80's & 90's

अमेरिका में एक और हत्याकांड Ex आर्मी अफसर के आश्रम से मिले, 3 बंधक महिलाओं के शव

अमेरिका में एक और हत्याकांड Ex आर्मी अफसर के आश्रम से मिले, 3 बंधक महिलाओं के शव

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के वृद्धाश्रम में तीन महिलाओं और एक बंधूकधारी के शव बरामद हुए हैं। हमलावर ने शुक्रवार को इस आश्रम के कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि चारों की मौत कैसे हुई लोगो को बंधक क्यों बनाया गया था। पहले न्यूज एजेंसी ने बताया था कि आश्रम में गोलीबारी भी हुई थी। पुलिस कई घंटों तक बंदूकधारी से बात करने और बंधकों को रिहा कराने की कोशिशें करती रही, लेकिन नाकाम रही।

बंदूकधारी पाथवे होम प्रोग्राम का मेंबर था

– न्यूज एजेंसी ने सीनेटर बिल डोड के हवाले से बताया कि बंदूकधारी तनाव से निजात दिलाने वालाें के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम पाथवे होम का मेंबर था। उसने अाश्रम में काम करने वाले कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। मृतक महिलाएं भी उसी आश्रम की कर्मचारी थीं।

– बताया जा रहा है कि पुलिस ने बंधूकधारी से फोन पर कॉन्टैक्ट किया और बंधकों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

पिछले महीने गोलीबारी में हुई थी 17 लोगों की मौत

– पिछले महीने साउथ फ्लोरिडा के हाईस्कूल में हुई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

– इस घटना में हमलावर स्कूल का ही पूर्व छात्र निकोलस क्रूज (19) था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस गोलीबारी में 14 लोग जख्मी हुए थे।

गन कल्चर खत्म करने के लिए ओबामा रो पड़े थे

– दो साल पहले ऑरेगॉन के कॉलेज में नौ लोगों की हत्या के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा रो तक पड़े थे।

– उन्होंने कहा था, “अगर आज हमने कदम नहीं उठाया तो ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी। जब भी मैं उन बच्चों के बारे में सोचता हूं, पागल हो जाता हूं। हम सब को संसद में गन पॉलिसी लानी चाहिए।” लेकिन अमेरिकी कांग्रेस के 70 फीसदी सांसद हथियारों की समर्थक थे। लिहाजा, ओबामा बेबस रहे।

US में करीब 31 करोड़ हथियार, 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक

– दुनियाभर की कुल सिविलियन गन में से 48% (करीब 31 करोड़) सिर्फ अमेरिकियों के पास हैं।

– 89% अमेरिकी अपने पास बंदूक रखते हैं। 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक हैं।

– अमेरिका में बंदूक बनाने वाली इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 91 हजार करोड़ रुपए का है। 2.65 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।

– अमेरिकी इकोनॉमी में हथियार की बिक्री सें 90 हजार करोड़ रुपए आते हैं। हर साल एक करोड़ से ज्यादा रिवॉल्वर, पिस्टल जैसी बंदूकें यहां बनती हैं।

US में 50 साल में 15 लाख लोगों की जान बंदूक ने ली

– बीते 50 साल में अमेरिका में बंदूकों ने 15 लाख से ज्यादा जान ले लीं। इसमें मास शूटिंग और मर्डर संबंधित 5 लाख मौतें हुई हैं। बाकी जानें सुसाइड, गलती से चली गोली और कानूनी कार्रवाई में गई हैं। बता दें कि अमेरिका में हथियार रखना बुनियादी हकों में आता है।

35 साल में फायरिंग की 5 बड़ी घटनाएं

लास वेगास: 1 अक्टूबर-2017 58 मौतें यह अमेरिका में 9/11 के बाद सबसे बड़ी घटना थी। 64 साल के बुजुर्ग ने म्यूजिक फेस्टिवल में आए लोगों पर अंधाधुंध गोली बरसाईं। 500 घायल भी हुए।

ऑरलैंडो: 12 जनवरी-2016 49 मौतें अमेरिकी युवक ने गे-नाइट क्लब में अंधाधुंध गोली चला दी थी। अमेरिका में पहली बार मास शूटिंग में इतनी मौतें हुई थीं। युवक आईएस आतंकी था।

न्यूटाउन: 14 दिसंबर-2014 27मौतें 20 साल के लड़के ने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर अपने स्कूल में जाकर 20 बच्चों समेत 27 लोगों की हत्या कर दी। खुद को भी गोली मार ली थी।

ब्लैक्सबर्ग: 16 अप्रैल-2007 32 मौतें वर्जिनिया टेक इंस्टीट्यूट में 23 साल के छात्र सिउंग-हू चो ने दो स्थानों पर गोली चलाई। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को भी गोली मार ली थी।

किलीन: 16 अक्टूबर-1991 23 मौतें टेक्सास के किलीन में जॉर्ज हेनार्ड नाम के एक सिरफिरे युवक ने लूबीस कैफेटेरिया में गोली चला दी थी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी।

अमेरिका में 10 साल में मास शूटिंग

साल घटनाएं मौत
2017 10 112
2016 6 71
2015 7 46
2014 4 17
2013 5 31
2012 7 67
2011 3 18
2010 14 8
2009 4 38
2008 3 16
Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

80's & 90's

More in 80's & 90's

कुछ अनछुए पहलु जो छू लेंगे आपका दिल 90s का प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत

AshishApril 2, 2018

ऐसा आइलैंड जहाँ पुरुष हैं प्रतिबंधित, यहाँ महिलाओं का है प्रभुत्व

AshishMarch 30, 2018

सिनेमा हॉल में हर दर्शक को मिलतें हैं ये अधिकार, ना मिलने पर यहाँ करें शिकायत

AshishMarch 10, 2018

आज़ाद हिन्द फ़ौज का वह खज़ाना जिसे नहीं खोजा जा सका

AshishFebruary 13, 2018

डिस्कवरी चैनल भी है हैरान भारत के इन रहस्यों को जान

AshishFebruary 10, 2018

90s के धारावाहिक जो आज भी दिलाते हैं बचपन की याद

AshishFebruary 6, 2018

Sylvester Stallone Hinting at Expendables 4 Next?

AshishJanuary 7, 2018

Transformers: Bumblebee Photo Evokes ’80s Animated Series

AshishDecember 24, 2017

New Red Sonja Movie In the Works

AshishNovember 5, 2017

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved