Ajab Gajab

कहा जाता है “ROBERT” को दुनिया का सबसे श्रापित गुड्डा

कहा जाता है “ROBERT” को दुनिया का सबसे श्रापित गुड्डा

आपने अक्सर हॉरर फिल्मों में देखा कि किस तरह खिलौनो और गड्डे-गुड़ियों में प्रेत आत्मा का वास हो जाता है और फिर वे इंसानों का जीना मुश्किल कर देते हैं। ऐसी एक डॉल एनाबेल पर भी फिल्म बन चुकी है, लेकिन कहा जाता है कि इतिहास में सबसे श्रापित खिलौना है रॉबर्ट। ये एक ऐसा श्रापित गुड्डा है जिसे कांच के बक्से में बंद करके रखा गया है माना जाता है कि अगर इसे छू लिया गया तो उस इंसान का जीना मुश्किल हो सकता है। 

बांस और कपड़े से बना है रॉबर्ट…

– बांस की खपच्चियों और कपड़े से बना गुड्डा रॉबर्ट ऐसी ही एक शापित गुड़िया है। कई दशकों पहले फ्लोरिडा में रहने वाले एक परिवार के छोटे से बच्चे जीन को यह गुड़िया किसी ने गिफ्ट दी थी। उसने इस गुड्डे का नाम रॉबर्ट रख दिया। घर के लोग भी उन दोनों को देखकर बहुत खुश थे। लेकिन जल्दी ही घर में बहुत कुछ ऐसा होने लगा जो नहीं होना चाहिए था।

घर पर आ गया किसी का साया

– अक्सर जीन अपने-आप से बात करता, यही नहीं हर बार उसकी आवाज भी बदली हुई होती। कई बार देर रात को इन आवाजों को सुनकर जीन के माता-पिता उसे डांटते पर जीन ये कहता कि ये वो नहीं बल्कि उसका गुड्डा रॉबर्ट करता है। जीन के माता-पिता इसे उसका डॉल के प्रति अट्रेक्शन समझकर मजाक में टाल देते।

– लेकिन बहुत जल्दी ही घर का सामान अपने आप इधर-उधर होना शुरु हो गया। घर पर अजीब सी आवाजें आने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब जीन बड़ा हो गया, उसने उस रॉबर्ट नामक इस गुड़िया से खेलना बंद कर दिया और घर के ऊपर वाले कमरे में रॉबर्ट को बंद कर दिया। जब जीन की शादी हुई उसे बाद इस घर में अजीब चीजें होने लगीं। कुछ समय बाद जीन के माता-पिता की मौत हो गई। लोगों ने मानना शुरू कर दिया कि ये उस श्रापित गुड्डे की वजह से हुआ।

घर के बाहर नहीं रुकते थे लोग

– गुड्डे के श्रापित होने की खबर शहर में आग की तरह फैली और लोगों ने जीन के घर की ओर देखना भी बंद कर दिया। लोगों को डर था कि ऐसा करने से कहीं उनके साथ बुरा न हो जाए। देखते-देखते सालों बीतते गए और फिर जीन और उनकी वाइफ की मौत हो गई। कहा जाने लगा कि इस गुड्डे पर जीन के घर पर काम करने वाली एक महिला ने काला जादू किया था, जिसे जीन ने नौकरी से निकाला था।

और फिर…

बताया जाता है कि जीन और उनकी वाइफ की मौत के बाद ये घर बेच दिया गया और यहां एक महिला रहने लगी। महिला को भी यहां अजीबोगरीब आवाजें और बच्चों की चीखें सुनाई देती थीं। करीब 20 सालों बाद यहां रह रही महिला तब कांप गई जब उसने तहखाने में इस गुड्डे को देख लिया। माना जाता है कि घर के पिछले मालिक की मौत के बाद सारा सामान और गुड्डा यहां से हटा दिया गया था।

म्यूजियम में किया कैद

– इस घटना के बाद महिला ने घर पर पादरी बुलाया जिन्होंने गुड़िया में नेगेटिव उर्जा होने की बात की। इसके बाद पादरी और बाकी लोगों की मदद से इस गुड्डे को एक म्यूजियम तक पहुंचाया गया। यहां इस गुड्डे को कांच के बॉक्स में बंद कर दिया गया। माना जाता है कि अब अगर इसे खोला या छूआ गया तो ये किसी की भी जान के लिए खतरा बन सकती है।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved