Bollywood

हो गया फैसला अंबानी करेंगे प्रोड्यूस, आमिर बनाकर रहेंगे महाभारत

हो गया फैसला अंबानी करेंगे प्रोड्यूस, आमिर बनाकर रहेंगे महाभारत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ की शूटिंग के बाद ‘महाभारत’ में काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की फिल्म ‘महाभारत’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 1000 करोड़ रुपए लगाएंगे। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी आमिर के प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ के को-प्रोड्यूसर भी होंगे। बता दें कि मुकेश अंबानी ने हाल ही में इरोज इंटरनेशनल और एकता कपूर की कंपनी बालाजी प्रोडक्शन पर पैसा लगाया है।

एक नहीं, कई हिस्सों में बनेगी ‘महाभारत’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की महाभारत एक नहीं बल्कि 5 फिल्मों की सीरिज होगी। इसे हॉलीवुड फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस फिल्म के लिए आमिर को 10 से 15 साल का वक्त लगेगा। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि मुकेश अंबानी इसे अपने वेंचर वायकॉम 18 से प्रोड्यूस करेंगे या फिर इसके लिए नया प्रोडक्शन हाउस खोलेंगे।

फिल्म में होंगे एक से ज्यादा डायरेक्टर…

खबर है कि आमिर खान अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एक से ज्यादा डायरेक्टर्स को सौंपेंगे। सीरिज की पहली फिल्म डायरेक्टर अद्धैत चंदन के डायरेक्शन में बनेगी। इन्होंने आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को भी डायरेक्ट किया है। इसके अलावा एक सीरिज का डायरेक्शन खुद आमिर खान ही करेंगे।

फिल्म में कृष्ण का रोल कर सकते हैं आमिर…

महाभारत को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने के साथ ही आमिर इसमें एक्टिंग करते भी नजर आएंगे। फिलहाल माना जा रहा है कि आमिर इसमें कृष्ण का किरदार निभा सकते हैं।

‘मोहनलाल’ की महाभारत पर भी शुरू होगा काम…

दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी बीआर शेट्टी ने कुछ वक्त पहले 1 हजार करोड़ की लागत से महाभारत पर फिल्म बनाने का एलान किया है। फिल्म के डायरेक्टर जाने माने ऐड गुरू वीए श्रीकुमार मेनन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर, 2018 में शुरू होगी और इसके 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है। मलयालम एक्टर मोहनलाल भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार मुकेश खन्ना ने किया था। अगर इसके बॉलीवुड वर्जन की बात करें तो इसके लिए सबसे परफेक्ट नाम अमिताभ बच्चन ही हो सकते हैं।

महाभारत के बॉलीवुड वर्जन की बात है, तो इसमें कृष्ण के रोल के लिए सबसे परफेक्ट चेहरा आमिर खान हो सकते हैं। असल में यह किरदार नीतिश भारद्वाज ने निभाया था।

भीम के रोल में तो सिर्फ एक शख्स ही जंचता है और वो नाम है सनी देओल का। वैसे, ऑरिजिनल महाभारत में भीम का कैरेक्टर एक्टर प्रवीण कुमार ने प्ले किया था।

द्रौपदी के कैरेक्टर के लिए सबसे परफेक्ट फिट विद्या बालन हो सकती हैं। विद्या का चेहरा और फिजीक काफी हद तक रूपा गांगुली से मैच करता है।

महाभारत में शकुनी का किरदार गूफी पेंटल ने प्ले किया था। हालांकि, महाभारत के बॉलीवुड वर्जन के लिए सबसे फिट कैरेक्टर गुलशन ग्रोवर हो सकते हैं। गुलशन ने कई फिल्मों में चालाक शख्स का नेगेटिव कैरेक्टर प्ले किया है।

महाभारत में आचार्य द्रोण का किरदार प्ले किया था एक्टर सुरेन्द्र पाल ने। इसके बॉलीवुड वर्जन के लिए सबसे सही रजनीकांत हो सकते हैं।

अर्जुन के कैरेक्टर में सबसे मुफीद बैठते हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक फिल्म ‘जोधा अकबर’ में राजा का रोल कर चुके हैं और वो अर्जुन की तरह ही किसी योद्धा से कम नजर नहीं आते।

अभिमन्यु के किरदार के लिए रणबीर कपूर परफेक्ट मैच हैं। ‘रॉकस्टार’ में रणबीर द्वारा निभाया गया Rebellious कैरेक्टर, उन्हें इस कैटेगरी के लिए बेस्ट बनाता है। बता दें, महाभारत में अभिमन्यु का रोल मयूर वर्मा ने निभाया था।

दुर्योधन के किरदार के लिए सबसे सटीक कोई है तो वो हैं एक्टर मनोज वाजपेयी। मनोज ने कई फिल्मों में महाभारत के दुर्योधन की तरह ही नेगेटिव रोल प्ले किया है। यही वजह है कि दुर्योधन के रोल के लिए उनका नाम फिट बैठता है। वैसे, महाभारत में दुर्योधन का किरदार एक्टर पुनीत इस्सर ने प्ले किया था।

कर्ण का रोल सीरियल में पंकज धीर ने प्ले किया था। हालांकि, महाभारत के बॉलीवुड वर्जन के लिए सबसे सटीक चेहरा अजय देवगन का हो सकता है। दरअसल, अजय की पर्सनैलिटी कर्ण के किरदार से काफी मेल खाती है।

महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार गजेंद्र चौहान ने प्ले किया था। हालांकि, अगर इसके बॉलीवुड वर्जन की बात करें तो इसमें सबसे बेहतर अनिल कपूर लगते हैं। अनिल की डिसेंटपर्सनैलिटीऔर गैर-विवादित लाइफ उनके इस रोल के लिए फिट बैठता है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood

More in Bollywood

Deepika Padukone Superhero Movie हुई फाइनल, 300 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण बनेंगी सुपरहीरो

AshishMay 25, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

जया प्रदा एक मशहूर अभिनेत्री आज तक नहीं पा सकीं पत्नी का दर्जा

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved