Ajab Gajab

जानिए क्या कहतीं हैं ये हाथ की लकीरें

जानिए क्या कहतीं हैं ये हाथ की लकीरें

आपने अक्सर देखा होगा कि सड़क के किनारे ज्ञानी बाबा बैठे होते हैं। उनका तोता भी उनके साथ ही होता है। ज्ञानी बाबा जोर-जोर से आवाज लगाते हैं, “जानिए अपना भविष्य, एक हाथ देखने के 50 रुपए”। इतना कहते ही लोगों की भीड़ उनके आसपास जमा हो जाती है। खैर, गली-मोहल्ले में बैठे बाबा पर कितना विश्वास करना चाहिए, इस बात के लिए तो आप खुद समझदार हैं।

इसके विपरीत कुछ विद्वान पंडित ऐसे भी होते हैं जो वाकई हाथ की रेखा देखकर व्यक्ति के भविष्य की कई बातें बता देते हैं। हिन्दू धर्म में “हस्त रेखा” का बहुत महत्व है। यह रेखाएं कष्ट से मुक्ति का उपाय भी बताती हैं और आपके भविष्य के कई राज भी खोलती हैं।

आज हम आपकी हाथ की रेखाओं के बारे में बात करने वाले हैं। ध्यान रहे कि इस लेख में वही जानकारी है जो इन्टरनेट पर मौजूद है, तो आइये जानते हैं।

1) जीवन रेखा

व्यक्ति की हथेली पर मुख्य रूप से तीन रेखाएं होती हैं। जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा। हम सबसे पहले जीवन रेखा के बारे में बात करने वाले हैं।

शुभ होता है ये

लंबी, गहरी और साफ जीवन रेखा शुभ होती है। ऐसी जीवन रेखा वाले लोग सेहत के मामले में धनी होते हैं। साथ ही इनका भविष्य उज्जवल होता है।

छोटी और गहरी रेखा

छोटी जीवन रेखा कम उम्र को दर्शाती है। छोटी और गहरी जीवन रेखा वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धुंधली जीवन रेखा

ऐसे लोग जिनके हाथ में जीवन रेखा साफ नहीं दिखाई देती है, वे व्यक्ति किसी भी कार्य को करने में कठिनाई महसूस करते हैं। इनमें प्रोत्साहन की कमी होती है।

टूटी हुई रेखा

किसी भी व्यक्ति के हथेली में यदि जीवन रेखा टूटी हुई है तो ये अशुभ संकेत हो सकता है। ऐसे में असमय मौत होने का खतरा बना रहता है।

टुकड़ों में जुड़ी रेखा

यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा अलग-अलग टुकड़ों से जुड़ी हुई है तो वह व्यक्ति निर्बल हो सकता है। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।

धन में लाभ

यदि जीवन रेखा से कोई शाखा मिडिल फिंगर के नीचे वाले भाग की ओर उठकर जाती है तो व्यक्ति को धन-संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

जीवन रेखा का न होना

जीवन रेखा का अभाव यह दर्शाता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग अमूमन परेशानियों से घिरे नजर आते हैं।

२) हृदय रेखा

हस्त रेखा की दूसरी श्रेणी में आती है हृदय रेखा। यह रेखा व्यक्ति की लव लाइफ, अपोजिट सेक्स की तरफ आकर्षण और भावनात्मक स्थिरता को दर्शाती है।

लम्बी हृदय रेखा

ऐसे व्यक्ति जिन लोगों के हाथ में लम्बी हृदय रेखा देखने को मिलती है, वे काफी खुले विचारों वाले व्यक्ति होते हैं। ऐसे लोग अपने पार्टनर से कई उम्मीदें रखते हैं।

अधिक लम्बी और गहरी

ह्रदय रेखा अधिक लम्बी और गहरी हो तो इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति अपने पार्टनर पर निर्भर रहेगा। कई पंडित इसे शुभ भी मानते हैं।

हृदय रेखा का न होना

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा दिखाई न देती हो तो ऐसे लोग कठोर स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति में दया भाव भी कम देखने को मिलता है।

विचारों पर पड़ता है असर

वे व्यक्ति जिनकी छोटी-छोटी रेखाएं, मस्तिष्क रेखा से ह्रदय रेखा पर आये तो उसका दिल उसके विचारों को प्रभावित कर सकता है।

धुंधली हृदय रेखा

धुधंली हृदय रेखा या विलुप्त हृदय रेखा दर्शाती है कि व्यक्ति मे गहरे प्रेम की कमी हो सकती है। यदि हाथ कोमल हैं तो व्यक्ति कामुक हो सकता है।

विभाजित रेखा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा विभाजित हो तो ये दर्शाता है व्यक्ति अपने रिश्तों को लेकर खुश रहेगा।

टूटी हुई हृदय रेखा

यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा बीच से टूटी हुई हो तो ये रिश्तों के प्रति उदासीनता को दर्शाती है। ऐसे लोग रिश्तों में खुशी तलाश नहीं कर पाते।

डबल-नुकीली लाइन

वे व्यक्ति जिनकी हृदय रेखा नुकीली होती है, वे काफी रोमांटिक नेचर के होते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान भी होते हैं।

३) मस्तिष्क रेखा

मस्तिष्क रेखा किसी भी व्यक्ति के ज्ञान का पता देती है। साथ ही इस रेखा के जरिए मनोविज्ञान के बारे में भी पता चलता है।

लम्बी मस्तिष्क रेखा

किसी भी व्यक्ति के हाथ में लम्बी मस्तिष्क रेखा का होना दर्शाता है कि वह व्यक्ति काफी बुद्धिमान है। ऐसे लोगों की याददाश्त भी मजबूत होती है।

अधिक लम्बी मस्तिष्क रेखा

अधिक लम्बी मस्तिष्क रेखा का होना दर्शाता है कि व्यक्ति काफी अनुशासित है। ऐसे लोग किसी भी काम को सोच-समझकर करते हैं।

छोटी मस्तिष्क रेखा

ऐसे लोग जिनकी छोटी-छोटी रेखाएं, मस्तिष्क रेखा से ह्रदय रेखा की ओर उठती हैं, उनमें अच्छा-बुरा समझने की क्षमता बेहतर होती है।

झुकी हुई या घुमावदार रेखा

वे व्यक्ति जिनकी हथेली पर मस्तिष्क रेखा झुकी हुई या घुमावदार होती है, ऐसे लोग रोमांटिक, आदर्शवादी और अवसरवादी होते हैं।

धुंधली मस्तिष्क रेखा

ऐसे लोग जिनकी मस्तिष्क रेखा धुंधली दिखाई देती है, वे अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोग सपनों की दुनिया में ही खोए रहते हैं।

दोहरी मस्तिष्क रेखा

व्यक्ति के हाथ में दोहरी मस्तिष्क रेखा कम ही पाई जाती है। दोहरी मस्तिष्क रेखा वाले लोगों का स्वभाव भी दोहरा होता है।

सरकारी नौकरी के अवसर

वे व्यक्ति जिनके हाथ में गुरु पर्वत पर उभार के साथ-साथ बहुत सी सीधी रेखाएं होती हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकारी नौकरी मिलने के अवसर ज्यादा होते हैं।

आपस की बात

तो ये था आपकी हाथ की रेखाओं के हिसाब से कुछ महत्वपूर्ण बातें। इस लेख में प्रतीकात्मक तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। यदि आप इससे सम्बंधित कोई फीडबैक देना चाहते हैं तो हमें जरूर बताएं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved