Ajab Gajab

दुनिया के सबसे बदनाम टापुओं का रहस्य

दुनिया के सबसे बदनाम टापुओं का रहस्य

जब हमारे सामने आइलैंड का जिक्र आता है तो आंखों के सामने चारों और पानी से घिरे किसी हरे-भरे दृश्य की कल्पना उभर आती है। लेकिन हर आइलैंड खूबसूरत ही हो यह जरुरी नहीं है।  आज इस लेख में हम आपको 14 वीयर्ड आइलैंड के बारे में बताएँगे।  इनमे से किसी आइलैंड पर खरगोशों का राज चलता है तो किसी पर ज़हरीले सांपों की हुकूमत, किसी पर केकड़ों का राज चलता है तो किसी पर खारे पानी के दैत्याकार मगरमच्छों का, कोई आइलैंड शापित है तो कोई आइलैंड डरावना जबकि एक आइलैंड तो ऐसा है जहाँ ज़िंदा रहने के लिए आपको मास्क लगाना पड़ता है।  तो आइये जानते है ऐसे ही अजीबो-गरीब द्वीपों के बारे में।

1. शापित इटेलियन आईलैंड (Cursed Italian Island) :-

इटली का आईसोला ला गैओला आईलैंड को शापित माना जाता है। शापित इसलिए कि इस आईलैंड के सभी ऑनर की किसी ना किसी कारणवश मौत हो गई या फिर उनका भारी नुकसान हुआ। 1920 में स्विस ऑनर हैन्स ब्राउन की अचानक मृत्यु हो गई और उनकी बॉडी एक कारपेट में लिपटी हुई मिली। इसी तरह जर्मनी के ओटो ग्रूनबैक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने हुई। इस आईलैंड के एक अन्य ऑनर जो कि इंडस्ट्रलिस्ट थे, ने स्विटजरलैंड के मेंटल अस्पताल में सुसाइड कर लिया। मल्टी बिलिनियर पॉल गेटी ने इस आईलैंड को खरीदा तो उनके ग्रेंड सन का किडनेप हो गया। वहीं इस आईलैंड के आखिरी खरीदार को इंश्योरेंस में फ्रॉड करने के जुर्म में जेल भेजा गया।

2. रैबिट आईलैंड – जापान (Rabbit Island -Japan) :-

ओक्यूनोसहिमा आईलैंड को रैबिट आईलैंड भी कहा जाता है। यहां हजारों की संख्या में खरगोश रहते हैं। बता दें कि इस आईलैंड को जापान द्वारा दूसरे विश्व युद्ध में उपयोग होने वाले केमिकल हथियारों को बनाने दी जगह बनाई थी। आईलैंड में 1929 और 1945 के बीच जापानीज सैनिकों द्वारा यहां गुप्त रूप से 6 हजार टन जहरीली गैस बनाई गई। इस गैस का परीक्षण करने के लिए ढेर सारे खरगोशों को यहां लाया गया था। अब यह आईलैंड टूरिस्ट रिसोर्ट के लिए पॉपुलर है।

3. जहाजों और जंगली घोड़ों का द्वीप (Island of Shipwrecks and Wild horses) :-

सेबल द्वीप, नोवा स्कोटिया से 100 मील की दूरी पर स्थित है। इस द्वीप की लंबाई 42 किमी है और यह 1.5 किमी चौड़ा है। इस आईलैंड पर 475 जहाज है और यह द्वीप 400 जंगली घोड़ों का घर माना जाता है। यह आईलैंड पूरी तरह से कभी बस नहीं पाया। 20 जून 2013 को इसे कनाडा का 43वां नेशनल पार्क घोषित किया गया।

4. ब्राजील का स्नेकआईलैंड ( Snake Island of Brazil) :-

इलहा डी क्विमाडा ग्रांड का निक नेम स्नेक आयलैंड भी है। यह ब्राजील के साओ पालो द्वीप का तट है। इसे गोल्डन लांसहेड सर्प की प्रजाति का घर कहा जाता है।  यहाँ पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप। इस सांप कि गिनती विशव के सबसे जहरीले सांपो में होती है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है इस सांप के काटने से आदमी 10  से 15 मिनट के अंदर मर जाता है। पुरे ब्राज़िल मे साँपो के काटने से होने वाली मौतों में से 90 प्रतिशत मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार है। वर्तमान में ब्राजील की नेवी ने लोगों के यहां घुसने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

5. शापित पाल्मयार आईलैंड (Cursed Palmyra Island) :-

यह आईलैंड भी एक तरह से शापित आईलैंड है। हवाई और अमेरिकन सामोउ हाईवे पर स्थित इस शापित आईलैंड का कोई स्थाई निवासी नहीं है। यहां पर वन्य जीवन है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां पर 1798 से कई अलौकिक घटनाएं होती रही है। 1977 में रिचर्ड टेलर नामक एक व्यक्ति ने यहां समय बीताया था और उन्हें महसूस हुआ कि यहां पर भूतप्रेतों का निवास है। 1974 में इस द्वीप पर दोहरा हत्याकांड भी हो चुका है।

6. केकड़ों का आईलैंड (Crabs Island) :-

क्रिस्मस आईलैंड इंडियन ओशन में स्थित है। 135 स्क्वायर किमी में स्थित इस आईलैंड का पता 1643 में चला था। इस आईलैंड पर 14 प्रजातियों के लाल केकड़े रहते हैं, जिनकी संख्या 120 मिलियन के करीब है। इस आईलैंड का 63 फीसदी हिस्सा ऑस्ट्रेलियन नेशनल पार्क के रूप में सुरिक्षत कर रखा है।

7. वॉलकैन आईलैंड (Vulcan Island) :-

फिलिपींस में स्थित है वॉलकैन आईलैंड। लुजोन झील के किनारे बसे फिलिपिओ आईलैंड के अंदर ज्वालामुखी है। ज्वालामुखी के शीर्ष पर बने बेसिन को काल्डेरा कहा जाता है। काल्डेरा पानी से भरा गहरा गड्ढा है और इस गड्ढे को दुनिया का सबसे बड़ा माना जाता है।

8. डॉल आईलैंड – मैक्सिको (Doll Island – Mexico) :-

मैक्सको सिटी से 17 मील साउथ में Xochimilco canals में एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम “La Isla de la Munecas” है पर अब यह डॉल्स आइलैंड  (The Island Of dolls) के नाम से जाना जाता है। वास्तव में यह आइलैंड एक फलोटिंग गार्डन (तैरता हुआ बगीचा) है जिसे कि मेक्सिको में चिनमपा ( Chinampa )  कहते है।इस आइलैंड कि खासियत यह है कि इस आइलैंड पर सैकड़ों कि संख्या में डरावनी और टूटी फूटी डॉल्स लटकी हुई है। यह आइलैंड 1990 में लोगो कि नज़र में आया जब मेक्सिको सरकार ने Xochimilco canals कि सफाई का काम शुरू किया और कुछ कर्मचारी सफाई करते हुए इस आइलैंड पहुचे। इस आईलैंड के ऑनर डॉन जूलियन थे। वे इस आईलैंड के बारे में जानने के लिए अपना परिवार छोड़कर यहां रहने आए और तकरीबन 50 साल तक यहीं रहे।  अब बात यह आती है कि इतनी सारी डॉल्स इस आइलैंड पर पहुची कैसे, उन्हें यहाँ पर किसने लटकाया और इसके पीछे कारण क्या है ? इसकी कहानी भी बड़ी रौचक (इंटरेस्टिंग) है।

9. कैट आईलैंड (Cat Island) :-

तसहिरोजीमा आईलैंड को कैट आईलैंड भी कहा जाता है, जो सीनोमैकी सिटी मियागी में स्थित है। इस कैट आईलैंड में 100 लोग निवास करते थे। बिल्लियों को यहां जापान के ईडो पीरियड यानी 18वीं, 19वीं शताब्दी के दौरान लाया गया था। यहां पर धीरे-धीरे मानव आबादी कम होती गई और बिल्लियों की आबादी बढ़ती गई। टूरिस्ट यहां अप्रैल और नवंबर महीने में कैट शेप केबिन में आकर ठहरते हैं।

10. सीप आइलैंड (Shell Island) : –

फडिऊथ आइलैंड जो कि पश्चिम अफ्रीका में सेनेगल कोस्ट के पास हैं। इसे लोग प्यार से शैल आइलैंड (Shell island)* भी कहते है क्योकि  इस आइलैंड पर करोड़ों  कि संख्या में सीपियां इकठ्ठी हो चुकी है हालात यह है कि आप यहाँ पर जहाँ भी नज़र दौड़ाएंगे आपको सीपियां ही सीपियां नज़र आएँगी। यहाँ पर रास्ते सीपियों से बने है, मकानों कि दीवारों में सीपियां लगी है यहाँ तक कि कब्र भी सीपियों से बनी हुई है। (*  वैसे शैल आइलैंड अधिकृत रूप से एक दूसरे आइलैंड का नाम है जहा कि शैल कि सबसे अधिक प्रजातिया पायी जाती है। )

11. मियाकेजीमा इजू आइलैंड – जापान  (Miyakejima Izu Island – Japan) :-

जापान में स्थित इस आइलैंड में न्यूक्लियर दुर्घटनाओं के अलावा यहां भूकंप की घटनाएं भी खूब होती है। यहां ओयामा ज्वालामुखी (Oyama Volcano) फूटता रहता है। इसके कारण लोग यहां स्वच्छ सांस भी नहीं ले सकता है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है  क्योकि यहाँ के वातावरण में ज़हरीली गैसों कि मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक पहुच गयी है।  इस तरह इस द्वीप में एक नहीं बल्कि कई खतरे हैं। 

12. राम्री द्वीप (Ramree Island) : –

यह द्वीप बर्मा के नजदीक स्थित है। इस द्वीप को गिनीज ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इस बात के लिए जगह मिली है, कि यहां के खतरनाक जानवरों ने सबसे अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाया है। इस द्वीप में खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles)  से भरी हुई हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप में पहुंच गए, लेकिन उन में से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles)का शिकार बन गए कहते है कि आइलैंड से केवल 20 सैनिक ही ज़िंदा वापस आये थे।

13. सेबल आइलैंड – जहाजों का भक्षण करने वाला (Sable Island – The Devourer Of Ships) :-

कनाडा के हैलिफैक्स पार्ट के पास यह द्वीप धुंध में लगातार छिपा रहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह शिकार की तलाश में हमेशा चौकन्ना बना रहता है। खाड़ी की गर्म हवाएं लेब्राडोर की ठंडी हवाएं यहां मिलती हैं। तेज तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों के बीच यह द्वीप लगभग दिखाई नहीं देता है। इससे कई जहाज यहां दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसकी बालू मिट्टी का रंग समुद्र के पानी की तरह बदल जाता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों में से एक माना जाता है।

14. श्रापित आइलैंड – मिलफोर्ड (Cursed Island – Milford) :-

अमेरिका में मिलफोर्ड के पास एक छोटा सा  द्वीप है इस पुरे द्वीप को श्रापित माना जाता है।  मैक्सिकन सम्राट गुआजमोजिन ( Mexican Emporer Guatmozin) का धन 1721 में चोरी हो गया था और उसे यहां मल्लाहों ने छिपा दिया था। 1850 में यहां कुछ लोग खजाने की तलाश में पहुंचे तो प्रेत्माओं ने उन्हें मार दिया। उनके यहां पहुंचते ही हड्डियों के ढांचों से आग की लपटे निकलने लगी थी। यहां पर आज तक किसी को खजाना नहीं मिल सका। वहां जाने की कोशिश करने वाले बताते हैं कि वहां रहस्यम लाइट्स दिखाई देती है  और अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajab Gajab

More in Ajab Gajab

प्रकृति का जैविक बम, जो ख़त्म कर सकता है मनुष्यों का अस्तित्व

AshishMay 21, 2018

गूगल डुप्लेक्स आपका कंप्यूटर जनित पर्सनल असिस्टेंट

AshishMay 20, 2018

शोध से हुआ खुलासा निकट भविष्य में हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध

AshishMay 20, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस सोती हैं अपने पालतू ‘शेर’ के साथ …..तस्वीरें देखके रह जायेंगे दंग!!!

AshishApril 26, 2018

एक ऐसा देश जहाँ जेल बना गया आलिशान होटल !!

AshishApril 23, 2018

दुनिया का सबसे ऊँचा और खौफनाक ब्रिज !!!!!

AshishApril 23, 2018

जानिए क्यों चाँद पर कदम रखने वाले पहले आदमी ने मांगी थी इंदिरा से माफ़ी

AshishApril 4, 2018

सनकी राष्ट्रपति जो मदिरा पान व् धूम्रपान न करने वालों को देना चाहता है मौत

AshishApril 4, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved