Ajab Gajab

क़ायदे आज़म के ये राज़ जान पाकिस्तानी भी चौंक जायेंगे

क़ायदे आज़म के ये राज़ जान पाकिस्तानी भी चौंक जायेंगे

उनकी किसी भी बायोग्राफी में मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने और रोजे रखने की बात का जिक्र नहीं है। कायदे आजम के नाम से मशहूर जिन्ना से जुड़ी कई बातों पर पाकिस्तानी जनता में आज भी कन्फ्यूज है। वहीं, जिन्ना के लाइफ से जुड़ी कई बातों से भी जनता को वाकिफ नहीं कराया गया। वीडियो देखें लेख के अंत में 

जिन्ना के सेक्युलर होने पर कन्फ्यूजन?

– पाकिस्तान में एक खेमा जिन्ना को सेक्युलर शख्स बताता है। उसका कहना है कि जिन्ना पाकिस्तान को सेक्युलर मुल्क बनाना चाहते थे।
– कट्‌टरपंथी खेमा जिन्ना की शख्सियत को कट्‌टर मुस्लिम करार देता है। वह तर्क देता है कि मजहब के नाम पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान बनाया।

बहन फातिमा जिन्ना और बेटी के साथ कायदे आजम जिन्ना।

जिन्ना से जुड़ी ये बातें लोग शायद ही जानते हों…

– जिन्ना सेक्युलर माहौल में पले-बढ़े थे। मुस्लिम होते हुए भी उन्होंने कभी हज यात्रा नहीं की।
– उनकी किसी भी बायोग्राफी में मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने और रोजे रखने की बात का जिक्र नहीं है।
– उनकी वाइफ रतन बाई जिन्ना के लिए पोर्क बनाती थी। यह मीट इस्लाम में हराम माना जाता है। वो चेन स्मोकर थे। पार्टीज में शराब भी पी लेते थे।

मुस्लिम होकर नहीं की हज-यात्रा

मोहम्मद अली जिन्ना का जन्म इस्माइली शिया परिवार में हुआ था। इस्माइलियों को मुस्लिम नहीं माना जाता था। खुद जिन्ना ने भी कभी शिया मुस्लिम धर्म के अनुसार अपने को नहीं ढाला। वह सेक्युलर माहौल में पले-बढ़े। उन्होंने किसी भी तरह की इस्लामिक शिक्षा नहीं ली। उनकी किसी भी बायोग्राफी में रोज मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने की बात का जिक्र नहीं किया गया है। न ही रमजान में रोजे रखने की बात सुनी गई। यहां तक कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में हज यात्रा भी नहीं की थी। हालांकि, शिया मुस्लिम होते हुए भी जिन्ना को सुन्नी रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया था।

लंदन में पढ़ाई को लेकर बोला झूठ

जिन्ना के गुजराती व्यापारी पिता ने उन्हें पढ़ने के लिए लंदन भेजा। उन्होंने वहां जाकर एक्टिंग और ड्रामा थिएटर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाद में पिता के विरोध के कारण उन्होंने इस शौक को सीने में दफ्न कर लिया। उन्होंने ‘लिंकन इन’ में दाखिला लेकर वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी। जिन्ना ने बताया था कि उन्होंने ‘लिंकन इन’ को इसलिए चुना था, क्योंकि वहां कानून बनाने वाले दुनिया भर के महान लोगों की सूची लगी थी। इस सूची में पैगंबर मोहम्मद का नाम सबसे पहले था। यह बात उन्होंने झूठ बोली थी। ‘लिंकन इन’ कॉलेज में ऐसी कोई भी सूची नहीं थी।

लिंकन इन कॉलेज (फाइल फोटो)

पारसी लड़की से की शादी

जिन्ना की पहली पत्नी की मौत बहुत कम उम्र में हुई थी। 42 साल की उम्र में उन्होंने 18 साल की पारसी लड़की से शादी की थी। हालांकि, लड़की की फैमिली इस फैसले के खिलाफ थी। दूसरी पत्नी रतनबाई एक उदारवादी महिला थी और स्मोकिंग उनकी आदत में शुमार था । वहीं, पब्लिक इवेंट्स में वो वेस्टर्न कल्चर से प्राभवित ट्रांसपेरेंट कपड़े भी पहनती थीं। यह सब इस्लाम के खिलाफ माना जाता है। इस बात के भी पक्के सबूत हैं कि जिन्ना की सेकंड वाइफ सूअर का मांस पकाती थी और जिन्ना उसे शौक से खाते थे।

मोहम्मद अली जिन्ना अपनी बहन फातिमा जिन्ना और कुछ दोस्तों के साथ।

शराब-सिगरेट के शौकीन थे जिन्ना

जिन्ना चेन स्मोकर थे। यह आदत ताउम्र उनके जीवन से चिपकी रही। इसके अलावा पार्टियों में वह शराब भी पी लेते थे। एक बार पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति जिया उल हक पाकिस्तानी एम्बेस्डर से मिलने आए तो उन्होंने जिन्ना की शराब पीते हुए फोटो देखी। जिया ने एम्बेस्डर से फौरन फोटो हटाने के लिए कहा। पाकिस्तानी इतिहास में ऐसे कई मौके आए, जब नेताओं और अफसरों ने जिन्ना की छवि को बचाने की कोशिश की है।

मोहम्मद अली जिन्ना।

भारतीय मुसलमानों को बरगलाया

जिन्ना के बारे में ज्यादातर पाकिस्तानियों को गलतफहमी है कि वह पाकिस्तान में शरीया कानून लागू करना चाहते थे। हालांकि, यह सच बात है कि जिन्ना ने अपनी कुछ स्पीच में इसका जिक्र किया, लेकिन उस दौरान यहा बात भारतीय मुस्लिमों को बरगलाने के लिए कही गई थी, ताकि वे बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सा लें। उन्होंने पाकिस्तान का पहला कानून मंत्री एक हिंदू नेता जोगेंद्र नाथ मंडल को बनाया। क्रूसेडर ब्रिटिश जनरल फ्रेंक वॉल्टर मेसेर्वी को पहला चीफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया था। यह वही जनरल था, जिसने फर्स्ट वर्ल्डवॉर में फलस्तीनियों के खिलाफ जंग लड़ी और भारत में हो रहे विद्रोही आंदोलन का दमन किया।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved