Ajab Gajab

कलकत्ता की 10 ऐसी जगहें जहाँ मंडराता है काला साया

कलकत्ता की 10 ऐसी जगहें जहाँ मंडराता है काला साया

1. रबीन्‍द्र सरोबर मेट्रो स्‍टेशन

भारत की सबसे पहली मेट्रो लाइन कोलकाता में ही चलनी शुरु हुई थी। कोलकाता का यह मेट्रो स्‍टेशन अपने भूतहा किस्‍सों के लिए प्रसिद्ध है। कहते हैं कि आज भी रात के समय यहां आत्‍महत्‍या करने वाली कई आत्‍माएं भटकती हैं और यात्रियों को परेशान करती हैं। यात्रियों ने इस स्‍टेशन पर कई अप्राकृतिक परछाईयों के दिखने का भी दावा किया है।

2. द नेशनल लाइब्रेरी

ये लाइब्रेरी भारत की सबसे बड़ी पब्‍लिक लाइब्रेरी है। इस लाइब्रेरी की सिर्फ किताबें ही नहीं बल्कि कई भूतहा किस्‍से भी मशहूर हैं। यहां पर तो रात के समय सिक्‍योरिटी गार्ड भी ड्यूटी करना नहीं चाहता है। यहां पर आप सिर्फ दिन के समय जा सकते हैं।

3. पुतुलबाड़ी

ये एक गुडियों का घर है जिसे बंगाली भाषा में पुतुलबाड़ी कहा जाता है। ये कोलकाता की सबसे पुरानी जगहों के साथ-साथ सबसे डरावनी जगहों में से भी एक है। इस घर के ऊपरी हिस्‍से में कई लोगों ने एक लड़की के भूत होने की बात कही है। कहते हैं कि इस घर के मालिक ने कई लड़कियों का यहां पर क्रूरता से बलात्‍कार किया था। इन्‍हीं लड़कियों की आत्‍मा आज भी यहां भटकती रहती है।

4. साउथ पार्क स्‍ट्रीट सिमेट्री

कोलकाता के इस साउथ पार्क स्‍ट्रीट सिमेट्री कब्रिस्‍तान में रात के समय ही नहीं बल्कि दिन के समय भी भूतों से घिरे होने का अहसास होता है। यहां जाने वाले लोग कई दिनों तक बीमार पड़ जाते हैं।

5. राइटर्स बिल्डिंग

कोलकाता की इस जगह को भारत की सबसे ज्‍यादा भूतहा और डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। नौकरों के रहने वाली इस जगह में आज भी कई कमरे ऐसे हैं जो सालों से बंद पड़े हैं। कहते हैं कि इन बंद पड़े कमरों में कई भूतहा राज़ छिपे हैं। आसपास रहने वाले लोगों को यहां से डरावनी चीखें सुनाई देती हैं।

6. हॉस्टिंग्‍स हाउस

कोलकाता यूनिवर्सिटी के इस वुमेंस कॉलेज के बारे में कई भूतहा कहानियां फेमस हैं। कभी इस कॉलेज में गवर्नर जनरल वारेन हास्टिंग अपने परिवार के साथ रहा करते थे। इस वुमेंस कॉलेज में पढ़ने और रहने वाली कई छात्राओं ने यहां डरावनी आवाज़ें और गतिविधियां होने की बात कही है।

7. विप्रो ऑफिस

कोलकाता के सबसे पॉश इलाकों में से एक सॉल्‍ट लेक पर अब विप्रो का ऑफिस स्थित है। पहले यहां पर वीरान जंगल हुआ करता था। इस जंगल में बलात्‍कार और हत्‍या जैसी कई घटननाओं को अंजाम दिया गया है। अब विप्रो ऑफिस की तीसरी मंजिल पर कर्मचारियों को ना जाने की सख्‍त हिदायत दी गई है। इस ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में भी रात के समय हुई कई भूतहा गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं हैं।

8. हावड़ा पुल के नीचे

हावड़ा पुल से कूदकर कई लोगों ने आत्‍महत्‍या की है और इस वजह से यहां पर भूतहा आत्‍माओं का डेरा रहता है। कई लोगों ने शाम के समय यहां पर आत्‍माओं को भटकते हुए देखा है। दिन ढलने के बाद लोग यहां पर कम ही आते हैं।

 

9. निमताला श्‍मशान घाट

इस श्‍मशान घाट पर कई अघोरियों का डेरा रहता है। यहां पर कई लोगों ने अघोरियों को जलती हुई लाश से मांस के टुकड़े खाते हुए देखा है। यहां पर अघोरी श्‍मशान काली पूजा भी करते हैं। यहां पर अघोरियों के रूप को देखकर आपकी रूंह कांप सकती है।

10. रॉयल कोलकाता टर्फ क्‍लब

ये क्‍लब शहर के रईसों के लिए खोला गया था। इसके साथ ही इस जगह से रईसों की कई डरावनी कहानियां भी जुड़ी हुईं हैं। एक समय सबसे रईस माने जाने वाले जॉर्ज विलियम्‍स की सबसे पसंदीदा घोड़ी की इस ट्रैक पर लाश मिली थी। आज भी उसी ट्रैक पर उस घोड़ी की टाप साफ नज़र आती है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved