Ajab Gajab

दुनिया की अजब गजब वैवाहिक रस्में,कहीं दुल्हन का किडनैप तो कहीं दूल्हे की पिटाई

दुनिया की अजब गजब वैवाहिक रस्में,कहीं दुल्हन का किडनैप तो कहीं दूल्हे की पिटाई

दुनिया के सभी देशों में शादी को बहुत महत्व दिया जाता है। हर एक देश में शादी को लेकर अलग-अलग परंपराएं निभाई जाती हैं। भारत देश में तो शादी साधारण ढंग से ही मनाई जाती है लेकिन कई दूसरे देशों में इसके लिए अजीब तरह की परंपराएं होती हैं। आइए जानिए अलग-अलग देश में शादी की पंरपराओं के बारे में

1. किर्गिस्तान

इस देश में शादी के लिए अजीब सी परंपरा निभाई जाती है। यहां शादी के लिए दुल्हन को किडनैप कर लिया जाता है। यह परंपरा ज्यादातर गरीब परिवारों में निभाई जाती है। गरीब होने के कारण लड़की वाले मुआवजे के तौर पर कुछ दे नहीं पाते इसलिए दोनों पक्षों की सहमति से ही लड़की को किडनैप कर लिया जाता है और फिर लड़का उससे शादी करता है।

2. कंबोडिया

लड़का जब जवान हो जाता हैं तो उसके मां-बाप घर से थोड़ा दूर एक झोपड़ी बना देते हैं। जहां वह अपनी पसंद की लड़की के साथ एक रात गुजारता है और उसके बाद ही शादी का फैसला करता है। ऐसी परंपरा समाज की नजरों से दूर निभाई जाती है।

3. नाइजर

इस देश में दुल्हा चुनने के लिए गोरेवल नाम का एक फैस्टीवल होता है। इसमें हर दावेदार को बढ़िया कपड़ों और परफॉमैंस के जरिए अपनी योग्यता दिखानी पड़ती है। इन्हीं योग्यताओं के अनुसार ही लड़की अपने लिए दुल्हा पंसद करती हैं।

4. बोर्नियो आइलैंड

शादी के दिन दुल्हा-दुल्हन को घर से बाहर निलकना मना होता है। यहां तक की घर से बाहर बने बाथरूम में जाने के लिए उन्हें अपने घरवालों से परमिशन लेनी पड़ती है। ऐसा करना कपल के लिए अच्छा माना जाता है।

5. इंडोनेशिया

यहां की तिदोंर कम्यूनिटी में लड़का-लड़की की शादी हो जाती है लेकिन दुल्हा अपनी दुल्हन का चेहरा तब तक नहीं देख सकता जब तक उसके लिए लव-सांग न गाए। इसके अलावा शादी के लिए दुल्हे को देर से आने पर उसे लड़की वालों को जुर्माना भी भरना पड़ता है।

6. मॉरिटानियां (अफ्रीकी देश)

इस देश में शादी के लिए मोटी लड़कियों को पसंद किया जाता है। इसलिए शादी से पहले लड़की के घरवाले उस पर मोटा होने के लिए दबाव बनाते हैं जिस वजह से वह कई प्रकार की बीमारियों की शिकार हो जाती है।

7. रूस

यहां कब्र पर खड़े होकर शादी करने की परंपरा है। लड़का-लड़की अपने किसी रिश्तेदार की कब्र पर खड़े होकर शादी की सारे रिवाज निभाते हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved