Celebrity

इन सेलेब्स ने सिंगल मदर बन पाला अपने बच्चों को

इन सेलेब्स ने सिंगल मदर बन पाला अपने बच्चों को

8 मार्च को देशभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। जहां सेलेब्स सोशल मीडिया पर इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो वहीं कई स्टार्स ने इस दौरान अपने मां और बहनों के साथ कुछ चुनिंदा फोटोज भी शेयर कीं। आज महिला दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं ऐसी 10 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने सिंगल मदर बनकर अपने बच्चों की परवरिश की है।

1. पूजा बेदी

पूजा बेदी ने 1994 में फरहान अब्राहम से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण अकेले ही किया है। बता दें कि बेटी आलिया का जन्म 1997 और बेटे उमर का जन्म 2000 में हुआ था। पूजा ने जहां अपने बच्चों को पूरी आजादी दी हुई है वहीं, उन्हें अच्छे संस्कार देने की भी पूरी कोशिश की है। पूजा की मानें तो वे हमेशा अपने बच्चों से कहती हैं कि उन्हें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

2. काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी की शादी बंटी नेगी से हुई थी। 2009 में उनकी बेटी आरा का जन्म हुआ। 2013 में काम्या और बंटी का तलाक हो गया और अब वे अपनी बेटी की देखभाल अकेले ही कर रही हैं।

3. उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी की शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी और 17वें साल में वे मां बन गई थीं। शादी के करीब डेढ़ साल बाद वे पति से अलग हो गईं। उनके दो बेटे हैं और दोनों की देखभाल उन्होंने अकेले ही की है।

4. दिलजीत कौर

दिलजीत कौर ने 2009 में एक्टर शालीन भनोट से शादी थी। दोनों का एक बेटा जेडन(Jaydon) है। कपल के 2015 में अलग होने के बाद अब दिलजीत उसकी परवरिश अकेले ही कर रही हैं।

5. पूनम ढिल्लन

पूनम ने 1988 में अशोक ठकेरिया से शादी की, लेकिन 9 साल बाद यानी 1997 में उनका तलाक हो गया। पूनम के दो बच्चे (बेटा अनमोल और बेटी पलोमा) हैं, जिनकी देखभाल वे खुद करती हैं।

6. श्वेता तिवारी

श्वेता भी कई साल सिंगल मदर रही हैं। नवंबर 2016 में वे बेटे रेयांश की मां बनी। रेयांश श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली और उनकी संतान है। वैसे, श्वेता पहले से 16 साल की बेटी पलक की मां हैं, जो उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में राजा से तलाक के बाद उन्होंने 6 साल तक पलक की परवरिश सिंगल मदर बनकर की। बता दें, श्वेता ने 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की। अब पलक श्वेता और अभिनव के साथ ही रहती हैं।

7. मानिनी मिश्रा

मानिनी की दो शादियां हुई हैं। मानिनी की पहली मैरिज फेल होने के बाद उन्होंने अपनी बेटी दैनूर की परवरिश अकेले। हालांकि बाद में 2004 में उन्होंने एक्टर मिहिर मिश्रा से शादी कर ली। उस दौरान उनकी बेटी 4 साल की हो चुकी थी।

8. अंचित कौर

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम मंदिरा उर्फ अचिंत कौर एक बेटे प्रीतरंजन की मां हैं। अचिंत का बेटा 24 साल का है जिसकी वो सिंगल मदर है। दरअसल प्रीतरंजन उनके पहले पति से हुआ बेटा है जिससे उनका अब डायवोर्स हो चुका है। पति से डायवोर्स के बाद अचिंत एक्टर मोहन कपूर के साथ रिलेशन में रही हैं लेकिन 16 साल लिव इन में रहने के बाद ये भी अलग हो गए।

9. मोना आंबेगांवकर

मोना दिसंबर 2005 में एक बेटी की मां बनीं। खबरें थीं कि यह बच्ची CID फेम दया उर्फ दयानंद शेट्टी की है। हालांकि, खुद मोना ने कभी उसके पिता के बारे में जानकारी नहीं दी और सिंगल मदर बनकर बच्ची का पालन-पोषण करने लगीं।

10. नीना गुप्ता

नीना ने 1989 में मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा उनकी और वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। गौरतलब है कि नीना और विवियन की कभी शादी नहीं हुई थी। लेकिन नीना ने मसाबा को जन्म दिया और सिंगल मदर बनकर उसकी देखभाल की। बता दें कि साल 2008 में नीना ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी कर ली। तब तक मसाबा 19 साल की हो गई थीं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Celebrity

More in Celebrity

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

जब सेल्फ़ी मौसी को घरवालों ने खाने में मिलाकर दी ड्रग्स

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

एक फिल्म का कितना लेतीं हैं ये भोजपुरी हीरोइन्स

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved