Ajab Gajab

एलियंस से संपर्क साधने के बहुत करीब थे हॉकिंस पर जब भी ये होगा उन्हें याद किया जायेगा

एलियंस से संपर्क साधने के बहुत करीब थे हॉकिंस पर जब भी ये होगा उन्हें याद किया जायेगा

आइंस्टाइन के बाद सबसे ज्यादा जाने-माने साइंटिस्ट और अंतरिक्ष विज्ञानी स्टीफन हाकिंग लगातार एलियंस से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे थे। वो पिछले कुछ सालों से ऐसे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे थे, जिससे धरती का संपर्क आकाशगंगा या सौरमंडल के अन्य ग्रहों पर रहने वालों से हो सके। इसके लिए वे कुछ फ्रीक्वेंसी अंतरिक्ष में छोड़ रहे थे जो इन ग्रहों से टकरातीं।

क्या पता चला…

ब्रम्हांड के रहस्य जानने के लिए अमेरिका सहित कई जगहों पर बड़ी बड़ी टेलीस्कोप और फ्रेक्वेंसी भेजने के लिए डिवाइस तैयार की गईं। इनसे स्टीफंस ने लगातार ब्रम्हांड में सिग्नल भेजे। 100 मिलियन डॉलर के इस प्रोजेक्ट में स्टीफंस के साथ लगे वैज्ञानिकों ने दावा भी किया था कि उन्होंने बाहरी दुनिया से आ रहे कुछ संकेतों को पकड़ा है।

एलियंस का है अस्तित्व

– कई बार सौरमंडल में हजारों करोड़ किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल टकराने से स्टीफन को ये आशंका थी कि हम अकेले नहीं हैं। हालांकि उनके इस बात की जमकर आलोचना हुई क्योंकि उनके आलोचक इसे खतरनाक बताते थे। उनका कहना था कि ऐसा करने से हम एलियंस को आमंत्रित कर खुद आफत बुलाएंगे।

सन् 2100 तक मुश्किल में पड़ जाएगी धरती

इन एक्सपेरिमेंट्स के आधार पर स्टीफन का मानना था कि सन् 2100 के खत्म होते- होते धरती पर मानव प्रजाति के सामने कई दिक्कतें आने लगेंगी। धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा हमें दूसरे ग्रहों पर मानव कॉलोनियां बनाने के काम में जुट जाना चाहिए।

पहले लोगों ने उड़ाया था मजाक

स्टीफंस पिछले कुछ साल से लगातार अपने भाषणों में ये हिदायत देते रहे थे। वो बार बार कहते थे कि सैकड़ों सालों में मनुष्य और धरती पर रहने वाली दूसरे जीव-जंतुओं की प्रजातियां तभी बची रह सकती हैं जबकि हम अन्य अनुकूल ग्रहों पर डेरा बसाएं। जब उन्होंने पहली बार ये बात कही तो उनका जमकर मजाक भी उड़ा लेकिन फिर धीरे धीरे दुनिया उनकी बातों से सहमत होने लगी.।

सच हो रहा है उनका कहा

स्टीफन ने कई साल पहले जो वजहें गिनाईं थीं, वो अब सच हो रही हैं. माना जा रहा है कि अगले 50 सालों बाद धरती का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि यहां रहना मुश्किल होता जाएगा। वर्ष 2100 तक आते-आते कृषि को बचाकर रख पाना मुश्किल हो जाएगा। धरती से पानी का लोप होने लगेगा. ऐसी स्थिति में हमें वैकल्पिक साधनों की ओर देखना होगा।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved