Ajab Gajab

रामरी आइलैंड के मगरमच्छ

रामरी आइलैंड के मगरमच्छ

हमारी पृथ्वी पर कई ऐसी जगह है जहाँ इंसानों के जिन्दा रहने के लिए बहुत ही कठिन हालात है। अब तक हम आपको दो ऐसी जगह ब्राजील के  स्नेक आइलैंड  और जापान के मियाकेज़िमा इजू आइलैंड के बारे बता चुके है।  आज हम आपको बताएँगे म्यामार के तट पर स्तिथ रामरी आइलैंड (Ramree Island ) के बारे में।

रामरी आइलैंड का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक ऐसी जगह के रूप में दर्ज़ है जहाँ के जानवरों ने इंसानो को सबसे ज्यादा नुकसान पहुचाया है, और इसे यह दर्ज़ा 1945 में घटी एक घटना के कारण मिला है जिसमे लगभग 1000 जापानी सैनिक यहाँ के विशाल खारे पानी के मगरमच्छों का शिकार बन गए थे। वेसे तो इस आइलैंड पर खारे पानी के मगरमच्छों, मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों और विषैले बिच्छूयो का राजा चलता है पर इनमे से सबसे खतरनाक खारे पानी के मगरमच्छ है। यह मगरमच्छ 20 फीट तक लम्बे व 2000 पौंड तक वजनी हो सकते है। इनकी पकड़ में आने के बाद किसी भी इंसान का जिन्दा बचना नामुमकिन है।

मगरमच्छों के द्वारा जापानी सैनिको का शिकार :

दूसरे विशव युद्ध कि समाप्ति के बाद  जापानी सैनिकों ने रामरी आइलैंड पर कब्ज़ा करके अपना केम्प बना रखा था।  26 जनवरी 1945 को ब्रिटिश सैनिको ने रामरी आइलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए जापानी सैनिको पर जोरदार हमला किया।  जापानी सैनिक ज्यादा देर तक उनका मुकाबला नहीं कर पाए। इस लड़ाई में सैकड़ो जापनी सैनिक मारे गए और बचे हुए लगभग 1000 सैनिक, अपनी जान बचाने के लिए रामरी आइलैंड के अंदर वाले हिस्सो में चले गए।  यह एक दलदली इलाका था जहा कि खारे पानी के मगरमच्छों का राज था।

दलदल के अंदर घुसे सैनिको में से मात्र 20 सैनिक ही बच कर बाहर आ पाये और बाकि सब मगरमच्छों का भोजन बन गए, जबकि सैनिक बंदूको से लेस थे । बचे हुए सैनिको ने, मगरमच्छों के द्वारा उनके साथी सैनिको के शिकार कि जो खौफनाक कहानिया सुनाई, उनको सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। स्टेनली राईट ( Stanly Wright), जिन्होंने कि उस युद्ध में हिस्सा लिया था, ने उस घटना के ऊपर एक किताब ” Wildlife Sketches Near And Far” लिखी।  इस किताब में उन्होंने उस भयावह घटनाओ का वर्णन किया है कि कैसे मगरमच्छों न सैनिको को अपने बड़े  बड़े जबड़ो में पकड़ लिया था और आइलैंड का सारा माहौल सैनिको कि चीखो, गोली चलने कि आवाज़ों और  मगरमच्छों कि भयानक आवाज़ो से गूँज उठा था।

अभी भी रामरी आइलैंड पर इन खारे पानी के मगरमच्छों का राज है और ये इतने खतरनाक है कि ये अपने एरिया में आने वाली किसी भी चीज़ को खा जाते है यहाँ तक कि इंसानो को भी। यहाँ पर अभी भी मगरमच्छों के द्वारा इंसानो के शिकार कि खबरे आती रहती है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved