Ajab Gajab

इन फॉरेन कंट्रीज़ में नहीं लगता वीज़ा नवविवाहितों के लिए हैं बेस्ट हनी मून डेस्टिनेशंस

इन फॉरेन कंट्रीज़ में नहीं लगता वीज़ा नवविवाहितों के लिए हैं बेस्ट हनी मून डेस्टिनेशंस

घूमना हर किसी को पंसंद होता है और बात अगर विदेश घूमने की हो तो क्या कहना। लेकिन अक्सर फॉरन टूर पर जाने से पहले लोगों को कई सवालों से जूझना होता है जैसे वीजा का झंझट और बजट आदि। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी विदेशी लोकेशन्स के बारे में बताएंगे जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं, बल्कि कम बजट में भी आप यहां की सैर कर सकते हैं। 

भूटान

बिना वीजा के और कम बजट में घूमने के लिए भूटान सबसे अच्छी जगह है। लैंड ऑफ ड्रैगन के नाम से फेमस भूटान की सूंदरता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां का इतिहास अद्भुत है जिसे जानना आपके लिए बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।

सिंगापुर

कम बजट में आप सिंगापुर की भी सैर कर सकते हैं। यहां आपर चाइनाटाउन हेरिटेज की संस्कृति और लजीज खाने का आनंद ले सकते हैं। यहां की मरीना बे पर बिताया हुआ समय तो आप जिंदगीभर नहीं भूल सकते।

थाईलैंड

अगर समुद्र के किनारे सैर और स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो आपको थाईलैंड जाना चाहिए। यहां के पहाड़, फ्लोरिंग मार्क्स, एलिफेंट शो, प्राचीन बुद्ध मंदिर और वास्तुकला को देखना आपके लिए यादगार और शानदार रहेगा।

कोलंबो

पड़ोसी देश श्रीलंका की राजधानी भी सैर-सपाटे के लिए अच्छी जगह है। समुद्री किनारों और अपनी वास्तुकला के लिए फेमस बौद्ध मंदिरों को देखना आपके लिए बहुत ही सुकून भरा होगा। साथ में आपको कम बजट मे यहां सी फूड भी खाने को मिलेगा।

मिश्र

कम बजट में घूमने और रहने के लिए मिश्र एक शानदार फॉरेन डेस्टिनेशन है। स्मारक और स्वादिष्ट खाने के साथ मिश्र ऐसी जगह है जहां आप शांति से अपने विदेशी दौरे का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं।

केन्या

अगर आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं तो केन्या जाना आपके लिए बेहतर होगा। खूबसूरत बीचों के साथ ही यहां के  वाइल्डलाइफ पार्क और रिजर्व्स देखने लायक हैं। साथ में केन्या में घूमना आपके बजट में रहेगा।

साउथ कोरिया

जेजू द्वीप से लेकर मार्श तक में आपको साउथ कोरिया की प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन करने को मिलेंगे। यहां की प्राकृतिक छटा को देखकर आपको पता चलेगा की अपनी टेक्नोलॉजी के लिए फेमस साउथ कोरिया कितना सुंदर है।

नेपाल

नेपाल के बर्फ के पहाड़ और बीहड़ की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेने के लिए काफी है। कम बजट के साथ ही यहां आप बिना वीजा के घूम सकते हैं। यहां का पशुपतिनाथ मंदिर वर्ल्ड फेमस है। इसके साथ ही आप यहां स्कीइंग और ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

सेशेल्स

अगर आप विदेश जाकर बीच और द्वीप देखना चाहते हैं तो आपको सेशेल्स जरूर जाना चाहिए। कम बजट में घूमने के लिए ये बहुत ही अच्छी फॉरेन डेस्टीनेशन है। 

म्यांमार

हेरिटेज साइट्स, इमारतें और पैगोड़ा के लिए फेम म्यांमार भी कम बजट में धूमने की एक और जगह है। यहां के लोगों का दोस्ताना व्यवहार आपका दिल जीत लेगा।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved