Ajab Gajab

इतिहास में दर्ज रानीयों के विचित्र शौक़

इतिहास में दर्ज रानीयों के विचित्र शौक़

सामान्य तौर पर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। कभी तो वो माँ दुर्गा बन जाती हैं तो कभी काली का रूप धर लेती हैं। कभी गौरी बनकर सब पर प्यार बरसाती हैं तो कभी सरस्वती बन ज्ञान की देवी हो जाती हैं। पौराणिक काल से ही देखा जाए तो तब भी कई तरह की महिलाएं हुईं जैसे उस समय सीता भी थीं और शूर्पणखा भी।

तब से लेकर आज तक महिलाओं को लेकर अनिश्तितता ही रही है कि कौन महिला कैसी होगी। आज हम आपको ऐसी ही 10 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से कुछ ने परिवार और देश के लिए अपनी जान तक दे दी वहीं कुछ ऐसी भी थीं जिन्होंने जवानी को बरक़रार रखने के लिए कई लड़कियों की हत्या करवा दी और फिर उनके खून से स्नान किया।

अब ज्यादा सोचिए मत। आइए जानते हैं पूरा मामला।

रानी लक्ष्मीबाई

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बारे में कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने देश को आजाद करवाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था। लक्ष्मीबाई का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ था। लेकिन कुछ समय पश्चात ही गंगाधर राव की मृत्यु हो गई और अंग्रेजों ने झांसी पर हमला कर दिया। रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से युद्ध करते-करते वीरगति को प्राप्त हुई।

खून से स्नान

इतिहास की सबसे खतरनाक महिला कही जाने वाली एलिजाबेथ बाथरी को सीरियल किलर के तौर पर पहचाना जाता था। उन्होंने अपनी जवानी को बरक़रार रखने के लिए महल की 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या करवाई थी और फिर उनके खून से स्नान किया था। इसी वजह से वो दुनिया की सबसे खूंखार महिला बन गई।

शक्तिशाली महिला

तुर्की के सुल्तान इब्राहिम की बेगम तुरहान सुल्तान और उनकी सास कोसेम तुर्की पर राज करने वाली दो पावरफुल महिलाएं थीं। तुरहान ने अपनी सास कोसेम की हत्या करवा कर अपने बेटे को गद्दी पर बैठाया क्योंकि कोसेम किसी और पोते को गद्दी सौंपना चाहती थीं।

नूरजहां

सुंदरता का पर्याय होने के अलावा नूरजहां बुद्धिमान, विवेकशील थीं। उन्होंने शहंशाह जहांगीर से शादी की और पूरे भारत पर राज किया।

दिमाग से शातिर

चीन के टैंग वंश के राजा झांगजोंग की दूसरी पत्नी वेई किंग थी। वो दिमाग से बहुत शातिर थी। उसने पति को जहर दिलवाकर देश की बागडोर अपने हाथ में ली और देश पर राज किया।

पावरफुल महिला

तुर्की की राजधानी इंस्तांबुल में दासी बनकर आई कोसेम सुल्तान को सबसे पावरफुल महिला कहा जाता है। सबसे पहले वो इंस्तांबुल के राजा ओटोमन सुल्तान की प्रेयसी बनी। उसके बाद उसने उनसे शादी की। सुल्तान की मौत के बाद कोसेम ने अपने मंदबुद्धि भाई को राजगद्दी पर बैठा दिया और खुद शासन करने लगी।

अच्छी महिला शासक

चंगेज खान के छोटे बेटे तोलुई की पत्नी सोरघाघतानी थी। तोलुई की मौत के बाद सोरघाघतानी को देश का संरक्षक बनाया गया। वो 13वीं सदी की सबसे अच्छी महिला शासक बनी।

कई शादियां की

जोए ने बाल्कान से एशिया तक फैले बायजेंटायन की कमान संभाली थी। जोए का कोई भाई नहीं था इसलिए उन्होंने खुद देश की बागडोर संभाली। उन्होंने कई शादियां भी की।

भाई से कर ली शादी

क्वीन तेतीशेरी और फराओ शनाख्तरने की बेटी एहोतेप ने कई साल शासन किया। उन्होंने अपने भाई फ़राओ सेक्वेनेनरे से शादी करके रानी का पद हासिल कर लिया था।

मिस्र पर राज किया

ग्रीक की प्रिंसेस आर्सिनोए ने पहले किंग लिसीमेकस से शादी करके थ्रोस, एशिया माइनर और मेसीडोनिया पर राज किया। उसके बाद अपने भाई से शादी करके ग्रीक की रानी बन गई और मिस्त्र पर राज किया।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved