Ajab Gajab

ये है हसीनाओं का शहर मर्दों की आबादी न के बराबर

ये है हसीनाओं का शहर मर्दों की आबादी न के बराबर

ब्राजील में पहाड़ियों के बीच बसा नोइवा दो कोरडेएरो एक छोटा सा गांव है। इसे खूबसूरत लड़कियों के टाउन से भी जाना जाता है। यहां रह रही 600 लड़कियों ने शादी के लिए लड़के न मिलने की शिकायत की थी, जिसके चलते दो साल पहले ये काफी सुर्खियों में भी रहा था। यहां घर से लेकर बाहर तक के सभी काम महिलाएं ही करती हैं। यहां मुश्किल से जो मर्द दिखते भी हैं, वो भी शादीशुदा और उम्रदराज हैं।

– यहां रहने वाली नेल्मा फर्नांडिस ने बताया कि कस्बे में पुरुषों की संख्या गिनती की है। जो पुरुष हैं भी वो भी शादीशुदा हैं या फिर रिश्तेदार हैं। 

– कस्बे में रहने वाली शादीशुदा महिलाओं के पति भी साथ नहीं रहते। वो काम के लिए कस्बे से दूर शहरों का रुख कर चुके हैं। 

– यहां खेती-किसानी से लेकर बाकी सभी काम कस्बे की महिलाएं ही संभालती हैं। कम्युनिटी हॉल के लिए टीवी खरीदने से लेकर हर तरह का प्रोग्राम ये मिल-जुलकर करती हैं।

शादी के लिए नहीं मिल रहे थे लड़के

– इस कस्बे में रहने वाली लड़कियों ने दो साल पहले ये शिकायत की थी कि यहां शादी करने के लिए लड़के नहीं मिल रहे हैं। 

– कस्बे की लड़कियों ने कहा था कि वो भी प्यार और शादी के सपना देखती हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये पूरा कैसे होगा।

– हालांकि, लड़कियों का ये भी कहना था वो इसके लिए कस्बा नहीं छोड़ना चाहती हैं। वो शादी के बाद भी यहीं रहना चाहती हैं।

– लड़कियों की चाहत है कि शादी के बाद लड़का उनके कस्बे में आकर उन्हीं के नियम-कायदों से रहे।

कैसे महिला हुकूमत की हुई शुरुआत

इस कस्बे की पहचान मजबूत महिला समुदाय की वजह से है। इसकी नींव मारिया सेनहोरिनहा डी लीमा ने रखी थी, जिन्हें कुछ वजहों से 1891 में अपने चर्च और घर से निकाल दिया गया था। 1940 में एनीसियो परेरा नाम के एक पादरी ने यहां के बढ़ते समुदाय को देखकर यहां एक चर्च की स्थापना की। इतना ही नहीं उसने यहां रहने वाले लोगों के लिए शराब ना पीने, म्यूजिक न सुनने और बाल न कटवाने जैसे तरह-तरह के नियम कायदे बना दिए। 1995 में पादरी की मौत के बाद यहां की महिलाओं ने फैसला किया कि अब कभी किसी पुरुष के जरिए बनाए गए नियम-कायदों पर वो नहीं चलेंगी। तभी से यहां महिलाओं का वर्चस्व है।

(नोट- वुमंस डे पर हम आपको महिलाओं से जुड़ी खास जगहें और फैक्ट्स पर स्टोरी लगा रहे हैं।)

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved