
टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ के साथ उनकी मां आयशा श्रॉफ भी बतौर एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मुंबई. 21 जुलाई को टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ रिलीज हो रही है। फिल्म में टाइगर एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ के साथ उनकी मां आयशा श्रॉफ भी बतौर एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘ग्रहण’ (2001) में देखा गया था। हालांकि, अब वो फिल्मों से दूर हैं।15 साल छोटे एक्टर को कर चुकीं हैं डेट…
– 57 साल की आयशा का नाम 40 के बॉलीवुड एक्टर साहिल खान से जुड़ चुका है।
– कुछ टाइम पहले खबरें आई थीं कि शादीशुदा आयशा का अफेयर साहिल से चल रहा है।
– चौंकाने वाली बात ये थी कि शॉर्ट टाइम एक्टर रहे साहिल ने खुद यह दावा किया कि उनका अफेयर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ से था। हालांकि आयशा ने अफेयर की खबरों का खंडन किया था।
साहिल को ‘गे’ बता चुकी हैं आयशा
– साहिल ने आयशा के साथ अफेयर की बात पब्लिकली बोलते हुए कहा था कि अब हम दोनों का ब्रेकअप हो गया तो आयशा उन्हें दिए महंगे गिफ्ट्स और हॉलिडेज पर खर्च किए गए पैसे वापस मांग रही हैं।
– आयशा ने साहिल के दावों को गलत बताया था और उनके खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज कराया था।
– इतना ही नहीं, आयशा ने साहिल को ‘गे’ बताते हुए कहा था भला उनसे कैसे अफेयर हो सकता है।
– आयशा ने यह तक दावा किया है कि साहिल के ‘गे’ होने के चलते उनकी पत्नी ने भी उन्हें छोड़ दिया और दोनों का तलाक हो गया। आयशा के अनुसार, साहिल की पत्नी ने उन्हें एक आदमी के साथ आपत्तिजनक कंडीशन में देख लिया था।
साहिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगा चुकी हैं आयशा
– आयशा और साहिल लंबे समय से दोस्त थे।
– आयशा का आरोप था कि 2009 में उन्होंने साहिल के साथ मिलकर एक साइबर सिक्युरिटी कंपनी और एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था।
– ये साइबर सिक्युरिटी कंपनी जल्द ही बंद हो गई। इसी तरह प्रोडक्शन हाउस भी नहीं चल पाया।
– आयशा का कहना था कि जब उन्होंने साहिल से रुपए का हिसाब मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया था।
– आयशा ने साहिल पर 8 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
RSS