Celebrity

हनी सिंह की लड़ाई अजीब मानसिक रोग से यो यो हैं बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार

हनी सिंह की लड़ाई अजीब मानसिक रोग से यो यो हैं बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार

इंडिया के मोस्ट पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह 35 साल के हो चुके हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। 2000 में हनी ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। स्कूल के दिनों में वे अमोल पालेकर की स्पीकिंग स्टाइल को कॉपी कर, उनका मजाक उड़ाते थे। हनी सिंह गंभीर मानसिक बीमारी बायोपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हैं। 

बीमारी से तंग आकर पीने लगे थे शराब…

– बता दें कि कुछ साल पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी सिंह ने ही गलत बताया था। 
– हनी सिंह ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। 
– दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

फिर ऐसे ठीक हुए यो यो…

– ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं।
– कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े।


– यो यो सिंह के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे।
– बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

वॉर ऑफ डीजे से शुरू किया सफर…

हनी ने दिल्ली में ऑर्गनाइज ‘वॉर ऑफ डीजे’ में परफॉर्म कर अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। इस कॉम्पिटिशन में वे दूसरे पायदान पर आए थे। मिडनाइट ब्लूज ने पहली पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगिंग के साथ वे पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं।

क्रिकेट के दीवाने हैं यो यो

हनी सिंह बहुत बड़े क्रिकेट फैन हैं। 2003 वर्ल्ड कप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उस दौरान हनी अपनी WagonR कार में पागलों की तरह ड्राइविंग कर, जश्न मना रहे थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे Bally Sagoo और पंजाबी एमसी के भी फैन रहे हैं। वे अमेरिकन एस्ट्रोलॉजर लिंडा गुड मैन के प्रसंशक हैं और ज्योतिषी फॉलो करते हैं। इसके अलावा वे फिटनेस फ्रीक भी हैं और रोजाना 2 घंटे वर्कआउट करते हैं।

बॉलीवुड के सबसे मंहगे सिंगर्स में से एक

सुनील बोहरा की फिल्म ‘मस्तान’ के गाने मुझे नीट पिला दे सजना.. के लिए उन्होंने 70 लाख रुपए चार्ज किए थे। किसी बॉलीवुड सिंगर द्वारा लिया गया ये सबसे बड़ा अमाउंट है। साल 2012 में यू-ट्यूब के टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में उन्होंने दो पोजिशन्स बनाई थी। उनका गाना ब्राउन रंग… पहले पायदान पर था। वहीं, हाई हील्स… ने चौथी पोजिशन हासिल की थी।

‘लख 28 कुड़ी दा’ से हनी सिंह को मिली पॉपुलैरिटी…

भले ही हनी ने अपना करियर 2005 में शुरू किया हो, लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी गाने ‘लख 28 कुड़ी दा’ के जरिए मिली थी।

स्कूल की दोस्ती, शादी में बदली…

23 जनवरी, 2011 को हनी ने शालिनी के साथ सात फेरे लिए थे। सेरेमनी में सिर्फ इनके क्लोज फ्रेंड्स पहुंचे थे। बता दें, दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते हुए दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदली। स्कूल से पढ़ाई पूरी कर, हनी म्यूजिक में डिग्री लेने लंदन चले गए थे। वापस लौटने के बाद जोड़ी ने शादी की थी।

गानों से जुड़ी रही कॉन्ट्रोवर्सी

2012 दिल्ली गैंगरेप केस के बाद हनी सिंह के गानों के कुछ लिरिक्स को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। यहां तक कि सोशल एक्टिविस्ट ग्रुप ने उनके खिलाफ ऑनलाइन पिटीशन लगाकर गुडगांव में न्यू ईयर पर होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट का विरोध किया।

रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में अचानक पत्नी के साथ पहुंचे…

अगस्त, 2015 तक इस बात पर सस्पेंस था कि वे शादीशुदा हैं या नहीं, लेकिन रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में अचानक पत्नी शालिनी को लाकर उन्होंने अपने शादीशुदा होने की पुष्टि की थी। ‘इंडियाज रॉ स्टार’ के सेट पर न केवल उन्होंने अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि शालिनी उनके लिए कितनी खास हैं।

पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके यो यो

हनी सिंह ने रैप सॉन्ग गाने के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी की है। उन्होंने मिर्जा- द अनटोल्ड स्टोरी, तू मेरा 22 मैं तेरा 22, द एक्सपोज और जोरावर जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
– 2017 में हनी सिंह हिंदी फिल्म ‘आशा’ में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

हनी सिंह के सिंगल्स की बात करें तो उन्होंने ब्लू आइज, इसे कहते हैं हिप हॉप, वन बॉटल डाउन, धीरे-धीरे, राइज एन शाइन और ट्वर्क ट्वर्क गाए हैं।

हनी सिंह ने कई फिल्मों में रैप गाए हैं। इनमें लुंगी डांस, बजाते रहो, चार बोतल वोदका, ये फगली-फगली क्या है और दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड जैसे गाने गाए हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Celebrity

More in Celebrity

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

जब सेल्फ़ी मौसी को घरवालों ने खाने में मिलाकर दी ड्रग्स

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

एक फिल्म का कितना लेतीं हैं ये भोजपुरी हीरोइन्स

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved