Ajab Gajab

अपने फ़ोन पे कभी न खोलें, दुनिया की इन सबसे खतरनाक वेब साइट को

अपने फ़ोन पे कभी न खोलें, दुनिया की इन सबसे खतरनाक वेब साइट को

इन्टरनेट की दुनिया में ऐसी कई वेबसाइट हैं जो बनाई तो गई है और कई दशकों से ऑनलाइन भी है पर किसी को यह नहीं पता की आखिर ये इन्टरनेट पर है क्यों।आज हम आपको ऐसी कुछ वेबसाइटों के बारे में बताने जा रहा हैं। हालांकि ये काफी डरावनी भी है। हां एक बात और… आपने इस से पहले शायद ही इनके बारे में सुना हो

टेनज़ीन (Tanasinn) नामक इस वेबसाइट को खोलेंगे तो आपको बैकग्राउंड में अजीब सी आवाज सुनाई देगी। यह रहस्यमयी आवाज क्या कह रही है कोई नही जानता और अगर आप इसके किसी लिंक पर क्लिक करते है तो आपको कई कोड दिखाई देंगे जो अपने आप स्क्रॉल होते जायेंगे।

साथ ही वेबसाइट पर म्यूजिक सुनने के लिए एक अजीबोगरीब पॉप-अप खुद-ब-खुद खुलकर सामने आता है। इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने भयानक म्यूजिक सीरीज खुल जाएगी।

सेंटीमेंटल कॉर्प ‘Sentimentalcorp’ इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपको एक कपल टीवी देखते हुए नजर आएगा। उनके सामने आपको एक टी.वी स्क्रीन लगी दिखाई देगी जिस पर अंग्रेजी में लिखा होगा ‘nothing’ वहीं जब आप स्क्रीन को स्क्रॉल करते हुए साइट पर ऊपर की ओर जाएंगे तो बहुत सी फोटो नजर आएंगी। इन तस्वीरों पर आप क्लिक करेंगे तो कुछ अजीब और डरावनी विडियो के लिंक आपके सामने आएंगे। इन्हें खोलने की भूलकर भी भूल न करना क्योंकि हो सकता है कि आप इनके भीतर की वीडियो देखकर डर जाएं।

सूपरबैड (Superbad) नामक वेबसाइट देखने में ही कुछ अजीबोगरीब है। इसके होमपेज पर आप क्या पाएंगे ये आपको समझ में नहीं आने वाला। एक्सेस के बाद स्क्रीन एक पिन जैसी डायग्राम आता है, साथ में कुछ लाइन देखने को भी मिलेंगी। आप जैसे ही इस पिन पर क्लिक करेंगे एक अजीब एलेमेंट स्क्रीन पर आ जाएगा।

यदि आप इनमें से किसी पर क्लिक करते हैं तो एक नया diagram सामने होंगा जो चार भागों में बंट जाता है। इसका अर्थ समझ पाना मुश्किल है। आपने इससे पहले शायद ही कोई ऐसी वेबसाइट देखी होगी। आप जैसे-जैसे क्लिक करते जाएंगे आपके सामने अजीब-अजीब आकृति बनती जाएंगी। सबसे अजीब बात तो यह है कि जब आप वापस होमपेज पर जाकर फिर से इसे दोहराने की कोशिश करेंगे तो इस बार आपके सामने कोई नई आकृति आएगी। इसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

वेबसाइट अपने नाम की तरह बुरी है। अगर आपने शुरू में ही ध्यान दिया होगा तो ‘सूपरबैड’ वेबसाइट का नाम पड़ा होगा।

‘नो बडी हेयर’ (Nobodyhere) नाम की इस वेबसाइट के होमपेज पर प्रवेश करते ही आपको एक इन्सान की एनीमेशन दिखाई देगी जिसमे वह कंप्यूटर पर कुछ टाइप कर रहा होता है।

साइट के टॉप पर लेंग्वेंज आइकन दिए गए हैं। सबसे अजीब बात यह है कि होम पेज पर फेसबुक का एक चिन्ह भी बना हुआ है जिस पर कर्सर लेकर जाते ही एनीमेशन में दिखाई दे रहा इंसान कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

वहीं नीचे आपको रेंडम वर्ड की लिस्ट दिखाई देगी। इन शब्दों में से आप जैसे ही किसी वर्ड पर माउस रखेंगे तो दूसरी तरफ आपको उसी से सम्बन्धित एक सेंटेंस नजर आएगा।

जब आप किसी वर्ड पर क्लिक करेंगे तो एक पेज खुल जायेगा जिसमें उस से सम्बन्धित एक कोड आपको दिखाई देगा। इनका क्या मतलब है समझ पाना बेहद मुश्किल है।

जोम्बो (Zombo) नामक यह वेबसाइट बहुत ज्यादा ही अजीब है। वेबसाइट में बड़ी अजीब बीत यह देखने को मिलती है कि इसके होमपेज पर जाते ही आपको एक आवाज सुनाई देगी जो बार-बार रिपीट होती रहेगी। वहीं वेबसाइट पर लोडिंग साइन नजर आएगा। अगर आप इस पेज को घंटों खोले रखें तो भी यह लोड नहीं होगा।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये अजीबोगरीब वेबसाइट किसलिए और किसके लिए बनाई गई है। फिलहाल इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved