Ajab Gajab

हर लड़की शादी से पहले ये बातें सोचती हैं, खुद पढ़िए

हर लड़की शादी से पहले ये बातें सोचती हैं, खुद पढ़िए

शादी के बाद लड़की के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आता है, ऐसे में लड़कियों के अपनी लाइफ को लेकर बहुत से सपने होते है, जिन्हें लेकर वो बहुत उत्साहित भी होती है, जैसे की पहले की कहानियो में होता था, की लड़की सोचती थी की उसका दूल्हा किसी सफ़ेद घोड़े पर सवार होकर आएगा, और उसे लेकर अपने साथ चला जायेगा, आज के समय में जैसे समेत बदला है, वैसे ही लड़कियों की सोच में भी परिवर्तन आया है, वो सिर्फ अपने होने वाले हमसफर के बारे में ऐसा सोचती ही नहीं, है, बल्कि चाहती है, की उनका साथी ऐसा हो जिसके साथ वो अपनी हसीन जिंदगी का सफर बिता सकें।

इसके अलावा लड़कियों की सोच और भी बहुत से मामलो में होती हैं जैसे की लड़का सूंदर होना चाहिए, उसका कद लंबा होना चाहिए, उसकी पर्सनैलिटी आकर्षित करने वाली होनी चाहिए, उसका पॉवर अच्छा होना चाहिए, वो भी आज की सोच का होना चाहिए, उसे किसी तरह की रोक टोक नहीं होनी चाहिए, लड़के के पास एक बढ़िया सी गाडी होनी चाहिए, लड़के और लड़की की सोच मिलनी चाहिए, लड़के के पास एक अच्छी नौकरी होनी चाहिए, ऐसी ही कुछ सोच होती है, जब लड़कियां शादी के बारे में अपने मन में विचार करती हैं।

आज हम इसी विषय में विस्तार में आपको बताना चाहते है, की लिस्ट सिर्फ लड़के या लड़की वालो की ही नहीं होती है, बल्कि लिस्ट तो लड़की की भी होती है, परंतु ऐसा कभी भी जरुरी नहीं होता हैं, की आप जो चाहता हैं आपको मिल जाता है, बल्कि कभी आपको अपने साथी का तो कभी आपके साथी को आपका ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि कई बार जिंदगी ऐसे मोड़ पर भी आ जाती है, जहा आप दोनों साथ ही मिलकर उस मुसीबत का सामना कर सकते हैं, तो आइये इन सब बातों को छोड़ कर ये जानते हैं की लड़की शादी से पहले क्या सोचती हैं।

लड़कियां शादी से पहले सोचती हैं ये बातें:-

लड़की अपने बारे में सोचती हैं:-

शादी हर लड़की की जिंदगी का सबसे खास लम्हा होता हैं जहा से उसकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू होता है, ऐसे में लड़की के मन में बहुत से सवाल होते है, की कही वो शादी के फैसले में जल्दबाज़ी तो नहीं कर रही है, क्या वो पूरी तरह से अभी नए रिश्तो में बंधने के लिए तैयार हैं या नहीं, क्या वो अभी ये फैसला करके कोई गलती तो नहीं कर रही हैं, ऐसे ही कुछ सवाल लड़की जब शादी का फैसला करने लगती है, या उसके पॉवर वाले जब उसके लिए लड़का ढूंढने लगते है, तो उसके मन में इसी तरह के सवाल आते है।

लड़के की पर्सनैल्टी बिलकुल राजकुमार जैसी होनी चाहिए:-

हर लड़की चाहती है, की उसका होने वाला हमसफर बहुत सूंदर हो, उसकी पर्सनैल्टी आकर्षित हो, उसका कद लंबा, और रंग गोरा हो, और वो दोनों मिल कर एक परफेक्ट कपल बन सकें, ऐसी ही सोच लड़की के मन में होती है, परंतु क्या आप सिर्फ पर्सनैल्टी को देखकर ही अपने साथी का चुनाव करती हैं यदि हाँ तो ये बिलकुल गलत होता हैं, ऐसा जरुरी नहीं होता है, की गोरा दीखने वाला व्यक्ति अंदर से भी गोरा ही होता हैं, इसीलिए आपके लिए जरुरी होता हैं की आप हर एक पहलु को देखने के बाद ये फैसला करें।

क्या वो अपने ससुराल वालो को खुश रख पायेगी:-

ज्यादातर लड़कियों के मन में अपने पति से ज्यादा पति के परिवार के बारे में सोच रहती है, और वो सोचती रहती है, की क्या वो अपने पति के परिवार वालो को खुश रख पायेगी, क्या उसके पति के परिवार वाले उसे अपना पाएंगे, कही उससे कोई गलती हो गई तो वो क्या करेंगे, इस तरह के कई डर शादी से पहले लड़की के मन में आते है, परंतु इसमें परेशान होने वाली कोई बात नही होती है, यदि आप उन्हें अपना मानेंगी, तो वोभी आपके ऊपर अपने प्यार की बरसात कर देंगे, और आपके ऊपर अपने प्यार को बनाएं रखेंगे।

क्या उसका पति और वो जीवन भर साथ निभा पाएंगे:-

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमे दो लोग बिना एक दूसरे को जाने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला करते है, ऐसे में लड़की के मन में बार बार यही बात आती हैं की उसका होने वाला जीवन साथी कैसा होगा, क्या उनकी सोच मिलेगी, क्या वो उनकी भावनाओ का आदर करेगा, क्या वो उसे समझेगा, परंतु इसमें भी डरने वाली कोई बात नहीं होती है, पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है, और साथ ही उन दोनों का साथ इसी बात पर निर्भर करता हैं की वो कितनी समझदारी और आपसी प्रेम से अपने इस रिश्ते को संभाल कर रख सकते है।

अपने घर वालो के बारे में सोचती हैं:-

लड़की को दोनों घर के बारे में बराबर सोच होती है, परंतु लड़की अपने घर के हालात से वाकिफ होती हैं, और कई बार शादी से पहले लड़की के मन में ऐसे सवाल आते है, की कही वो शादी का फैसला तो कर रही हैं, इसके कारण कही उसके परिवार वालो पर बोझ तो नहीं पड़ रहा है, कही उसके परिवार वाले उसकी ख़ुशी के लिए उम्मीद से ज्यादा तो नहीं कर रहें है, ऐसी ही कुछ सोच लड़की के मन में आती हैं, जब लड़की शादी का फैसला लेती हैं, ऐसी ही कई तरह की उधेड़बुन लड़की के ,मन में चलती रहती हैं।

क्या वो शादी के बाद बाहर काम कर सकती हैं:-

आज के समय में हर कोई किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहता हैं ऐसे में लड़कियों के ,मन में ये सोच होती हैं, खास कर उन लड़कियों के मन में जो बाहर काम करती हैं की यदि उनकी शादी हो गई तो क्या उनका पति और उनका होने वाला परिवार उन्हें घर से बाहर निकल कर काम करने की इजाजत देगा या नहीं, क्या उन्हें अपनी सोच को आगे रखने के मौका मिलेगा या नहीं, और कही उनके बाहर काम करने या उनके काम का असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर तो नहीं पड़ेगा, ऐसे में लड़कियों को शादी से पहले ही आने विचार को खुल कर सामने रख देना चाहिए, ताकि बाद में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

आज़ादी मिलेगी या नहीं:-

आज़ादी का मतलब केवल बाहर घूमने फिरने से ही नहीं होता है, माँ बाप के घर में बेटियां अपनी सोच को खुल कर अपने माँ बाप के सामने रखती है, और अपने भविष्य के बारे में भी खुल कर चर्चा करती हैं, ऐसे में लड़की के मन में सवाल आता हैं की क्या उनकी सास उसकी माँ और पति उसका दोस्त बन पायेगा, जिससे वो खुल कर अपने विचारो को आज़ादी से कह पायेगी, या फिर उसे अपनी सोच को अपने अंदर की दबाकर जीना होगा, ऐसे ही कुछ डर भरी बातें भी शादी से पहले लड़की के मन में आती हैं।

तो ऐसी ही कुछ बातें होती हैं जो लड़की में मन में शादी से पहले लगी रहती हैं, परंतु यदि आप दिल से किसी का साथ देना चाहते हैं तो सामने वाला भी आपका साथ देने के लिए तैयार हो जाता है, शादी जिंदगी के सबसे बड़ा बदलाव होने के साथ जिंदगी का एक नया अनुभव भी है, जिसके कारण आपको अपनी जिंदगी में और भी प्यार भरे लम्हो को शामिल करने का मौका मिलता है, इसीलिए इन लम्हो को लेकर अपने मन में कभी डर को जगह न दें, हमेशा प्यार और विश्वास से जीवन के हर रास्ते को पार करते हुए जाना चाहिये।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved