Ajab Gajab

10 सीरियल किलर्स जिन्होंने दुनिया को दहला दिया

10 सीरियल किलर्स जिन्होंने दुनिया को दहला दिया

ये हैं 10 सीरियल किलर, दुनिया के सबसे घिनौने हत्यारे जिनकी करतूतें सुनकर कलेजा कांप जाए। दिखने में, व्यवहार में ये बिल्कुल आम इंसानों की तरह थे लेकिन जब इनकी शैतानी करतूतों के बारे में पता चला तो ये खौफ और नफरत का पर्याय बन गए।

एंटोली ओनोप्रिएंको

एंटोली ओनोप्रिएंको ने दो बार यूक्रेन में मौत का खेल खेला। पहले इसने 1989 में अंधाधुंध फायरिंग करके 10 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद वो यूरोप भाग निकला। 1990 से 1995 तक यूरोप के तमाम देशों में फर्जी पहचान के जरिए घूमता रहा और 1995 में यूक्रेन लौटा। इस बीच उसने काफी हथियार इकट्ठा कर लिए। इसने पहली बार 1989 में डकैती के दौरान पूरे परिवार को भून डाला था, जिसमें 8 बच्चे शामिल थे। इसी साल उसने 11 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के परिवार को गाड़ी में ही भून डाला। वो शौकिया हत्यारा बनकर यूक्रेन लौटा था और कहीं भी मौत का खेल शुरू कर देता था। ये अधिकतर किसी भी घर के बाहर अपना ट्रक खड़ा करके घुसता था, और पूरे परिवार की हत्या कर घर में आग लगा देता था। इसके बदले में वो मशहूर होना चाहता था। इसे मौत की सजा मिली, लेकिन यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने की वजह से देश में फांसी की सजा पर रोक लग गई, जिसके बाद से ये जेल में बंद है।

सेर्हिय फेडरोविक ताच

सेर्हिय ताच एक खूंखार पुलिसकर्मी था, जो 8 से 18 साल की लड़कियों की हत्या के बाद उनके शव के साथ सेक्स करता था। इसने 25 साल के दौरान यूक्रेन की 100 से ज्यादा बच्चियों को अपना शिकार बनाया। ये पुलिसकर्मी होने का फायदा उठाता था और कई बार बेगुनाह लोगों को जेल भेज देता था। इसने कम से कम 9 बेगुनाह लोगों को जेल भेजा। जिसमें से एक ने आत्महत्या कर ली। इसपर पुलिस सिर्फ 36 बच्चियों की हत्या और फिर उनके मृत शरीर के साथ सेक्स का आरोप साबित कर पाई। ये 2005 में पकड़ा गया और तब से उम्रकैद की सजा काट रहा है।

डेनियल केमैर्गो बर्बोसा

डेनियल केमैर्गो बर्बोसा ने कोलंबिया और इक्वाडोर में अपना कहर बरपाया। उसने 150 से ज्यादा मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उनकी हत्या कर दी। ये साइको किलर था। दरअसल, ये शुरू में एक लड़की के प्यार में पड़ा, लेकिन उसके वर्जिन न होने पर वो शैतान बन गया। इस बीच उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 5 बच्चियों का रेप किया। पकड़े जाने पर वो 8 साल जेल में रहा। इसके बाद उसने खोज-खोजकर लड़कियों से रेप और हत्या करना शुरू कर दिया। उसने कोलंबिया में कुल 80 लड़कियों को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जहां उसे 30 साल की कैद हुई। इस बीच वो भाग निकला और इक्वाडोर पहुंचा। यहां उसने 54 मासूम लड़कियों की रेप कर हत्या कर दी। डेनियल केमैर्गो ने इक्वाडोर में 74 बच्चियों की रेप और हत्या की बात कबूली। जहां उसे वहां के कानून के हिसाब से अधिकतर 16 साल की सजा दी गई। इसकी जेल में ही एक अन्य कैदी ने हत्या कर दी, जो उसकी ही शिकार हुई एक बच्ची का सौतेला भाई था। इस तरह उसके शिकार ने ही उसे सजा दी।

जैक-द रिपर

जैक-द रिपर ऐसा वहशी था, जो सिर्फ महिलाओं को निशाना बनाता था। खासकर नशे में धुत वेश्याओं को। वह कहां से आता था और कहां गायब हो जाता था, ये कोई नहीं जान सका। इस खूंखार अपराधी के कारनामों ने पूरी दुनिया को दहला दिया। वर्ष 1988 में सबसे ज्यादा आतंक मचाने वाले इस हत्यारे ने एक के बाद एक पांच वेश्याओं का कत्ल किया और उनकी लाशों से हैवानियत की। उसने जिसे भी मारा उसके शरीर का कोई एक अंग गायब मिला।

दुनिया भर में चर्चित इस कुख्यात अपराधी का आतंक इंग्लैंड के व्हाइट चैपल शहर में बहुत ज्यादा रहा। पूर्वी इंग्लैंड में लगातार हुई हत्याओं में एक ही शख्स का हाथ होने की आशंका जताई जाती रही है। रिपर ने हर बार अपने शिकार के गले और पेट को चीरकर हत्या की थी। उसने कई वेश्याओं के प्राइवेट पाट्र्स को चाकुओं से गोद डाला और उनके गर्भाशय तक निकाल लिए। किसी की किडनी निकाली, तो किसी का दिल। उसके कारनामे पर फिल्में भी बन चुकी हैं। उसे जिंदा भेडिय़े की संज्ञा दी जाती है। ये कौन है, कहां है, जिंदा है या नहीं इसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता।

रोडने एलकाला

अमरीका के रहने वाले रोडने एलकाला ने सिर्फ मजे के लिए 130 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने से पहले वो इन लड़कियों के साथ बलात्कार भी करता। उसकी शिकार लड़कियों में से कई तो स्कूली लड़कियां थीं। जब इसे सजा सुनाई जा रही थी, उस वक्त भी ये कातिल हंस रहा था। उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। रोडने एक साइको किलर था। जिस लड़की को उसे अपना शिकार बनाना होता था, वो उसे फोटो खिंचवाने और मॉडल बनाने का लालच देता था। बाद में जब वो लड़की उसके पास आती, तो रोडने उसका गला दबाता। जब लड़की बेहोश होने लगती, तो वो उसे छोड़ देता। जब लड़की दोबारा पूरी तरह से होश में आ जाती, तो ये हत्यारा फिर से उसका गला दबाता और इसी तरह से तड़पा तड़पा कर हत्या कर देता।

रोडने को इस तरह से लड़कियों को तड़पते देखने में बेहद मजा आता था। मनोवैज्ञानिकों ने इस कातिल को जीनियस माना और इसका आईक्यू लेवल 160 माना गया। रोडने अमेरिका के मशहूर टीवी रियलिटी शो द ब्लाइंड डेट का विनर भी रह चुका है। लेकिन इस गेम शो में जिस लड़की ने रोडने को डेट पर जाने के लिए चुना, उसने बाद में अपनी ये डेट कैंसिल कर दी। उसके मुताबिक जब उसने रोडने से बात की तो वो बेहद डरावना और अजीब सा लगा।

रिचर्ड ट्रेंनटन चेज

अमरीका के रिचर्ड ट्रेंनटन चेज ने एक महीने में ही छह लोगों की हत्याएं कीं। कैलिफोर्निया में इसका नाम द वैंपायर रखा गया। रिचर्ड अपने शिकार को मारने के बाद उसका खून पी जाता था। 29 दिसंबर 1977 को पहली बार रिचर्ड ने कार से दो लोगों को कुचला था। वहीं दूसरा कत्ल उसने तीन महीने की गर्भवती महिला का किया था। कत्ल करने के बाद उसने महिला के शव के साथ सेक्स भी किया। ये महिलाओं की रेप करके हत्या करता था और उनके खून से नहाने के बाद उनके शरीर के नाजुक अंगों को निकाल लेता था। रिचर्ड ट्रेंनटन ने कई महिलाओं के शरीर के हिस्से को अपने घर लाकर उन्हें पकाकर खाया।

यांग जिन्हाई

यांग जिन्हाई चीन के इतिहास में सबसे बड़ा सीरियल किलर साबित हुआ। इसने 65 लोगों की हत्या की बात कबूली, जिसमें से 23 के साथ इसने रेप किया और फिर हत्या कर दी। यांग जिन्हाई ‘द मॉनेस्टर किलर’ के नाम से कुख्यात है। इसने 1999-2003 के बीच ये हत्याएं कीं। यांग जिन्हाई लोगों के घरों में घुस जाता था, और महिलाओं से रेप करता था। इस बीच उसे जो भी मिलता, उसकी हत्या कर देता था। इस दौरान वो लोगों के घरों से नए कपड़े पहनकर निकलता था। यांग जिन्हाई ने स्वीकार किया कि उसे रेप, डकैती और हत्या करने में मजा आता था।

सुरेंद्र कोली

सुरेंद्र कोली ने 2005-2006 के बीच लगभग 19 लड़कियों का अपहरण कर उनका रेप किया। सुरेंद्र बच्चियों से रेप कर उनकी हत्या कर देता था। उसपर नरभक्षी होने तक के आरोप लगे। सुरेंद्र शवों को नाले में डाल देता था। सुरेंद्र के पकड़े जाने के बाद 19 बच्चियों के कंकाल नाले से बरामद हुए, जिसके बाद उसे 5 मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई। सुरेंद्र कोली को भारत का अबतक का सबसे बड़ा नरपिशाच माना जा रहा है। फिलहाल सुरेंद्र की फांसी की सजा पर इलाहाबाद हाइकोर्ट ने रोक लगा रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा।

हेरॉल्ड शिपमैन

आपने अबतक फिल्मी डॉक्टर डेथ के बारे में ही सुना होगा। लेकिन इंग्लैंड का ये डॉक्टर वाकई मौत का डॉक्टर था। इसने अपने डॉक्टरी कॅरियर के दौरान 250 लोगों से अधिक की हत्या की। हेरॉल्ड शिपमैन किसी को भी मारने के लिए खास दवा का इस्तेमाल करता था, जिसके चलते मौत की वजह का पता नहीं चल पाता था। इसके शिकार में अधिकतर महिलाएं थीं, जिनकी अंतिम क्रिया-कर्म में भी वो शामिल होता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद 15 हत्याओं में दोषी होने के सबूत पेश किए, जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा मिली। उसने जनवरी 2004 में जेल में ही आत्महत्या कर ली। हेरॉल्ड शिपमैन को ‘डॉक्टर डेथ’ के साथ ही ‘द एंजेल ऑफ डेथ’ के निक नेम से भी जाना जाता है।

लुइस गेराविटो

कोलंबिया का रहने वाला लुइस गेराविटो दुनिया का सबसे खूंखार किलर माना जाता है। इसने अपनी पूरी जिंदगी में उन लड़कों को अपना शिकार बनाया, जो बेसहारा होते थे। ये लड़कों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करके उन्हें मौत के घाट उतार देता था। इसने 138 लड़कों के साथ दुष्कर्म और हत्या के अपराधों को कबूला जबकि इसपर 300 से अधिक लड़कों का अप्राकृतिक यौन शोषण कर हत्या का आरोप लगा। इसे कोलंबिया में 1853 साल और 9 दिन की सजा सुनाई गई, लेकिन कई शिकारों का शव बरामद करवाने और जेल में अच्छे व्यवहार के चलते इसे बाद में छोडऩे की बात भी चली। जिसका लोगों ने विरोध किया।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved