Ajab Gajab

दुनिया के सबसे एक्सपेंसिव होटलों में से एक ‘बुर्ज़ अल अरब’ में हर गेस्ट को मिलता है सोने का iPad

दुनिया के सबसे एक्सपेंसिव होटलों में से एक ‘बुर्ज़ अल अरब’ में हर गेस्ट को मिलता है सोने का iPad

क्या आप जानते हैं दुबई की बुर्ज अल अरब होटल दुनिया के सबसे महंगे होटल्स में से एक है। इस होटल में चेक इन करने वाले गेस्ट को 24 कैरेट गोल्ड का आईपेड दिया जाता है। इस आईपेड पर आइफोन कंपनी के साथ ही बुर्ज अल अरब का लोगों छपा रहता है। ये आईपेड इसीलिए दिया जाता है, ताकि होटल रहने वाले गेस्ट को एक खास और रॉयल अनुभव मिल सके। यहां जानिए इस आलीशान होटल की कुछ खास बातें…

इसलिए कहते हैं बुर्ज अल अरब

अरबी भाषा में बुर्ज का अर्थ होता है टॉवर। बुर्ज अल अरब का मतलब है अरब का टॉवर। इस होटल को दुबई की शान माना जाता है और ये दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा होटल भी है।

एक टापू पर बना है ये होटल

बुर्ज अल अरब होटल दुबई में नहीं, बल्कि दुबई से बाहर बना हुआ है। ये दुबई से जुड़े हुए एक छोटे से टापू पर बना है। इसकी ऊंचाई करीब 280 मीटर है। दुबई से होटल तक पहुंचने के लिए एक छोटा सा पूल बना हुआ है। बुर्ज अल अरब होटल का संचालन जुमेराह नाम की एक कंपनी करती है।

होटल के रेस्तरां और कमरों की खास बातें

– इस होटल में पर 202 कमरे हैं। छोटे कमरों का साइज लगभग 1,820 वर्ग फीट है, वहीं बड़े कमरों का आकार है 8,400 वर्ग फीट है। कमरों की दीवारें सफेद हैं। बाथरूम में महंगी टाइल्स लगी हैं।

– इस होटल के रेस्तरां बहुत खास हैं। जमीन से करीब 660 फीट ऊंचे रेस्तरां का नाम अल मुन्तहा है। यहां से दुबई के नजारे देखे जा सकते हैं।

– यहां अल महरा नाम का एक और रेस्तरां है। इस रेस्तरां में आपको सबमरीन जैसा का एहसास होता है। यहां आप समुद्री के अंदर का नजारा देखते हुए खाने का आनंद ले सकते हैं।

– इस होटल के ठीक ऊपर एक हेलीपैड भी बना हुआ है।

कैसे पहुंच सकते हैं बुर्ज अल अरब

इस होटल तक पहुंचने के लिए सबसे पहले दुबई पहुंचना होता है। दुबई पहुंचने के लिए मुंबई-दिल्ली से कई फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। दुबई में बुर्ज अल अरब पहुंचने के लिए कई साधन आसानी से मिल सकते हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved