Ajab Gajab

इनका बचपन देख कोई नहीं कह सकता इन्हें दुनिया के १० कुख्यात आतंकवादी

इनका बचपन देख कोई नहीं कह सकता इन्हें दुनिया के १० कुख्यात आतंकवादी

इस दुनिया ने समय-समय पर एक से एक खतरनाक लोग देखे हैं। इतिहास ऐसे कातिलों से भरा पड़ा है, जिन्होंने मानव-जाति को लगभग समाप्त करने के लिए हजारों लोगों की हत्या की है। हर दशक में ये लोग अपनी क्रूरता का परिचय देते आए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद हम सबको पता है कि कोई भी इंसान चाहे वो कितना ही निर्दयी क्यों न हो पर वो हमेशा से ही ऐसा नहीं होता है। कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जिनसे होकर गुजरने के बाद इंसानों में बदलाव आ जाता है। कोई भी व्यक्ति बचपन से ही खराब नहीं होता। अपने बचपन में सभी मासूम होते हैं। इस दुनिया को कई बर्बर शासक और लोग देखने को मिले पर आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ व्यक्तियों की बचपन की तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्होंने बड़े होकर पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया।

ओसामा बिन लादेन

ओसामा बिन लादेन को वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर किए गए विनाशकारी हमले के लिए जाना जाता है। बाद में ओसामा को अमरीकी फोर्स द्वारा इसे एबटाबाद में मार गिराया गया।

सद्दाम हुसैन

सद्दाम हुसैन बगदाद का शासक था। इसे शिया और कुर्द समुदाय के खिलाफ अपनाई गई दमनकारी नीति के लिए जाना जाता है। 2006 में इसे फांसी दे दी गई।

अडोल्फ हिटलर

अडोल्फ हिटलर का नाम तो सबने सुना है। उसने इस पूरी दुनिया को युद्ध के दलदल में धकेल दिया और यहूदियों को मौत के घाट उतारा। दुनिया ने ऐसा नरसंहार इससे पहले कभी नहीं देखा था।

किम जोंग-इल

किम जोंग-इल नॉर्थ कोरिया का शासक था। इसने ही नॉर्थ कोरिया को एक अलोकतांत्रिक देश के रूप में बदल दिया। इस देश में मानवाधिकार नाम की कोई चीज मौजूद नहीं हैं। 1990 के दशक में यहां कम से कम 30 लाख लोगों ने अपनी जान गवां दी। नॉर्थ कोरिया में संसाधनों का जमकर शोषण किया गया और इसकी जनता को भुखमरी का सामना करना पड़ा।

जोसेफ स्टालिन

जोसेफ स्टालिन सोवियत संघ का एक कम्युनिस्ट शासक था। इसके शासनकाल में दुनिया को द्वितीय विश्व-युद्ध भोगना पड़ा। इस दौरान लाखों लोगों को गुलाग लेबर कैंप में बंदी बनाकर रखा गया था, और करोड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

बेनिटो मुसोलिनी

ये इटली का एक फासिस्ट शासक था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और उससे पहले इसने कई और युद्धों को अंजाम दिया जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 1945 में इटली के कम्युनिस्ट ने इसको मौत के घाट उतार दिया।

माओत्से तुंग

माओत्से तुंग ने पीपल रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की। ये एक कम्युनिस्ट लीडर था और इसने चीन में एक निरंकुश शासन नीति अपनाई जिसमें लोगों से जबरन मजदूरी करवाना शामिल था।

जेफरे डेमहर

अमरीकी सीरियल किलर जेफरे डेमहर ने 1978-1991 के दौरान करीब 17 लड़कों के साथ बलात्कार किया और उन सबकी हत्या कर दी। इसके अलावा ये अपने शिकार की डेड बॉडी को खाता था और उसके बाद डेड बॉडी से रेप करता था। 1994 में ये जेल में ही अपने साथी बंदियों के हाथों मार दिया गया। उस वक्त ये कई उम्रकैदों की सजा काट रहा था।

चाल्र्स मैनसन

चाल्र्स मैनसन एक अमरीकी क्रिमिनल है जिसने 1960 के दशक में मैनसन फैमिली नामक एक गुट की स्थापना की। इस गुट ने करीब 9 कत्लों को अंजाम दिया। अब वो उम्र कैद की सजा काट रहा है।

जॉन वेन गेसी जूनियर

इन्हें किलर क्लाउन के नाम से भी जाना जाता है। इस आदमी ने 1972-1978 में कुक काउंटी में लगभग 33 किशोर लड़कों और आदमियों का शारीरिक शोषण और कत्ल किया। इसका ये नाम इसलिए मशहूर है क्योंकि ये बच्चों की पार्टियों में पोगो क्लाउन बनकर जाता था।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved