Ajab Gajab

वैज्ञानिक हैरान समुद्री तूफान से बहकर आया अजीब जीव

वैज्ञानिक हैरान समुद्री तूफान से बहकर आया अजीब जीव

धरती पर मनुष्य विभिन्न जीव जन्तुओं से घिरा हुआ है। ज्यादातर जीवों की पहचान भी किया जा चुका है। चाहे वह धरती पर हो या समुद्र में रहता हो। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे जीव ऐसे भी हैं जिनकी पहचान नहीं हुई है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। एक ऐसा रहस्यमयी जीव मिला है जो लोगों के लिए पहेली बन गया है। इसके दांत किसी खन्जर की तरह दिख रहे हैं। विशेषज्ञ इस बात का पता लगा रहे हैं कि यह आखिर अब तक कहा छिपा हुआ था।

जीव की तस्वीर पोस्ट करके जानकारी मांगी

दरअसल टेक्सस से हार्वे तूफान गुजर चुका है लेकिन पीछे छोड़ गया है अपने कुछ निशान। इन्हीं में से एक है ये नुकीले दांतो वाला रहस्यमयी जीव जो टेक्सस के समुद्री तट पर मरा हुआ पाया गया। इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर प्रीति देसाई नाम की एक महिला ने ट्विटर पर पोस्ट की, जिसे उन्होंने टेक्सस के समुद्र तट पर देखा था। उसने इस जीव की तस्वीर पोस्ट करके इसके बारे में जानकारी मांगी। प्रीति ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि “ओके, जीव विज्ञान ट्विटर, यह क्या चीज है? उनके अनुरोध को जीव विज्ञानी और मछली विशेषज्ञ डॉक्टर केनिथ टिघे को भेजा गया। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि देखने में यह जीव यह एक खंजर जैसे दांतों वाला स्नेक-ईल लग रहा है।

वैज्ञानिक टस्की ईल के नाम से भी पुकारते हैं

साथ ही उन्होंने ये आशंका भी जताई कि यह एक गार्डेन या कांगर ईल भी हो सकती है, क्योंकि ईल मछली की ये तीनों प्रजातियां टेक्सस में पाई जाती हैं और इसी के साथ ही इनके दांत बड़े और नुकीले होते हैं।अटलांटिक महासागर में पाये जाने वाले इस जीव को वैज्ञानिक टस्की ईल के नाम से भी पुकारते हैं। दरअसल प्रीति देसाई तूफान से हुए नुकसान का जायजा ले रही थीं और इसी दौरान वो समुद्र तट पर पहुंच गई।

पानी की गहराई से समुद्र तट पर आ गया जीव

उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था, यह वो नहीं था जिसे आप आमतौर पर समुद्र तट पर देखते है। मुझे लगा कि यह पानी की गहराई से समुद्र तट पर आ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मेरी शुरुआती प्रतिक्रिया यह जिज्ञासा थी कि यह क्या जीव है। प्रीति देसाई ने बताया कि मैंने इस जीव की तस्वीर ली और ट्विटर पर पोस्ट किया क्योंकि मैं जानती हूं कि कई वैज्ञानिक भी ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। मेरे एक दोस्त में फौरन ही इस बारे में डॉक्टर टिघे से बात की और इसकी जानकारी ली।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved