Ajab Gajab

“फ्रिल्ड शार्क” विशालकाय समुद्री सांप सी दिखने वाली डायनासॉर काल की लुप्त शार्क

“फ्रिल्ड शार्क” विशालकाय समुद्री सांप सी दिखने वाली डायनासॉर काल की लुप्त शार्क

आधुनिकतम तकनीक के इस दौर में हमें आज भी करीब 95 फीसद समुद्र के बारे में जानकारी नहीं है। इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि हाल ही में वैज्ञानिकों के एक दल ने पुर्तगाली समुद्र तट के नजदीक से ‘फ्रिल्ड शार्क’ नाम की एक ऐसी मछली पकड़ी है जिसके बारे में सिर्फ कहानियों में ही पढ़ा-सुना गया है। इस मछली को प्रागैतिहासिक और डायनासोर के काल का माना जाता है।

दरअसल, यूरोपीय यूनियन के वैज्ञानिकों का एक दल इसी महीने अटलांटिक महासागर की गहराइयों में जाल डालकर ऐसे तरीके तलाशने की कोशिश कर रहा था जिससे वाणिज्यिक स्तर पर मछली पकड़ने के दौरान अवांछित जीवों के जाल में फंसने की संभावना को कम से कम किया जा सके। इसी दौरान उनकी पकड़ में 19वीं सदी की कहानियों में प्रचलित ‘समुद्री सांप’ जैसा दुर्लभ जीव आ गया।

‘फ्रिल्ड शार्क’ अधिकतम छह फीट तक लंबी होती है। इसका यह नाम इसके फ्रिल और रेशेदार किनारों की वजह से रखा गया है। इसके छोटे, लेकिन उभरे हुए सिर में 25 पंक्तियों में 300 दांत होते हैं। ‘फ्रिल्ड शार्क’ जापान, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के तटों से दूर गहरे समुद्र में पाई जाती हैं। पृथ्वी पर आठ करोड़ वर्षों से अस्तित्व के बावजूद मनुष्यों से इसका संपर्क कभी-कभार ही हुआ है।

19वीं सदी के नाविकों ने पहली बार इसके बारे में लिखा था। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रागैतिहासिक काल के इसके समकालीन टायरानोसोरस रेक्स और ट्राइसेराटॉप्स जैसे जीवों का अस्तित्व काफी पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन फ्रिल्ड शार्क महासागरों की गहराई में अभी भी तैर रही है।

हालांकि, वैज्ञानिक समय-समय पर समुद्र के ऐसे क्षेत्रों के बारे में पता लगाने की कोशिशों में जुटे रहते हैं, जिनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद वे इंटरनेट के जरिये दुनिया को बताते हैं कि उनके जाल में क्या फंसा है। उदाहरण के तौर पर इसी साल की शुरुआत में आस्ट्रेलियाई म्यूजियम द्वारा प्रायोजित वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने महासागर में दो मील से भी ज्यादा गहराई से कुछ जीवों (जैसे- दर्जनों नुकीले कांटों वाले लाल केकड़े, कॉफिनफिश और ट्रिकस्टर) को निकाला था। वे जानना चाहते थे कि समुद्र की अथाह गहराइयों के अंधेरे, जबर्दस्त दबाव और असहनीय तापमान में किस तरह के जीव रहते हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved