद यहां है कोई बड़ा न्यूक्लियर प्लांट

कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस जगह पर अमेरिका ने सीक्रेट न्यूक्लियर प्लांट लगा रखा है। और यहीं से कई न्यूक्लियर वेपन्स भी बनाए जाते हैं।

गवर्नमेंट ने बंदूक की नोक पर खाली करवाया था एरिया

इस एरिया के आसपास जिन भी लोगों के घर थे, उन्हें अमेरिकी मिलिट्री फाॅर्स ने जबरदस्ती खाली करवाए थे। वजह किसी को बताई नहीं गई, लेकिन जिन्होंने भी जगह खाली करने से मना किया, उन्हें बंदूक की नोक पर डराकर ऐसा करवाया गया।

BBC ने की थी इस जगह पर घुसपैठ

2012 में BBC ने इस जगह पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की सोची। इस वजह से कैमरा क्रू यहां चला तो गया लेकिन काफी देर तक वीराने में ड्राइव करने के बाद भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि, जैसे ही सिक्योरिटी की नजर उनपर पड़ी, उन्हें जासूस समझकर बंधक बना लिया गया था।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved