Celebrity

नहीं चली इन टीवी अदाकाराओं की शादी कुछ ने तो 2 महीनों में लिया तलाक

नहीं चली इन टीवी अदाकाराओं की शादी कुछ ने तो 2 महीनों में लिया तलाक

‘ससुराल सिमर का'(2011) की सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी को अपने लॉन्ग लाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी कर रही है। लेकिन कर ही लोग जानते हैं कि इससे पहले उन्होंने रौनक मेहता से 2013 में लव मैरिज की थी हालांकि 2 साल बाद ही जनवरी 2015 में इनका तलाक हो गया। खबरें आईं की दीपिका ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की वजह से तलाक लिया है। लेकिन दीपिका ने इन खबरों का खंडन किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “ऐसा जरूरी नहीं कि हर लव मैरिज चले। इसमें इश्यूज हो सकते हैं। किसी भी रिश्ते का टूटना दर्दनाक है। यही मेरे साथ भी हुआ। पेरेंट्स मेरे सपोर्ट में थे और शोएब ने मुझे इस कठिन समय में उबरने में मेरी मदद की। तब हम डेटिंग नहीं कर रहे थे।” वैसे सिर्फ दीपिका की ही नहीं ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी शादियां टूट चुकी हैं आज इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं ऐसी 15 एक्ट्रेस के बारे में, जिनकी शादी ज्यादा टाइम तक नहीं चल सकी और उनका तलाक हो गया।

1. चाहत खन्ना और भरत नर्सिंघानी

‘कुबूल है'(2012) फेम चाहत खन्ना को 16 साल की उम्र में भरत नर्सिंघानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की।

2. सारा खान और अली मर्चेंट

‘बिदाई: सपना बाबुल का'(2007) की एक्ट्रेस सारा खान ने 2010 में टीवी रियलटी शो ‘बिग बॉस-4’ में अली मर्चेंट से ऑनस्क्रीन शादी की थी। दोनों की शादी काफी लाइमलाइट में रहीं लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया। सोर्सेज की मुताबिक सारा और अली का ये पब्लिसिटी स्टंट था। जिसे दोनों ने शो जीतने के लिए किया था। खबरों तो ये भी आईं कि चैनल ने दोनों को 50 लाख रुपए दिए थे।

3. दलजीत कौर और शालीन भनोट

‘काला टीका'(2016) की एक्ट्रेस दलजीत कौर ने टीवी एक्टर शालीन भनोत से पहली शादी की थी। इस कपल का तलाक ऑडियंस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका रहा है। ‘कुलवधू'(2006-07) के सेट पर दलजीत को को-एक्टर शालीन से प्यार हुआ और 2009 में उन्होंने शादी कर ली। दलजीत के मुताबिक, शादी के दूसरे दिन से ही प्रॉब्लम शुरू हो गई थीं क्योंकि ससुराल साइड शादी में मिले गिफ्ट्स से खुश नहीं था। दलजीत यह आरोप भी लगा चुकी हैं कि शालीन उन्हें उनके पिता के सामने पीटते थे। शालीन के इसी बर्ताव के चलते 2015 में ये कपल अलग हो गया।

4. रश्मि देसाई और नंदीश संधु

‘उतरन'(2008) फेम रश्मि देसाई ने फरवरी 2011 में अपने को-एक्टर रहे नंदीश संधू से शादी की। दो साल बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा था, “शादी दो लोगों की जिम्मेदारी होती है। लेकिन मेरा रिश्ता हमेशा अब्युसिव रहा। मैं तीन साल से उनके साथ नहीं रह रही और भी कई ऐसी बाते हैं, जो मैं रिवील करना चाहती हूं।” कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि नंदीश के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से यह रिश्ता टूटा। हालांकि रश्मि और नंदीश में से किसी ने भी इसका सही कारण नहीं बताया और 2016 में ये कपल अलग हो गया।

5. दीपशिखा नागपाल और जीत उपेन्द्र

‘बिग बॉस 8′(2014) में कंटेस्टेंट बनकर आ चुकीं दीपशिखा नागपाल भी इसी लिस्ट में शुमार हैं। दीपशिखा ने पहली शादी 1997 में एक्टर जीत उपेन्द्र से की थी। जिससे उन्हें दो बच्चे हैं लेकिन शादी के 10 साल बाद 2007 में इस कपल का तलाक हो गया था।

6. रुचा गुजराती और मितुल सांघवी

एकता कपूर के टीवी शो ‘कुसुम’ (2003) से मशहूर हुईं रुचा गुजराती ने बिजनेसमैन मितुल सांघवी से अक्टूबर 2010 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ टाइम बाद की रुचा ने मितुल पर फिजीकली और मेंटली प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। शादी के बाद उन परिस्थितियों से परेशान होकर रुचा ने अप्रैल 2013 में पति से तलाक ले लिया। बात दें, 12 दिसंबर 2016 को रुचा ने मुंबई के बिजनेसमैन विशाल से दूसरी शादी कर ली है।

7. श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर

‘कहानी घर घर की'(2000) की एक्ट्रेस श्रद्धा निगम ने 2 दिसंबर 2008 में चोरी-छुपे गुरुद्वारे में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी में सिर्फ चुनिंदा फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को ही इनवाइट किया गया था। लेकिन ये शादी 10 महीने से ज्यादा नहीं टिक सकी। इसके पीछे की वजह करण की ‘झलक दिखला जा'(2009) कोरियोग्राफर के साथ इंटीमेसी बताया गया था। जिसके कारन श्रद्धा करन से अलग हो गईं।

8. जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर

2009 में आए टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में आईं जेनिफर विंगेट ने ऑनस्क्रीन लवर करण ग्रोवर से अप्रैल 2012 में शादी कर ली थी हालांकि ढाई साल बाद ही दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। नवंबर 2014 में जेनिफर और करण का अलगाव हुआ। इसके पीछे का कारण फिल्म ‘अलोन'(2015) की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु से करण की क्लोजनेस रही। करण के इस बिहेवियर के कारण जेनिफर ने उनपर चीटिंग के भी आरोप लगाए और दोनों फाइनली अलग हो गए।

9. डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल

‘जमाई राजा'(2014) फेम डेलनाज ईरानी ने एक्टर राजीव पॉल से 1998 में शादी की थी। शादी के 14 साल बाद दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। इस तलाक का कारण राजीव का कविता सरीन के साथ अफेयर बताया जाता है। राजीव ने कविता से अप्रैल 2014 में सगाई की थी लेकिन दिसंबर 2014 में ये सगाई टूट गई। राजीव ने 2014 में अपनी सगाई टूटने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी।

10. श्वेता तिवारी और राजा चौधरी

‘कसौटी जिंदगी की'(2001) श्वेता तिवारी ने पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से की थी। लेकिन 2007 में ये कपल सेपरेट और 2012 में इनका तलाक हो गया। श्वेता ने राजा पर कई बार मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाए। खबरों के मानें तो शराब पीकर राजा कई बार श्वेता के शूटिंग लोकेशन पर भी पहुंच जाते थे। यही कारण रहा कि इस कपल के बीच आखिरकार दूरियां आ गईं और दोनों ने अलग होने का डिसीजन ले लिया। बता दें, दोनों की एक बेटी पलक है जिसकी कस्टडी तलाक के बाद श्वेता को दी गई है।

11. गौतमी गाडगिल और मधुर श्रॉफ

‘बड़े अच्छे लगते हैं'(2011) जैसे कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकीं गौतमी गाडगिल ने पहली शादी मशहूर कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से की थी। हालांकि, जल्द ही इनका तलाक हो गया। 2003 में वेलेन्टाइन डे के मौके पर उन्होंने अपने ही को-स्टार रहे राम कपूर से दूसरी शादी रचाई। जोड़ी के दो बच्चे हैं सिया और अक्स।

12. श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (2006) के एक्टर पुलकित सम्राट ने 3 नवंबर 2014 को सलमान की मुंहबोली बहन और एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा से गोवा में शादी की थी। लेकिन शादी के अगले ही साल पुलकित की नजदीकियां यामी गौतम से बढ़ने लगीं। दोनों ने साथ फिल्म ‘सनम रे’ की, तभी पुलकित-श्वेता के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। बात इतनी बढ़ गई कि 2015 श्वेता और पुलकित ने अलग रहने का फैसला कर लिया।

13. काम्या पंजाबी और बंटी नेगी

‘बिग बॉस-7′(2013) फेम काम्या पंजाबी भी 2013 में पति बंटी नेगी से तलाक ले चुकी हैं। काम्या की एक बेटी आरा है जिसका जन्म 2009 में हुआ था। हालांकि अब वो अपनी 8 साल की बेटी आरा को बतौर सिंगल मदर पाल रही हैं।

14. रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी

‘झलक दिखला जा'(2007) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं रति अग्निहोत्री ने 1985 में अनिल विरवानी से शादी की थी। शादी के 30 साल बाद यानि की 2015 में रति इस रिश्ते से बाहर आ गई। रति ने अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनिल उनकी बुरी तरह से पिटाई करते थे और उनके इस बर्ताव से परेशान होकर उन्होंने इस रिश्ते को खत्म किया है।

15. रेशम टिपनिस और संजीव सेठ

‘सतरंगी ससुराल'(2014) की एक्ट्रेस रेशम टिपनिस ने एक्टर संजीव सेठ से 1993 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रिशिका और मानव भी हैं। शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगीं। ऐसे में इस कपल ने 2004 में डायवोर्स लेना ही बेहतर समझा।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Celebrity

More in Celebrity

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

जब सेल्फ़ी मौसी को घरवालों ने खाने में मिलाकर दी ड्रग्स

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

एक फिल्म का कितना लेतीं हैं ये भोजपुरी हीरोइन्स

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved