Ajab Gajab

इतिहास में दर्ज हैं इन बोल्ड रानीयों के किस्से

इतिहास में दर्ज हैं इन बोल्ड रानीयों के किस्से

दुनिया के अलग-अलग देशों में राज करने वाली जिन शासक महिलाओं के बारे में बताने जा रहे है, उनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। इनमें से एक ऐसी रानी भी शामिल है जो कि लड़कियों के खून से नहाती थीं। इनमें कुछ ऐसी भी रानियां है जिन्होंने साजिशों का सामना करने के साथ ही खुद भी साजिशें रचीं।

रानी लक्ष्मीबाई

रानी लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य की रक्षा के लिए इस रानी ने अंग्रेज के 2 टुकड़े किए थे।

Related image

महाराष्ट्रियन ब्राहमण परिवार में 19 नवंबर, 1827 को महारानी लक्ष्मी बाई जन्म हुआ था। जब वो 4 साल की थीं, तभी उनकी मां भागीरथी का निधन हो गया।

जिसके बाद वो अपने पिता मोरोपंत के साथ बाजीराव पेशवा के यहां बिठूर आ गईं। सन् 1842 में रानी का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हुआ। सन् 1851 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम दामोदर राव रखा गया।

जन्म के 3 महीने बाद ही दामोदर का निधन हो गया। इसी दुख में गंगाधर राव बीमार हो गए। 20 नवंबर, 1853 में गंगाधर राव ने दत्तक पुत्र को गोद लिया। उसका नाम भी दामोदर राव रखा। बेटा गोद लेने के एक दिन बाद ही गंगाधर राव का निधन हो गया।

18 जून 1858 में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ते हुए प्राण त्याग दिए। शहादत से ठीक पहले अपनी साथी मुंदीर को बचाने के लिए आगे बढ़ी रानी ने अंग्रेज सिपाही के दो टुकड़े कर दिए थे। बाद में जब वो अकेली पड़ गईं तो अंग्रेज सिपाहियों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ हमले कर दिए

बेगम तुरहान

तुरहान ने अपनी सास कोसेम की हत्या करवाकर अपने बेटे को गद्दी पर बिठाया था।

तुर्की की तुरहान सुल्तान ने करवा दी थी अपनी सास की हत्या

तुर्की की सुल्तान इब्राहिम की मुख्य बेगम तुरहान और उसकी सास कोसेम तुर्की के ओटोमन साम्राज्य में राज करने वाली दो महिलाएं थीं।

वह अपने बेटे महमूद चतुर्थ के शासनकाल (1648-1687) के बीच 1651 से 1656 के दौरान मुख्य शासक रही।

तुरहान ने अपनी सास कोसेम की हत्या करवाकर अपने बेटे को गद्दी पर बिठाया था। दरअसल, कोसेम महमूद को मारकर अपने दूसरे पोते को सुल्तान बनाना चाहती थी।

एलिजाबेथ बाथरी

लड़कियों के खून से नहाती थीं ये महिला

इतिहास की सबसे खतरनाक महिला एलिजाबेथ बाथरी सीरियल किलर के तौर पर पहचानी जाती थीं। सन 1585 से 1610 के दौरान उन्होंने अपनी जवानी बरकरार रखने के लिए महल में 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था। इसी फितूर ने उन्हें दुनिया की नंबर एक सीरियल किलर बना दिया।

एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी शादी फेरेंक नैडेस्‍डी नाम के शख्‍स से हुई थी और वह तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का राष्‍ट्रीय हीरो था।

1604 में पति की मौत के बाद एलिजाबेथ ने लड़कियों को अपना शिकार बनाना ज्यादा कर दिया। वह स्‍लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थी और वहीं सारी घटनाओं को अंजाम देती थी।

नूरजहां

पति होने के बावजूद इस रानी का चलता था राज

असाधारण सुन्दरी होने के अलावा नूरजहां बुद्धिमती, शील और विवेकसम्पन्न भी थीं। उनकी साहित्य, कविता और ललित कलाओं में विशेष रुचि थी।

नूरजहां ने भारत पर राज किया था। 1619 ई. में उन्होंने एक ही गोली से शेर को मार गिराया था।

1620 के दशक में उनकी शादी शहंशाह जहांगीर से हो गई। शादी के बाद भी नूरजहां का ही राज चलता था। उनके नाम से शाही फरमान जारी होते थे, वो शाही सील-मुहर भी रखती थीं।

रानी एम्प्रेस वेई किंग।

इस रानी ने अपने पति को ही दे दिया था जहर

चीन के टैंग राजवंश की रानी एम्प्रेस वेई किंग झांगजोंग की दूसरी रानी थी। झांगजोंग ने दो बार राज किया था।

अपने पति को जहर दिलवा कर 710 ईस्वी में वेई ने शासन की कमान अपने हाथों में ले ली। कुछ ही समय बाद झांगजोंग के भतीजे ली लोंगजी ने उसकी हत्या करके गद्दी हथिया ली।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved