Ajab Gajab

दुनिया के 10 सबसे खूंखार जानवर, जरा बचके रहना इनसे

दुनिया के 10 सबसे खूंखार जानवर, जरा बचके रहना इनसे

दिमाग की बात करें तो इंसान सबसे ज्यादा शक्तिशाली होते हैं लेकिन अगर ताकत की बात करें तो कई जानवर ऐसे हैं जिनके आगे इंसान भी नहीं टिक सकता। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे ही खूंखार जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सामना करना और इनसे अपनी जान बचाना लगभग नामुमकिन है। बस दुआ करो कभी जिंदगी में इन जानवरों से सामना ना हो। दुनिया के ये 10 सबसे शक्तिशाली और खूंखार जानवर कौन से हैं, आईए जानते हैं।

दरियाई घोड़ा – 

यूं तो दरियाई घोड़ा अक्सर पानी में ही रहता है और पानी के अंदर यह एक शांत जीव है। इसके अलावा दरियाई घोड़ा शाकाहारी भी होता है, लेकिन इससे आप यह मत समझिये कि यह खतरनाक नहीं है। क्योंकि दरियाई घोड़ा पानी के बाहर बहुत आक्रमक हो जाता है और अपने इलाके में किसी और की मौजूदगी इसे बर्दाश्त नहीं होती और यह उस पर हमला बोल देता है। खासतौर पर इंसानों को देखकर यह जल्दी भड़क उठता है। अगर दरियाई घोड़ा किसी पर आक्रमण कर दे तो यह उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देता है।

हाथी – 

हाथी के विशाल शरीर को देखकर ही आप उसकी ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं। यूँ तो हाथी एक शाकाहारी जीव है लेकिन अगर यह आक्रमक हो जाए तो किसी को भी कुचल कर रख देने की ताकत रखता है। जहां एक और इंसान हाथी को उनके बेशकीमती दांतो के लिए मार देते हैं वहीँ हाथियों द्वारा इंसानों को मार देने के आंकड़े भी कम नहीं है। अगर भारत की बात करें तो हर साल दांतो के लिए करीब 1000 हाथी शिकारियों द्वारा मारे जाते हैं जबकि हर साल 2,000 से ज्यादा लोगों के हाथी द्वारा मारे जाने की ख़बरें सामने आती हैं।

चिंपांजी – 

यूं तो दुनिया भर में चिंपांजी की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है और यह धीरे धीरे लुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं। लेकिन चिंपांजी व्यवहार में बहुत आक्रामक होते हैं और अगर यह किसी पर हमला कर दें तो चंद मिनटों में उसकी जान ले सकते हैं।

चीता – 

चीते से सामना हो जाए तो उससे बच निकलना लगभग नामुमकिन होता है क्योंकि चीता दुनिया का सबसे तेज भागने वाला जानवर है। चीता बेहद फुर्तीला जानवर होता है इसलिए यह अपने शिकार को देखते ही उस पर तुरंत हमला बोल देता है।

बाघ –

बाघ बेहद गुस्सेल और ताकतवर जानवर होता है और इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है यह विशालकाय हाथी को भी अपना शिकार बना डालता है। अगर भारत के आंकड़ों की बात करें तो हर साल भारत में करीब 800 से 1000 लोग बाघ के हमले का शिकार बन जाते हैं।

शार्क –

विशालकाय शरीर वाली शार्क मछली बेहद खतरनाक जानवर होती है अगर यह हमला कर दे तो इससे बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। बेहद नुकीले दांतों और आक्रामक स्वभाव वाली शार्क मछली झट से अपने शिकार पर अपने तीखे दातों से वार कर उसे अपना शिकार बना लेती है। हालांकि आंकड़ों की बात करें तो दुनिया भर में शार्क से बहुत कम लोग मरते हैं लेकिन अगर कोई इसका शिकार बन जाए तो उसका बचना लगभग नामुमकिन होता है।

शेर –

जंगल का राजा शेर भी बाघ और चीते की तरह बेहद गुस्सैल और खूंखार जानवर होता है जिसके हमले से किसी का भी बचना लगभग नामुमकिन होता है। शेर अपने शिकार पर पैनी नजर रखते हुए मौका देख कर उस पर हमला बोल देता है और उसकी जान लेने के बाद ही छोड़ता है।

भालू –

भालू भी दुनिया के सबसे खतरनाक और खूंखार जानवरों की लिस्ट में शुमार है। भालू अपने शिकार को सूंघ कर उस पर हमला कर देता है। कहा जाता है भालू सिर्फ जिंदा लोगों को ही अपना शिकार बनाता है और यही कारण है कि यह कहा जाता है जब भी भालू का सामना हो तो अपनी सांस रोक कर स्थिर खड़े रहना चाहिए। थोड़ी सी भी हलचल होते ही भालू आप को अपना शिकार बना सकता है जिससे बचना नामुमकिन होगा।

मगरमच्छ –

मगरमच्छ यूँ तो एक आलसी जानवर कहा जाता है लेकिन शिकार देखते ही मगरमच्छ बेहद फुर्तीला हो जाता है और अपने नुकीले दांतों से शिकार के टुकड़े-टुकड़े कर देता है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1000 लोग मगरमच्छ के हमले के कारण अपनी जान गवा देते हैं। मगरमच्छ इतने खतरनाक होते हैं कि यह अपने से बड़े आकार वाले छोटे दरियाई घोड़े और जंगली भैंसे तक को भी अपना शिकार बना लेते हैं। पानी के अंदर तो मगरमच्छ से बच पाना लगभग नामुमकिन होता है और यही कारण है कि पानी में कई मगरमच्छ शार्क को भी अपना शिकार बना लेते हैं।

कुत्ता

यूँ तो दुनिया भर में कुत्ता एक पालतू जानवर है जिसे लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों में पालते हैं। लेकिन इसके विपरीत कुत्ता एक बेहद खतरनाक जानवर भी है। आंकड़ों के मुताबिक कुत्ते के हमले से दुनिया भर में करीब 25000 लोग अपनी जान गवां देते हैं। रेबीज संक्रमण फैलाने में भी कुत्ता अहम भूमिका निभाता है। इंसानों में अक्सर कुत्ते के काटने से रेबीज फैलता है जिसके लक्षण काफी समय बाद सामने आते हैं लेकिन तब तक यह जानलेवा बीमारी का रूप ले लेता है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved