Ajab Gajab

दुनिया के 6 घोस्ट शिप्स, जिनके रहस्य से न उठ सका पर्दा

दुनिया के 6 घोस्ट शिप्स, जिनके रहस्य से न उठ सका पर्दा

मैरी कैलेस्टे

नवम्बर १८७२ में कप्तान बेंजामिन ब्रिग्ग्स अपनी पत्नी बेटी और ८ साथियो के साथ इस जहाज़ पर न्यूयॉर्क से इटली जाने के लिए सवार हुए लेकिन एक महीने से भी कम समय में ये जहाज़ वीरान हो गया | इस जहाज़ की लाइफ बोट गायब थी लेकिन इस पर ६ महीने तक का खाना मौजूद था | इस जहाज़ को किसी भी तरह का कोई भी नुक्सान नहीं पंहुचा था और ना ही किसी प्रकार के झगडे के निशान मौजूद थे | ये आज भी एक रहस्य है की वो सभी लोग कहा गायब हो गए | ये जहाज़ दुनिया के सबसे डरावने और रहस्यमयी जहाज़ों में से एक है

मानफ्रेड फ्रिट्ज बाजोरात

फिलिपिनो के एक लोकल मछुवारे को एक खोयी हुयी छोटी नाव मिली लेकिन कोई भी उसे चला नहीं रहा था | हैरानी की बात ये है की इस नाव में जर्मन सेलर मानफ्रेड फ्रिट्ज बाजोरात की लाश कुर्सी पर बैठे हुए एक मम्मी के रूप में मिली | शोधकर्ताओं के मुताबिक समुद्र के नमकीन पानी के वजह से उनकी लाश मम्मी में तब्दील हो गयी | ये जहाज़ साल २००९ से २०१६ तक गायब रहा और मानफ्रेड की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुयी थी | ये आज भी एक रहस्य है की उनका शरीर इतनी जल्दी और इतने काम समय में मम्मी में कैसे तब्दील हो गया |

कोरियाई पेओपल्स आर्मी घोस्ट बोट

जापान के समुद्री तट पर १२ छोटी छोटी नाव मिली | इन नावों की हालात देख कर ऐसा लगता था मानो वो काफी सालो से पानी में थी लेकिन हैरानी की बात ये है की इन नावों पर २२ रहस्यमयी लाशें मिली थी जिनमे से कुछ के सर धड़ से अलग किये हुए थे और ६ खोपड़ियां भी मिली | इन नावों पर कोरियाई पीपल Army का एक झंडा भी था | ये आज भी एक रहस्य है की इन नावों पर हुआ क्या था |

द लूनाटिक

द लूनाटिक के पीछे की कहानी जुड़े सतर्क नाम के ७२ साल के एक व्यक्ति की है | वो दो वर्ल्ड रिकार्ड्स बनाना चाहते थे | पहला इस दुनिया के सबसे उम्र दराज़ व्यक्ति जिसने बिना रुके इस दुनिया का चक्कर लगाया हो और दूसरा वो भी बिना इंजन वाली एक नाव में | वो किसी भी प्रकार से नौसिखिये नहीं थे क्योंकि वो साल १९९१ में पहले भी एक बार ऐसा कर चुके थे और अपने अनुभव के बारे में ४ किताबे भी लिख चुके थे | साल २००९ के शुरुवात में पास से गुज़रते हुए एक शिप को जुड़े की नाओ मिली लेकिन वो खाली थी और इमरजेंसी बोट भी गायब थी | आज तक जुड़े का कोई भी अता पता नहीं |

द रेसोल्वें

साल १८८४ के अगस्त महीने में अच् ऍम अस मल्लार्ड के नाविकों को द रेसोल्वें नाम का जहाज़ समुद्र पर तैरता हुआ मिला | उन नाविकों ने Tद रेसोल्वें को सिग्नल भेजा लेकिन सामने से कोई जवाब ना आने पर उन्होंने द रेसोल्वें पर जाने का फैसला किया | वहां जाने पर उन्होंने देखा की वहां कोई मौजूद नहीं था लेकिन टेबल पर खाना परोसा हुआ था और लाइफ बोट गायब थी | ऐसा माना जाता है की कोई उस जहाज़ से सोने के सिक्को को चुरा कर भाग गया है |

द जिण सेंग

साल २००६ में ऑस्ट्रेलिया के समुद्री इलाके में जिण सेंग नाम का ये जहाज़ मिला जिसकी रस्सी टूटी हुयी थी | लेकिंन जहाज़ पर किसी भी प्रकार के नुक्सान के निशान नहीं थे और जब उन्होंने इस जहाज़ का इंजन चेक किया तो वो काम नहीं कर रहा था | लेकिन इतना ही नहीं हैरानी की बात ये है की रजिस्टर्ड शिप्स की लिस्ट में इस शिप का नाम था ही नहीं और किसी ने भी ऐसे किसी जहाज़ के गुम होने की रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी तो आखिर ये जहाज़ किसका था और कहाँ से आया ये आज भी एक रहस्य है |

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved