Bollywood

हनी सिंह क्यों अपने नाम के आगे लगातें हैं Yo Yo

हनी सिंह क्यों अपने नाम के आगे लगातें हैं Yo Yo

लंबे समय से बॉलीवुड से गायब रहने के बाद रैपर यो यो हनी सिंह ने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गाने ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ से धमाकेदार वापसी की है। अपनी आवाज़ और खास अंदाज़ से लोगों को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

आज हम आपको यो यो हनी सिंह से जुड़ी कुछ दिलचस्प बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।

1. असली नाम

यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर इस सिंगर का असली नाम हृदेश सिंह है और इनका जन्म पंजाब में हुआ है। हनी सिंह असल में सिंगर नहीं, बल्कि म्यूज़िक प्रोड्यूसर बनना चाहते थे।

2. सबसे महंगा विडियो

क्या आपको पता है कि हनी सिंह का अब तक का सबसे महंगा गाना कौन सा है? ‘कुड़िए ने तेरे ब्राउन रंग’ गाना तो आपने सुना ही होगा, ये उनका अब तक का सबसे महंगा गाना है। इसकी शूटिंग दुबई में हुई थी और उस पर करीब 100,000 डॉलर खर्च हुए थे।

3. सबसे ज्यादा फीस लेने वाला म्यूजिक आर्टिस्ट

आपको जानकर हैरानी होगी की ‘मस्तान’ फिल्म के गाने ‘मुझे नीट पिला दे सजना’ के लिए हनी सिंह ने 70 लाख रुपए फीस ली थी।

4. एक्टिंग में नहीं जमा पाए सिक्का

रैपर के तौर पर मशहूर होने के बाद हनी सिंह ने बतौर एक्टर भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘मैं तेरा 22 तू मेरा २२’ और ‘मिर्ज़ा’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। इसके अलावा हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘एक्सपोज़’ में भी हनी सिंह नजर आए, मगर फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दोबारा एक्टिंग न करना ही मुनासिब समझा।

5. क्यों लगाते हैं यो यो ?

बहुत से लोगों की तरह आप भी सोचते होंगे कि आखिर हनी सिंह के नाम के आगे यो यो क्यों लगा है? दरअसल, ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान हनी सिंह ने अपने एक अफ्रीन-अमेरिकन फ्रेंड से ये नाम लिया, जो वहां कि आम बोलचाल की भाषा का एक शब्द है। इस शब्द का मतलब होता है आपका अपना, तो यो यो हनी सिंह का मतलब हुआ आपका अपना हनी सिंह।

6. संगीत की शिक्षा

हनी सिंह ने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक से पढ़ाई की है।

7. कई कॉन्ट्रोवर्सी में हैं फंस चुके

हनी सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। 2012 में दिल्ली गैंगरेप के बाद उनका एक पुराना गाना विवादों में घिर गया, जिसके बोल आपत्तिजनक थे। इसके अलावा उनका गाना ‘पार्टी ऑल नाइट’ भी सेंसर बोर्ड में फंस गया था। हनी सिंह पर ये आरोप भी लगते रहते हैं कि उनके कई गाने अश्लील और महिलाओं के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले होते हैं।

Click to add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood

More in Bollywood

Deepika Padukone Superhero Movie हुई फाइनल, 300 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण बनेंगी सुपरहीरो

AshishMay 25, 2018

इस हिट डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, कभी पैसो के लिए किया यह विज्ञापन

AshishApril 26, 2018

कभी एक न हो सके ये सितारे करते थे एक दूसरे से सच्चा प्यार

AshishApril 4, 2018

सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन…

AshishApril 3, 2018

जया प्रदा एक मशहूर अभिनेत्री आज तक नहीं पा सकीं पत्नी का दर्जा

AshishApril 3, 2018

बाग़ी की दुल्हनिया 500 रू लेकर आयी थी मुंबई

AshishApril 3, 2018

जिंदगी से हार इन सेलेब्स ने कम उम्र में ही कर ली ख़ुदकुशी

AshishApril 3, 2018

अजय काजोल की बिटिया न्यासा देवगन का फ्यूचर प्लान

AshishApril 3, 2018

टाइगर से पहले दिशा पटानी एक बिसेक्सुअल को करती थी डेट

AshishApril 3, 2018

Copyright 2016 Comicbookl / All rights reserved