Ajab Gajab

जानिए क्या है इस पाकिस्तानी धन कुबेर की हैसियत मुकेश अम्बानी के सामने

जानिए क्या है इस पाकिस्तानी धन कुबेर की हैसियत मुकेश अम्बानी के सामने

आज की दुनिया पैसे की दुनिया है। आज के समाज में वही महान और इज्जतदार है, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा होता है। पूरी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अथाह पैसे के लिए जाने जाते हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है, बिल गेट्स का। उसके बाद कई और अरबपति हैं जो अपने पैसे के के लिए पुरे विश्व में जानें जाते हैं। भारत की बात करें तो मुकेश अम्बानी सबसे आमिर व्यक्ति हैं। मुकेश अम्बानी और अनिल अम्बानी के पास इतनी दौलत है कि अगर दोनों साथ मिल जाएँ तो दुनिया के सबसे आमिर आदमी बन जायेंगे।

शाहिद खान बने हुए हैं पाकिस्तान के अम्बानी:

खैर मुकेश अकेले ही एशिया में सबसे आमिर आदमी हैं। आजकल पाकिस्तान के भी एक अरबपति की चर्चा जोरो से चल रही है। नाम है शाहिद खान। जी हाँ शाहिद खान ने भी अपना स्थान पोर्ब्स के अरबपतियों की सूचि में बना लिया है। 8.9 बिलियन डॉलर वर्थ के साथ शाहिद पाकिस्तान के अम्बानी बने हुए हैं। आज हम आपको शाहिद खान और मुकेश अम्बानी के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही शाहिद खान के जीवन के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी बताएँगे, जो यक़ीनन पहले से नहीं जानते होंगे आप।

मुकेश अम्बानी v/s शाहिद खान:

*- अगर मुकेश अम्बानी और शाहिद खान के बीच धन की तुलना करें तो यह पाकिस्तानी अम्बानी भारतीय अम्बानी के आगे तीन गुना कमजोर पड़ जायेगा। यानि भारतीय अम्बानी पाकिस्तानी अम्बानी से 3 गुना ज्यादा अमीर हैं।

*- पाकिस्तानी अम्बानी के पास 8.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जबकि भारतीय अम्बानी के पास कुल 23 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। शाहिद भारतीय अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला के बराबर अमीर हैं। उनकी भी संपत्ति 8.9 बिलियन डॉलर ही है।

*- अगर लग्जरी लाइफस्टाइल की बात की जाए तो यह पाकिस्तानी अम्बानी किसी से कम नहीं है। उसके भी शौक काफी हैं। वह भारत के कई राईस लोगों को पीछे भी छोड़ देते हैं। शाहिद के पास बी अपना खुद का प्राइवेट प्लेन और कई महँगे याट हैं।

*- अरबपतियों को महँगी कारों का खूब शौक होता है। मुकेश अम्बानी को भी है। उनके पास महँगी कारों की पूरी दुकान है। इस मामले में शाहिद भी कम नहीं है, उनके पास दुनिया की सबसे महँगी कार है।

*- शाहिद खान फ्लेक्स एंड गेट, अमेरिकी फुटबॉल क्लब जेक्सनविले के और इंग्लिश प्रीमियर लीग की फोंलहम टीम के मालिक भी हैं।

*- पिछले 3 सालों से शाहिद खान फ़ोर्ब्स की सूचि में अपना नाम बनाये हुए हैं। वह पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 149वें सबसे आमिर व्यक्ति हैं।

*- मुकेश अम्बानी को बोईंग जेट और फैल्कन जेट से बहुत ज्यादा लगाव है। वहीँ शाहिद भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं, उन्होंने भी अपने शौक पुरे करने के लिए 3 जेट लायरजेट रखें हैं। इसके साथ ही दोनों के पास अपने-अपने कॉर्पोरेट जेट विमान भी हैं, जिससे वो बाहर मीटिंग के लिए जाते हैं।

*- अगर घर की बात की जाए तो मुकेश अम्बानी के एंटिला का मुकाबला दुनिया के बड़े-बड़े अरबपति भी नहीं कर सकते हैं, तो उनके आगे शाहिद खान क्या चीज है। इस घर की कीमत 10 हजार करोड़ रूपये हैं। वहीँ शाहिद खान के अपने कुछ पेंटहाउस विदेशों में भी हैं। जो बहुत खुबसूरत हैं।

*- अगर लग्जरी याट की बात की जाए तो इस मामले में शाहिद खान ने मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ दिया है। शाहिद खान की किस्मत याट दुनिया के सबसे लग्जरी याटों में शामिल है। इस याट को सफलता और लोकप्रियता की वजह से इस तरह के तीन और याट बन चुके हैं। मुकेश अम्बानी भी अपने लिए जल्द ही याट बनवा रहे हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved