Ajab Gajab

जहाँ मिलते हैं दो समुद्र, पर इनके पानी नहीं मिलते

जहाँ मिलते हैं दो समुद्र, पर इनके पानी नहीं मिलते

पृथ्वी के तकरीबन 30 प्रतिशत हिस्से पर जमीन और 70 प्रतिशत हिस्से पर जल मौजूद है। भू-भाग देशों की अलग-अलग सीमाओं में तो वहीं समुद्र भी अलग-अलग सीमाओं में बंटा हुआ है जिन्हें आंखों से देख पाना मुमकिन नहीं, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए, धरती पर दो महासागरों की सीमाएं ऐसी हैं जो आपस में मिलते हुए बिल्कुल साफ अलग-अलग नजर आती हैं।

यह नजारा जो कोई देखता है वह दंग रह जाता है। कुछ लोग इसे चमत्कार मानते हैं। वैसे इसकी असल वजह काफी दिलचस्‍प है। जब आप जानेंगे तो और अधिक हैरानी होगी। जी हां, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर अलास्का की खाड़ी में एक दूसरे से मिलते हैं, लेकिन क्‍या आपको यह मालूम है कि इन दोनों के मिलन का यह नजारा दुनिया में सबसे अनोखा है, क्योंकि इन दो महासागरों का पानी आपस में घुलता मिलता नहीं बल्‍कि बिल्कुल अलग अलग रंगों का नजर आता है।

यहां से गुजरने वाले पानी के जहाजों से यह नजारा देखा जा सकता है। आसमान से देखने पर तो यह सीमा और अद्भूत नजर आती है। दरअसल, यह एक ग्‍लेशियर से आने वाला हल्‍का नीला पानी तो दूसरा दूर समंदर से आने वाला गहरा नीला पानी, साथ ही इन दोनो के मिलन स्‍थल पर झाग की एक दीवार साफ नजर आती है। इस जगह की कुछ शानदार तस्वीरें बीते कुछ सालों में इंटरनेट पर खूब वायरल हुई हैं। साथ ही कई वीडियो भी यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए हैं।

वास्‍तव में दोनों का पानी एक-दूजे से बिल्कुल अलग दिखने का एक खास कारण है। वैज्ञानिकों का मत है कि यह पानी के घनत्व और उसके तापमान समेत कई बातों से जुड़ा हुआ है। तमाम शोध के बाद वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि इस जगह पर खारे और मीठे पानी के अलग अलग घनत्व और उनमें मौजूद लवण और तापमान के अलग होने के कारण यह दोनों पानी आपस में पूरी तरह से मिल नहीं पाते।

प्रशांत महासागर का पानी ग्‍लेशियर से आने के कारण हल्‍का नीला और नमक रहित होता है, जबकि हिंद महासागर का पानी काफी खारा होता है। इन दोनों महासागरों का पानी ऊपरी सतह पर भिन्‍न घनत्‍व का होने के चलते मिल नहीं पाता और यह पानी जब आपस में टकराता है तो कुछ झाग पैदा होता रहता है और यह झाग पानी ऊपर सतह पर एक सीमारेखा की तरह नजर आता है। सूरज की रोशनी में खारे और मीठे पानी के अलग-अलग घनत्व के कारण दोनों पानी का रंग एक दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आता है। यह नजारा वाकई दुनिया को चौंकाने वाला है।

दुनिया में तमाम लोग इसे चमत्कार मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे कुछ धार्मिक मान्यताओं से भी जोड़कर देखते हैं। यहां तक की यूट्यूब पर जो वीडियो अपलोड किए गए हैं उनमें से ज्यादातर में इसे धर्म से जोड़कर पेश कर दिया गया है। अगर वैज्ञानिकों की माने तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और यह दोनों महासागर कहीं ना कहीं जाकर तो आपस में पूरी तरह मिल ही जाते हैं। बस समुद्र की ऊपरी सतह पर अलग अलग घनत्‍व वाले पानी के टकराने से पैदा होने वाली दीवार दोनों महासागरों के अलग होने का अनोखा नजारा पेश करती है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved