Bollywood

हेमा से हेलन तक, ऐसा है इन सेलेब्स का अपने सौतेले बच्चों से रिलेशन

हेमा से हेलन तक, ऐसा है इन सेलेब्स का अपने सौतेले बच्चों से रिलेशन

बॉबी-सनी से नहीं बनती हेमा की

हेमा मालिनी अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म अम्मनकुड़ी, तमिलनाडु में हुआ था। हेमा की गिनती बॉलीवुड में ऐसे सेलेब्स में की जाती है, जिनके सौतेले बच्चे हैं। बता दें कि हेमा के सौतेले बच्चे हैं सनी-बॉबी देओल। आज आपको इस पैकेज में ऐसी ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सौतेले बच्चे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि इन सेलेब्स का सौतेले बच्चों से कैसा रिलेशन हैं। बॉबी-सनी से नहीं बनती हेमा की…
हेमा मालिनी की अपने सौतेले बच्चों से बिल्कुल नहीं बनती है। बता दें कि धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल के रिश्ते आज भी सौतेली मां हेमा मालिनी और उनकी बेटियों (ईशा और अहाना) से अच्छे नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न तो रक्षा बंधन के दौरान कभी इस तरह की खबर आई कि सनी और बॉबी ने ईशा और अहाना से राखी बंधवाई और न ही वे अपनी सौतेली बहनों की शादी में शरीक हुए। हालांकि, हेमा ने कभी खुलकर सनी-बॉबी के बारे में कुछ नहीं कहा।

करीना कपूर और सारा अली खान।

करीना कपूर का अपनी सौतेली बेटी सारा अली खान से रिश्ते सामान्य हैं। करीना, सारा और उनके भाई इब्राहिम का ध्यान रखती हैं। टीवी शो ‘कॉफी विद करन’ के एक एपिसोड में करीना ने सारा के बारे में कहा था, “उनके पास बहुत अच्छी मां है, जिन्होंने उन्हें काफी अच्छे संस्कार दिए हैं। सारा हमेशा अदब से पेश आती हैं। दोनों भाई-बहन बहुत अच्छे हैं और मैं उन्हें दोस्त की तरह मानती हूं।” कहा जाता है कि सारा, करीना की स्टाइल को कॉपी करती हैं। इतना ही नहीं, वे पिता सैफ और करीना की शादी में शरीक भी हुई थीं।

श्रीदेवी और अर्जुन कपूर।

श्रीदेवी के उनके सौतेले बेटे अर्जुन कपूर से रिश्ते बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। अर्जुन, सौतेली मां श्रीदेवी को लेकर खुलासा कर चुके हैं कि वे (श्रीदेवी) सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। सभी जानते हैं कि अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय मोना के बेटे हैं। जब से बोनी ने श्रीदेवी के लिए मोना को तलाक दिया, तब से अब तक कभी भी अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को नहीं मिली है। हालांकि, श्रीदेवी ने अर्जुन और उनकी बहन अंशुला को लेकर कभी कुछ नहीं कहा।

हेलन और सलमान खान।

हेलन का अपने सौतेले बेटे सलमान खान से अच्छे रिलेशन हैं। सलमान ने कभी हेलन को यह अहसास नहीं होने दिया कि वे उनकी सौतेली मां हैं। हेलन, सलमान और उनके भाई-बहनों को सगे बच्चों की तरह ही मानती हैं। बता दें कि हेलन और सलीम की बेटी का नाम अर्पिता है, जिसे उन्होंने गोद लिया था।

सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर।

सुप्रिया पाठक के सौतेले बेटे हैं शाहिद कपूर। शाहिद और सुप्रिया में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। फंक्शन्स में पूरी फैमिली को अक्सर साथ देखा गया है। शाहिद कपूर, पंकज कपूर और उनकी पहली पत्नी नीलिमा आजमी के बेटे हैं।

सोनी राजदान और पूजा भट्ट।

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट और उनकी सौतेली मां सोनी राजदान में भी अच्छे रिश्ते हैं। पूजा, महेश और किरण भट्ट की बेटी हैं। दोनों यानी पूजा भट्ट और सोनी राजदान में से किसी ने भी कभी एक-दूसरे के बार में गलत शब्द मीडिया में नहीं कहे। दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं।

शबाना आजमी और फरहान अख्तर।

शबाना आजमी का अपने सौतेले बेटे फरहान अख्तर से रिश्ते बहुत अच्छे हैं। एक समय था जब जावेद अख्तर ने हनी ईरानी को तलाक देकर शबाना से शादी की थी, तब फरहान अपने पिता से नफरत करने लगे थे। ‘कॉफी विद करन’ के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, “जब पिता ने मेरी मां को छोड़ दिया तो मैं उनके खिलाफ हो गया था, लेकिन शबाना ने हमें (फरहान और उनकी बहन जोया) स्पेस दिया और धीरे-धीरे रिश्ते सामान्य हो गए।”

किरण राव और जुनैद खान।

आमिर खान के बेटे जुनैद उनकी पहली पत्नी रीना दत्त के बेटे हैं। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से बेटे जुनैद के अच्छे रिश्ते हैं। जुनैद अपनी सौतेली मां के बहुत करीब हैं। कई बार दोनों को साथ पार्टीज में भी देखा गया है।

परवीन दोसांज और पूजा बेदी।

परवीन दोसांज यानी कबीर बेदी की वाइफ की उनकी सौतेली बेटी पूजा बेदी से अच्छी ट्यूनिंग हैं। दोनों को कई बार साथ पार्टीज करते भी देखा गया है। परवीन, पूजा के पिता यानी कबीर बेदी की चौथी वाइफ हैं। बता दें कि पूजा, कबीर बेदी की पहली वाइफ प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood

More in Bollywood

Deepika Padukone Superhero Movie हुई फाइनल, 300 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण बनेंगी सुपरहीरो

AshishMay 25, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

जया प्रदा एक मशहूर अभिनेत्री आज तक नहीं पा सकीं पत्नी का दर्जा

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved