Ajab Gajab

आखिर खुल गया रूपकुंड के नर कंकालों का राज़

आखिर खुल गया रूपकुंड के नर कंकालों का राज़

देश की सबसे रहस्यमयी झील में भरे सैंकड़ों मानव कंकालों के राज से पर्दा उठ गया है। नर कंकालों के डीएनए टेस्ट से वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है।

सम्राट सिकंदर के भारत आने के पहले भी ग्रीक देश के लोग उत्तराखंड आते रहे हैं। चमोली जिले में नंदा देवी चोटी के नीचे हिम झील में पड़े सैकड़ों नर कंकालों की डीएनए जांच से यह पता चला है। इस नए राज से पर्दा हटने के बाद विज्ञानी अब नए शोधों की तैयारी में जुट गए हैं।

पहले यह अंदाजा लगाया गया कि हो सकता है कि यह सिकंदर की सेना की टुकड़ी रही हो लेकिन रूप कुंड की यह घटना सिकंदर से ढाई सौ साल पहले की है। इसके साथ ही नर कंकालों के पास से युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई हथियार नहीं मिले। यह माना जा रहा है कि ये ग्रीक देश के लोग यहां घूमने के लिए आए हों।

समुद्र तल से 16 हजार 499 फीट ऊंचाई पर स्थित रूप कुंड के नर कंकालों के 100 सैंपल की एक बार फिर जांच की गई। इनकी माइट्रोकोंड्रियल, ऑटो सुमल डीएनए और वाई क्रोमोसोमल डीएनए जांच कराई गई। इस जांच में यह तय हो गया है कि रूप कुंड के नर कंकालों में ग्रीक लोगों के भी कंकाल हैं।

इसके साथ ही यहां स्थानीय लोगों के भी नरकंकाल पाए गए हैं। शोध टीम ने आसपास के क्षेत्र के आठ सौ लोगों की डीएनए जांच भी की है। यह पाया गया कि रूप कुंड में स्थानीय और विदेशी दो नर कंकाल समूह हैं।

इस तथ्य ने विज्ञानियों को चौंका दिया है। बीरबल इंस्टीट्यूट आफ पेलियो साइंसेस के विज्ञानी डॉ. नीरज राय ने एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया में आयोजित कार्यशाला में इस संबंध में अपनी शोध प्रस्तुति दी।

डॉ. नीरज राय ने बताया कि सैंपल की डीएनए जांच से ग्रीक का मिलान हो रहा है। ग्रीक के अलावा स्थानीय लोगों के नर कंकाल भी हैं। इसमें अभी और शोध की जरूरत है। शोध से अभी इसकी और परतें खुलेंगी।

उन्होंने बताया कि सिकंदर 1000 ईसवी में यहां आया और ये नरकंकाल 850 ईसवी के हैं। दोनों घटनाओं में ढाई सौ साल का गैप है। रूप कुंड राज की और परतें खोलने के लिए एंथ्रोपोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया के रीजनल आफिस भी नए प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रहा है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved