Ajab Gajab

ये है इतिहास के पन्नों में दर्ज दुनिया के सबसे अमीर लोग

ये है इतिहास के पन्नों में दर्ज दुनिया के सबसे अमीर लोग

टाइम मैगजीन ने इतिहास के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाले मुगल सम्राट अकबर भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा टॉप पर हैं। टाइम मैग्जीन ने पहली बार मानव इतिहास की दस सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है।

1. मनसा मूसा, माली (Mansa Musa)

टाइम मैगजीन ने टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा को अब तक का सबसे अमीर व्यक्ति माना है। सूची में 1280 से 1337 तक टिम्बकटू के राजा रहे मनसा मूसा कि संपत्ति सबसे ज्यादा बताई गई है।

2. अगस्तस केसर, रोम (Augustus Caeser) –

टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोम के राजा अगस्तस केसर हैं। 63 बीसी से 11 एडी तक राजा रहे अगस्तस की संपत्ति 46 खरब डॉलर यानि 2921 खरब रुपए बताई गई है।

3. सम्राट शेनजोंग, चीन (Emperor Shenzong) –

टाइम मैगजीन के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य में से एक सोंग राजवंश के सम्राट शेनजोंग की संपत्ति तीसरे नंबर पर थी। साल 1048 से 1085 तक राज करने वाले शेनजोंग की संपत्ति दुनिया की जीडीपी के 25 प्रतिशत के बराबर थी।

4. अकबर, भारत (Akbar) –

टाइम मैगजीन की अमीरों की सूची में मुगल सम्राट अकबर चौथे नंबर पर हैं। अकबर की संपत्ति दुनिया की जीडीपी का 25 प्रतिशत के बराबर थी।

5. जोसेफ स्टालिन, सोवियत संघ (Joseph Stalin) –

अमीरों की इस लिस्ट में सोवियत संघ के के राजा जोसेफ स्टालिन को पांचवें नंबर पर रखा गया है। 1950 में सोवियत संघ में राज करने वाले जोसेफ की संपत्ति दुनिया की जीडीपी की 9.6 प्रतिशत थी। 1950 में सोवियत संघ की हिस्सेदारी दुनिया की जीडीपी का 9.5 प्रतिशत थी।

6. एंड्रयू कार्नेगी, अमेरिका ( Andrew Carnegie) –

टाइम मैगजीन ने अमेरिका के एंड्रयू कार्नेगी को इस लिस्ट में छठे नंबर पर रखा है। उन्होंने अपनी कंपनी यूएस स्टील को 1901 में 48 करोड़ डॉलर में बेची थी। ये अमेरिका की जीडीपी की 2.1 फीसदी से अधिक थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 372 अरब डॉलर होती है।

7. जॉन डी रॉकफेलर, अमेरिका (John D Rockefeller) –

1918 में जॉन डी रॉकफेलर द्वारा भरे गए इनकम टैक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 1.5 अरब डॉलर थी। उन्होंने 1863 में पेट्रोलियम इंडस्ट्री में निवेश करना शुरू किया था। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 341 अरब डॉलर होती है।

8. एलन रूफुस, इंग्लैंड (Alan Rufus) –

इस लिस्ट में टाइम मैगजीन ने एलन रूफुस को आठवें स्थान पर रखा है। उनकी मौत के समय उनकी संपत्ति 11 हजार पाउंड थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाई तो वह 194 अरब डॉलर होती है।

9. बिल गेट्स अमेरिका, (Bill Gates, America) –

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में नौंवे नंबर पर रखा गया है। फोर्ब्स मैगजीन के अनुमान इस साल गेट्स कुल संपत्ति 78.9 अरब डॉलर होगी।

10. चंगेज खान मंगोलिया (Changez khan, Mongolia) –

चीन से यूरोप तक सन् 1162 से 1227 तक राज करने वाले चंगेज खान को टाइम मैगजीन ने इस सूची में दसवें नंबर पर रखा है। उन्होंने इतिहास में सबसे बड़े साम्राज्य को संभाला था।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved