Ajab Gajab

दुनिया की 8 बेहतरीन महिला जासूस

दुनिया की 8 बेहतरीन महिला जासूस

कौन हैं दुनियां की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध महिला जासूस? सबसे कुख्यात जासूस? कौन है टॉप 5 जासूस? क्या हैं जासूसों के रोमांचक कारनामे? कैसी है जासूसों से जुडी कहानियां?

जासूसी ऐसा काम है जो हर किसी के बस की बात नहीं। अपने घर से दूर, देश से दूर, मौत के खतरे के बीच जिंदगी गुजारनी पड़ती है, इसलिए जब भी जासूसी का नाम आता है तब सबके ज़हन में जेम्स बॉन्ड, शेरलॉक हॉम्स, ब्योमकेश बख्शी, करम चंद जैसे जासूसों की तस्वीर आ जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि जासूसी पूरी तरह से पुरुषों के लिए ही बना प्रोफेशन है।

1. बेले बॉएड

बेले बॉएड का पूरा नाम मारिया इसाबेला बॉएड था। बेले बॉएड ने अमेरिकन सिविल वार के समय विद्रोहियों का साथ दिया। बेले बॉएड ने जासूसी के लिए अपने पिता के होटल का इस्तेमाल किया और सारी जानकारियां मित्रराष्ट्रों के जनरल को दी। बेले बॉएड ने महज 17 साल की उम्र में अमेरिकी सैनिक की हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने बेले बॉएड की मां के साथ बदसलूकी की थी।

सिविल वॉर शुरू होने से पहले वॉशिंगटन के सोशल सर्कल में स्टार अट्रैक्शन हुआ करती थीं बेले बॉएड। 1864 में राष्ट्रपति जेफरसन डेविस ने उनसे अपना पत्र इंग्लैंड ले जाने के लिए कहा। जानकारी मिलते ही यूनियन नेवी ने उनके जहाज को पकड़ भी लिया, लेकिन वहां का ऑफिसर इनचार्ज बेले के प्यार में इस कदर पागल था कि उन्होंने उसे छोड़ दिया। बाद में बॉएड यूनाइटेड स्टेट में बतौर एक्ट्रेस काम करने लगीं, जहां उनका स्टेज नेम ला बेले रिबेले था।

female spies

2. सेरा एमा एडमंड्स
इनका जन्म 1841 में कनाडा में हुआ था। किशोरावस्था में वह अपने घर से भाग गई। गुजारा करने के लिए उन्होंने बाइबल के सेल्समैन का काम शुरू किया। उन्होंने खुद को फ्रैंक थॉमसन नाम दिया और ड्रेसिंग बिल्कुल मर्दों की तरह। 1861 में फ्रैंक (सेरा) की भर्ती सेना में हो गई। अगले दो साल के भीतर वह कई युद्ध भी लड़ीं और यूनियन आर्मी के लिए जासूसी भी की।

3. एलिजाबेथ वेन ल्यू
अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान के्रजी बेट (इसी नाम से जानी जाती थीं)को रिचमंड में बंधक बनाए गए कैदियों (यूनियन)से मिलने के लिए भेजा गया। कैदियों ने उन्हें कई तरह की जानकारियां दी, जिसे उन्होंने कहीं और पास कर दिया। एलिजाबेथ को इसलिए भी के्रजी बेट का नाम रखना पडा, ताकि लोग उनके बारे में सोचें कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। वह पुराने कपड़े और टोपी पहने रहती और खुद से बातें करती नजर आती थीं। इसी कारण से बहुत से लोग उनके बारे में ऐसा सोचते थे कि वे सिर्फ एक पागलपन है।

female spies
4. ब्रिटा टॉट
डेनमार्क में पैदा हुई ब्रिटा टॉट की शादी स्वीडन के राजपरिवार में हुई थी। इसके एक दशक बाद स्वीडन और डेनमार्क के बीच युद्ध शुरू हो गया और टॉट अपने जन्म के देश के लिए जासूसी करने लगी। महत्वपूर्ण सैन्य जानकारियों के अलावा वह स्वीडन के राजा चार्ल्स 8 की हत्या की साजिश में भी शामिल थी। पकड़े जाने पर उसे पहले ज़िंदा जला देने का दंड दिया गया, लेकिन बाद में माफी देकर डेनमार्क वापस भेज दिया गया।

female spies

5. स्टीफेनी जूलियाना वान होहेनलोहे
बला की खूबसूरत और जर्मनी में ऊंचे संपर्कों वाली स्टीफेनी लंदन में रहती थी और हिटलर के लिए जासूसी करती थी। वहां उसने इंग्लैंड के कई शीर्ष अधिकारियों, जिसमें राजशाही से लेकर कैबिनेट के सदस्य भी शामिल थे, को अपने हूस्न के जाल में फंसाया और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर उसे हिटलर तक पहुंचाया। दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत के बाद उसे लंदन छोड़कर अमेरिका जाना पड़ा।

female spies

6. एलिजाबेथ बेंटले

एलिजाबेथ बेंटले द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सोवियत संघ के लिए जासूसी करती थी और नाजियों से जुड़ी अहम जानकारियां वहां तक पहुंचाती थी। हालांकि, अपने प्रेमी की मृत्यु के बाद उसने अचानक ही रूस से अपने सारे संपर्क तोड़ लिए और अमेरिका को 150 से भी ज़्यादा सोवियत जासूसों के बारे में बताकर गुमनामी के अंधेरे में खो गई।

female spies

7. लोना कोहेन

लोना कोहेन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में रहते हुए अपने पति के साथ मिलकर सोवियत संघ के लिए जासूसी करती थी। कुख्यात पोर्टलैंड स्पाई रिंग के गठन में भी उसकी अहम भूमिका थी।

female spies

8. वर्जीनिया हॉल

इंग्लैंड के स्पेशल ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव के एजेंट के रूप में काम करते हुए वर्जीनिया हॉल ने नाजियों के खिला़फ जासूसी करते हुए कई कारनामे किए। उसकी बहादुरी के किस्से अभी भी मशहूर हैं। कहा जाता है कि 1930 के आसपास ही उसका एक पैर कट चुका था, लेकिन 1944 में पकड़े जाने के डर से वह पैदल ही भागकर स्पेन पहुंच गई।

female spies

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved