Bollywood

राज कपूर के निधन के बाद बंद हो गयी R.K.Studios की रंगीन होली

राज कपूर के निधन के बाद बंद हो गयी R.K.Studios की रंगीन होली

राज कपूर गॉसिप और ग्लैमर वर्ल्ड की दुनिया के राजा थे। उनकी हर एक फिल्म की हीरोइन भी होली का आनंद उठाने यहां पहुंचती थीं। आरके स्टूडियो की ऐतिहासिक होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमामालिनी, धर्मेन्द्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान जैसे कलाकार होली का मजा उठा चुके हैं।

फिल्मी दुनिया की होली की जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम राज कपूर का ही आता है। वैसे तो राज कपूर के निधन के बाद उनके आरके स्टूडियो का वो होली का त्योहार बंद हो चुका है। करीब 30 साल से इस स्टूडियो में होली की वो मौज मस्ती रंगों का वो खेल हुआ ही नहीं है। फिर भी आरके स्टूडियो की होली का वो इम्प्रेशन और इम्पैक्ट कायम है। राज कपूर ने 60 के दशक में अपने इस भव्य स्टूडियो में होली और गणशोत्सव के दो बड़े त्योहार शुरु किए।

आरके स्टूडियो की होली का एक सीन।

ऐसे खेली जाती थी होली

– आरके स्टूडियो में पानी से भरे हौद (बड़ी नांद) में गुलाल और तरह-तरह के रंग घोले जाते थे।
– इसके बाद सभी उसमें डुबकी लगाते थे। हर आने वाले का पहला स्वागत रंग भरे टैंक में डुबकी लगाकर ही किया जाता था।

रंगों के हौद में राज कपूर और शम्मी कपूर

– जो ज्यादा ना-नुकुर करता था, उसे जबरन टैंक में फेंक दिया जाता था। इसके बाद शुरू होता था डांस गाने का प्रोग्राम, जिसमें सभी अपने-बेगाने भेदभाव भूलकर साथ में नाचते थे।

आरके स्टूडियो की होली में राज कपूर का एक अंदाज

– आरके स्टूडियो की होली में पूरे कपूर खानदान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के छोटे बड़े लोग शामिल होते थे।

आरके स्टूडियो की होली में शत्रुघ्न सिन्हा

राज कपूर के बाद बंद हुई होली

– नरगिस-वैजयंती माला से लेकर अमिताभ, अनिल कपूर और श्रीदेवी ने भी आरके स्टूडियो की होली का पूरा आनंद उठाया।

डांस करते राज कपूर

आरके स्टूडियो की होली में शम्मी कपूर, राज कपूर और अमिताभ बच्चन

– हालांकि 1988 में राज कपूर के निधन के बाद आरके स्टूडियो की होली बंद हो गई। राज कपूर के भाई या बेटों ने इसे आगे चलाने में कुछ खास उत्साह नहीं दिखाया। सिर्फ इस होली की यादें रह गईं।

रणधीर कपूर, राज कपूर अौर ऋषि कपूर

– यश चोपड़ा, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन, सुधाकर बोकाड़े ऐसे कुछ फिल्म वालों ने कुछ दो चार साल अपने बंगलों पर होली का भव्य आयोजन किया लेकिन उसमें राज कपूर वाला रंग नहीं रहा।
– वैसे भी सिर्फ गुलाल लगाने और फोटो खिंचाने से वो फील नहीं आ सकता, जो आरके स्टूडियो की होली में आता था।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood

More in Bollywood

Deepika Padukone Superhero Movie हुई फाइनल, 300 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण बनेंगी सुपरहीरो

AshishMay 25, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

जया प्रदा एक मशहूर अभिनेत्री आज तक नहीं पा सकीं पत्नी का दर्जा

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved