Ajab Gajab

खतनाक देश जहाँ घुसे तो मौत पक्की

खतनाक देश जहाँ घुसे तो मौत पक्की

एक छोटी सी अराजकता या टेंशन हमें डरा देती है। हम हमारे प्रियजनों को इससे बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। यह एक इंसान का स्वभाव है और हम सब ऐसा करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे देश हैं जहां के लोगों को ऐसी चीजों का सामना रोजाना करना पड़ता है।

ये जगह नरक के समान हैं, जहां लोग अपने प्रियजनों की रोजाना के कामों में सुरक्षा देने के लिए हमेशा चौकन्ने रहते हैं। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जहां हर समय आतंक का साया रहता है। यहाँ निर्दोष लोग रोजाना मारे जाते हैं और बच्चे अनाथ होते हैं।

इन देशों के हालात दिनों-दिन बिगड़ रहे हैं और ज्यादा लोग मर रहे हैं। आइये हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएं और भगवान से प्रार्थना करें कि यहाँ भी आगे चलकर लोग मानवता सीखें, जियें और जीने दें।

सीरिया

ये एक ऐसा देश हैं जहां ज्यादा लोग ‘सुन्नी’ हैं और शासन ‘शिया’ (दोनों मुस्लिम समुदाय हैं) लोगों का है। इनके आपस में झगड़े चलते रहते हैं और निर्दोष लोग हर घंटे मरते हैं।

अफगानिस्तान

यह दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक देश है। 9/11 के हमले के बाद अमेरिका की अध्यक्षता में नाटो ने इस देश में तख़्ता पलट का निर्णय लिया क्योंकि यहाँ आतंकवादी आसानी से छुपते हैं। उस समय यहाँ काफी नुकसान हुआ अब अमेरिका और इसके मित्र राष्ट्र यहाँ फिर से शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

दक्षिणी सूडान

अफ्रीका के उत्तर पूर्व में स्थित इस देश में अलग-अलग कबीलों के लोग शक्ति नियंत्रण के लिए सिविल वार कर रहे हैं। हजारों लोग यहाँ ऐसे दंगों और लड़ाइयों में मरते रहते हैं। इसके अलावा यहाँ के लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कमजोर हैं। यहाँ अनेकों लोग मलेरिया और एचआईवी से ग्रसित हैं।

इराक

2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला किया और यह 2011 तक चला। यहाँ की एक तिहाई सत्ता आईएसआईएस के हाथों में है जिससे अराजकता की स्थिति बनी रहती है। अमेरिका और नाटो की फौज के हमले में यहाँ कई लोग मारे गए थे और अब कई बागी दलों के उपद्रवों ने इसे एक असुरक्षित देश बना रखा है।

सोमालिया

यहाँ कोई सरकार नहीं है। साथ ही यहाँ दुनिया का सबसे लंबा सिविल युद्ध चल रहा है। ये युद्ध 1991 से अब तक चल रहा है। बिखरी अर्थव्यवस्था, अकाल, बढ़ती चोरियाँ, गरीबी और पानी के संकट के कारण रहने के लिए ये दुनिया का एक खतरनाक देश है।

सूडान

सरकार का नियंत्रण न होना, गरीबी, 2 सिविल युद्धों में मानवाधिकारों के हनन के कारण और कई तरह के दंगों के कारण यह भी रहने के हिसाब से एक खतरनाक देश है।

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिकन

यहाँ इस समय सैन्य संघर्ष चल रहा है जिसमें बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है और बहुत से लोग विस्थापित हो गए हैं। ईसाई और इस्लामी चरमपंथी देश पर अपना नियंत्रण जमाने के लिए लड़ रहे हैं जिससे रहने के लिए स्थिति बदतर होती जा रही है। ये हैं दुनिया के खतरनाक देश जहां रहना दूभर है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved