Ajab Gajab

हॉन्टेड हाउस के नाम से बदनाम हैं ये 10 इमारतें

हॉन्टेड हाउस के नाम से बदनाम हैं ये 10 इमारतें

पूरी दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भूत, प्रेत से जुड़ी कहानियों को न मानते हैं और न उन्‍हें सुनना पसंद करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो इन्‍हें मानते हैं। वैसे देखा जाए तो भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व हर युग, हर सभ्यता और हर देश में रहा ही है। ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते कि इस संसार के प्रत्येक हिस्से में कुछ भूतिहा जगह जरूर पाई जाती हैं। आइए आपको भी ले चलें दुनिया की ऐसी ही चुनिंदा 7 डरावनी जगहों पर, जहां यदा-कदा दिख जाते हैं भूत।

व्‍हाइट हाउस

जी हां, ये बिल्‍कुल सही है। दुनिया का सबसे मशहूर आवास ही दुनिया के हॉन्‍टेड हाउस में सबसे ऊपर शुमार है। जरा सोचिए इसके बारे में, आपको अगर पूरी दुनिया का स्‍वतंत्र राष्‍ट्रपति बना दिया जाए और आपको अपने पूरे शासनकाल के दौरान यहां रहने को कह दिया जाए, तो एकबारगी आप खुशी से उछल पड़ेंगे। वहीं सच्‍चाई सुनने के बाद ऐसा नहीं होगा आपके साथ। इस निवास में रहने वाले पहले राष्‍ट्रपति थे जॉन एडम्‍स। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि वो यहां अभी भी रहते हैं। उनकी पत्‍नी आबागेल भी उनके साथ यहीं मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहां के ईस्‍ट रूम में उन्‍हें अभी भी महसूस किया जा सकता है। एंड्रयू जैक्सन, डॉली मैडिसन और ज़ाहिर तौर पर लिंकोलंस भी अभी भी यहां मौजूद हैं। इन सबके यहां होने के अहसास के बारे में कई बार जिक्र किया गया है। आपको विश्‍वास न हो तो बता दें कि विंस्‍टन चर्चिल ने तो यहां एक भूत के एनकाउंटर के बाद रहने तक से मना कर दिया था।

द टावर ऑफ लंदन

लंदन ऑफ टावर का इतिहास लंदन ऑफ टावर, लंदन शहर के बीचों-बीच खड़ी एक पुरानी इमारत है। लगभग 1000 साल पुरानी इस इमारत का भी अपना एक अलग इतिहास है, अलग कहानी है। वह है इसमें रहने वालों की मौत की कहानी है। इस इमारत में मौत, फांसी, हत्‍या, और अत्‍याचारों की ऐसी ऐसी वारदाते हुईं हैं, जो आज तक महसूस की जाती है। इस इमारत की दिवारों में आज भी मौत की उन चींखों को आसानी से महसूस किया जा स‍कता है। इसको यहां पर ‘ब्‍लडी टावर’ कहकर भी बुलाया जाता है।

वैली हाउस

सनी सैन डिएगो के “ओल्ड टाउन ‘के भीतर बसे दुनिया के सबसे बड़े भूतिया घरों में से है ये वैली हाउस। इस मकान को 1857 में थॉमस वैली ने बनवाया था। ईंट से बने इस घर में अभी भी वो निशान मौजूद है, जहां यांकी जिम रॉबिन्सन को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया था। इससे जुड़कर 1885 में वॉयलेट वैली ने भी आत्‍महत्‍या कर ली। इसके बाद शताब्‍दी के अंत में यहां रहने वाला पूरा परिवार खत्‍म हो गया। अब आलम ये है कि इस घर में एक नहीं बल्कि कई भूतों को एक साथ देखा गया है। आसपास के कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की है।

एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड

एंडिनबर्ग महल स्कॉटलैंड के भूतिया जगहों में सबसे ज्‍यादा खतरनाक माना जता है। लोगों का ऐसा कहना है कि इस महल में बिना सिर के ड्रमर और स्पेक्ट्रल डॉग रहते है। 6 अप्रैल, 2001 को यहां बहुत बड़ी वैज्ञानिक खोज हुई। ये वो थे जिन्‍हें इस जगह के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था। इनसे 900 वर्षीय स्कॉटिश गढ़ का पता लगाने के लिए कहा गया था। उनकी रिपोर्ट ने जांचकर्ताओं को हैरान कर दिया। इनकी रिपोर्ट में भी यहां अनदेखी मौजूदगी, खाली कपड़ों का चलते दिखाई देने जैसी रहस्यमयी चीजों के होने के बारे में बताया गया।

शूनर होटल (यूके)

पुराने इंग्‍लैंड में मौजूद है दुनिया का ये हॉन्‍टेड होटल। किंग जॉर्ज तृतीय के साथ चार्ल्स डिकेंस यहां इतिहास के समय से रह रहे हैं। वैसे ये होटल आधी रात में भी मेहमानों के लिए खुला रहता है, लेकिन क्‍या आप इस होटल में जाना पसंद करेंगे। ब्रिटिश पोल्‍टरगीस्‍ट सोसायटी ने इस बात की घोषणा तक की है कि ये ग्रेट ब्रिटेन का सबसे खतरनाक होटल है। बीते कुछ सालों में यहां करीब 3000 ऐसे दृश्‍यों को देखा गया है, जो वास्‍तव में नहीं थे। इतना सुनने के बावजूद अगर आप यहां रहने जाते हैं तो रूम नंबर 17 और 28 को जरा नजरअंदाज ही करिएगा। दोपहर की चाय के दौरान यहां कुछ भूतों की परछाइयों को बाकायदा महसूस किया गया है।

लालूरिया हाउस, न्यू ऑरलियन्स

1800 की शुरुआत में मैडम लालूरिया न्‍यू ऑरलियन्‍स में रहती थीं। इस मेंशन में आज भी उनकी छवि का अहसास किया जाता है। इसके बारे में ऐसा बताया गया है कि वह एक काफी क्रूर औरत थीं, जो अपने दासों पर अत्‍याचार करती थीं। एक बार जब उनके एक नौकर ने घर में आग लगा दी, कई नौकरों को अंदर से घायल हालत में निकाला गया। उसके बाद से कोई भी ल्‍यूसियाना की ओर पलट कर नहीं गया। सालों बाद इस घर को बेचा गया। इसके नए मालिक ने इस घर को बहुत जल्‍द छोड़ दिया। उनका कहना था कि घर में उनके साथ अजीब-अजीब सी चीजें होती थीं। उस मकान मालिक ने यहां भूतिया हरकतों का अहसास किया।

भानगढ़ का किला, (राजस्थान, भारत)

भानगढ़ का किला भारत की सबसे हॉन्टेड जगह है। यह राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद है। बताते हैं कि डर के कारण लोग यहां शाम को अंधेरा होने के बाद और सुबह का उजाला होने से पहले नहीं जाते। दरअसल ये वाकई झूठ नहीं है। रात में कुछ घटनाओं के होने के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने भी यहां साइन बोर्ड पर चेतावनी लिख दी है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में जो भी रात में गया है, वह दोबारा कभी फिर वापस नहीं आया। भानगढ़ की कहानी के बारे में बताते हैं कि इसको अकबर के सेनापति मान सिंह के छोटे भाई माधो सिंह के बेटे भगवंत सिंह ने बसाया था। इसके भूतिहा होने के पीछे कारण राजकुमारी रत्‍नावती और तांत्रिक सिंधु सेवदा की एक तरफ़ा प्रेम कहानी को बताया जाता है। आगंतुक आज भी यहां की हवाओं में बेचैनी और कुछ अदृश्‍य चीजों के वहां मौजूद होने की भावना को महसूस करते हैं। इनकी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं कि तांत्रिक राजकुमारी को वश में करने लिए काला जादू करता है, लेकिन खुद ही उसका शिकार हो कर मर जाता है। मरने से पहले भानगढ़ को बर्बादी का श्राप दे जाता है। संयोग से उसके एक महीने बाद ही पड़ोसी राज्य अजबगढ़ से लड़ाई में राजकुमारी सहित सारे भानगढ़ वासी मारे जाते है और भानगढ़ वीरान हो जाता है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved