Ajab Gajab

Love Story of Underworld भारतीय अंडरवर्ल्ड की प्रेम कहानियाँ

Love Story of Underworld भारतीय अंडरवर्ल्ड की प्रेम कहानियाँ

अंडरवर्ल्ड डॉन की प्रेम कहानियां

गैंगस्टर और कुख्यात अपराधियों के नाम से ही लोग डर जाते हैं। लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी है जिनका दिल आया उन लोगों पर जिन्हे दुनिया पत्थर दिल कहती है। जानिए कौन हैं वह हसीनाएं : वीडियो देखें लेख के अंत में

1. मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम

16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली मंदाकिनी, ‘राम तेरी गंगा मैली’ फ़िल्म से सुर्ख़ियों में आ गयी थीं। उन्होंने हमेशा ये कहा है कि वो और दाऊद सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन उन्हें पब्लिक में साथ घूमते कई बार देखा गया था। कुछ करीबियों का ये भी कहना था कि ये दोनों दोस्त से कुछ ज़्यादा थे।

2. निहिता बिस्वास और चार्ल्स शोभराज

बिकिनी किलर उर्फ़ चार्ल्स शोभराज को निहिता से पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। चार्ल्स शोभराज और निहिता ने काठमांडू के जेल में ही शादी कर ली थी। निहिता को बिग बॉस सीज़न 5 में भी देखा गया था।

3. मोनिका बेदी और अबु सालेम

मोनिका बेदी को अबु सालेम की वजह से बॉलीवुड में चांस मिला था। 2002 में अबु और मोनिका को पुर्तगाल में नकली दस्तावेज़ों के साथ पकड़ा गया था। 2010 में मोनिका बेदी अपनी सज़ा काट कर बाहर आ गयीं, लेकिन सलेम को 2015 में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गयी।

4. ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी

बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद ममता कुलकर्णी दुबई के ड्रग डीलर विक्रम गोस्वामी के साथ भाग गयी थीं। बाद में दोनों ने इस्लाम क़ुबूल कर लिया था लेकिन 2014 में ममता और विक्की केन्या में पकड़े गए थे।

5. सोना और हाजी मस्तान

मुंबई अंडरवर्ल्ड के रॉबिन हुड, हाजी मस्तान को सोना नाम की अदाकारा से मोहब्बत हो गयी थी। सोना की शक्ल मधुबाला से हूबहू मिलती थी और हाजी मस्तान मधुबाला के बहुत बड़े फ़ैन थे। शायद यही वजह थी कि सोना से पहली मुलाक़ात के बाद ही मस्तान ने उनसे शादी कर ली थी।

6. अनीता आयुब और दावूद इब्राहिम

अनीता आयुब एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट की विजेता थीं। बॉलीवुड निर्माता जावेद सिद्दीकी ने अनीता को फ़िल्म में रोल देने से मना कर दिया था और इसीलिए दाऊद ने उसे मरवा दिया।

7. एवलिन ‘बिली’ फ़्रेचेट और जॉन डिलिंजर

बिली एक वेट्रेस थीं जब वो जॉन डिलिंजर से पहली बार मिलीं। जॉन बैंक लूटने में माहिर थे और कई बार जेल तोड़ कर भी भागे थे। बिली भी उनके गैंग के साथ घूमती थीं और उन्हें वहीं जॉन से प्यार हो गया था। लेकिन बाद में उन्हें एक अपराधी को पनाह देने के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया। डिलिंजर पकड़ा गया और उसे जेल में गोली मार दी गयी।

8. मारिया विक्टोरिया हेनोआ और पाब्लो एस्कोबार

शायद इतिहास के सबसे कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग लॉर्ड, पाब्लो एस्कोबार की मुलाक़ात मारिया से 16 साल की उम्र में हुई थी। उस समय पाब्लो 26 साल के थे और दोनों ने शादी कर ली। बाद में उन्हें हवाला के आरोप में 2 साल के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

9. जूली लूकस और फ्रैंक लूकस

सिर्फ़ 17 साल की उम्र में जूली, ड्रग सम्राट फ्रैंक लूकस से मिली थीं। 1972 में दोनों की शादी हो गयी और फ्रैंक की वजह से जूली ने 5 साल जेल में बिताये थे ।

10. हेलेन गिलिस और ‘बेबी फेस’ नेल्सन

हेलेन ने 1928 में नेल्सन से शादी कर ली थी और 1934 में नेल्सन डिलिंजर गैंग के मेंबर बन गए थे।FBI के साथ शूटआउट में नेल्सन बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्होंने हेलेन की बाहों में अपना दम तोड़ा।

11. मायम हैचर और एल्सवर्थ जॉनसन

मायम न्यूयॉर्क में 10 साल रहने के बाद ‘बम्पी’ जॉनसन के मिली थीं। बम्पी हार्लेम के सबसे कुख्यात गैंगस्टर्स में से एक थे और इसीलिए मायम को रानियों जैसा ऐश-ओ-आराम मिलता था। वो हमेशा बम्पी के प्रति वफ़ादार रहीं और 2009 में अपनी मौत से पहले उन्होंने बम्पी की आत्मकथा पूरी दुनिया को बतायी।

12. एंड्रिया जियोवीनो और फ्रैंक लीनो

फ्रैंक लीनो एक कुख्यात गैंगस्टर परिवार से थे। एंड्रिया की मुलाक़ात उनसे 21 साल की उम्र में हुई थी और कुछ समय बाद ही दोनों की शादी हो गयी। लीनो के अरेस्ट हो जाने के बाद, एंड्रिया ने कारोबार संभाला, लेकिन लीनो तब तक मुख़बिर बन गए थे और इसी कारण उन्होंने एंड्रिया को जेल जाने से बचा लिया।

13. बोनी पार्कर और क्लाइड बैरो

ये शायद इतिहास का सबसे कुख्यात जोड़ा रहा है। 1931 से 1934 में बोनी और क्लाइड ने अमेरिका में कोहराम मचा रखा था। बोनी की मुलाक़ात क्लाइड से 1929 में हुई थी जब वो सिर्फ़ 19 साल की थीं। क्लाइड गैंग की मेंबर बनने के बाद दोनों अमेरिका के ‘मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स’ बन गए। दोनों जिये साथ और मरे साथ जब उनकी कार पर 130 राउंड गोलियां चलीं।

 

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved